न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बढ़ते कोरोना संक्रमण का असर ट्रेनों पर पड़ा, बड़ी संख्या में टिकट हो रही है रद्द

देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है ऐसे में इसका असर ट्रेनों पर भी पड़ने लगा है। यात्री अब सफर करने से कतरा रहे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 12 Apr 2021 9:31:21

बढ़ते कोरोना संक्रमण का असर ट्रेनों पर पड़ा, बड़ी संख्या में टिकट हो रही है रद्द

देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है ऐसे में इसका असर ट्रेनों पर भी पड़ने लगा है। यात्री अब सफर करने से कतरा रहे हैं। जिसकी वजह से जिन यात्रियों ने पहले रिजर्वेशन करा लिया है वह अब टिकट रद्द कर रिफंड ले रहे है। यही वजह है कि रिफंड लेने वाले यात्रियों का आंकड़ा प्रतिदिन 100-150 से बढ़कर 300-400 तक पहुंच गया है। इसके चलते रेलवे की चिंता भी बढ़ गई है। टिकट रद्द होने के चलते रेलवे को राजस्व का नुकसान हो रहा है। सफर रद्द करने वाले यात्रियों में महाराष्ट्र के अलावा मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, पंजाब व ओडिशा के यात्री शामिल हैं। इन यात्रियों ने उस समय रिजर्वेशन कराया था जब स्थिति सामान्य थी। माना जा रहा था कि यात्रा तारीख तक हालात और सामान्य हो जाएंगे पर स्थिति इसके विपरीत रही। इस संबंध में बिलासपुर रेलमंडल के सीनियर डीसीएम पुलकित सिंघल ने बताया कि संक्रमण बढ़ रहा है। ऐसे में कोई भी यात्री जोखिम नहीं उठाना चाहता। इसी वजह से रिफंड कराने वालों की संख्या बढ़ी है।

जोनल स्टेशन के आरक्षण केंद्र में हुए रिफंड

तारीख - यात्रियों की संख्या - रिफंड

1 अप्रैल - 480 - 1,50,600 रूपये
2 अप्रैल - 150 - 40,300 रूपये
3 अप्रैल - 190 - 75,795 रूपये
4 अप्रैल - 210 - 71,505 रूपये
5 अप्रैल - 305 - 1,32,120 रूपये
6 अप्रैल - 495 - 2,10,005 रूपये
7 अप्रैल - 380 - 1,12,005 रूपये
8 अप्रैल - 320 - 1,61,420 रूपये
9 अप्रैल - 395 - 1,75,090 रूपये

24 घंटे में रिकॉर्ड 1.69 लाख नए मरीज मिले

देश में पिछले 24 घंटे में 1 लाख 69 हजार 914 मामले सामने आए। यह देश में एक दिन में मिलने वाले संक्रमितों का सबसे बड़ा आंकड़ा है। देश में बढ़ते मरीजों के साथ-साथ मौत का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। बीते दिन 904 लोगों ने कोरोना की वजह से मौत हो गई। यह पिछले 6 महीने में एक दिन में जान गंवाने वालों का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले पिछले साल 17 अक्टूबर को सबसे ज्यादा 1,032 लोगों की मौत हुई थी। एक्टिव केस, यानी कोरोना का इलाज करा रहे मरीजों का आंकड़ा भी आज 12 लाख के पार पहुंच जाएगा। बीते दिन इसमें 93,590 की बढ़ोतरी हुई। इसी के साथ एक्टिव केस का आंकड़ा 11 लाख 95 हजार 960 पर पहुंच गया। देश में अब तक 1 करोड़ 35 लाख 25 हजार से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 1 करोड़ 21 लाख 53 हजार लोग ठीक हो चुके हैं। 1 लाख 70 हजार 209 मरीजों की मौत हो गई।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब