न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

प्रेस मीट में सेना ने दी हमले की जानकारी, पाकिस्तान ने की 36 स्थानों पर घुसपैठ की कोशिश, किया 400 ड्रोन का इस्तेमाल

सेना ने पाकिस्तान की ओर से गुरुवार को हुई फायरिंग को लेकर मीडिया को जानकारी दी। इस संबंध में कर्नल सोफिया कुरैशी ने बताया कि 36 स्थानों पर घुसपैठ की कोशिश करने के लिए लगभग 300 से 400 ड्रोन का इस्तेमाल किया। ये ड्रोन तुर्की के हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 09 May 2025 6:31:08

प्रेस मीट में सेना ने दी हमले की जानकारी, पाकिस्तान ने की 36 स्थानों पर घुसपैठ की कोशिश, किया 400 ड्रोन का इस्तेमाल

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच, भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने पाकिस्तान के उस आरोप को खारिज किया जिसमें कहा गया था कि भारत ने अपने ही शहरों पर हमले किए। मिस्री ने इसे पाकिस्तान का "विक्षिप्त भ्रम" बताया और स्पष्ट किया कि भारतीय सेना ने अपनी सुरक्षा को लेकर पूरी जिम्मेदारी और संयम के साथ जवाबी कार्रवाई की है।


पाकिस्तान के द्वारा 8 और 9 मई की रात को भारतीय सैन्य ठिकानों और नागरिक क्षेत्रों पर किए गए ड्रोन और मिसाइल हमलों के बावजूद, भारतीय रक्षा बलों ने सभी हमलों को नाकाम कर दिया, जिससे पाकिस्तान की नापाक हरकतों का मंसूबा धराशायी हो गया।

सेना ने पाकिस्तान की ओर से गुरुवार को हुई फायरिंग को लेकर मीडिया को जानकारी दी। इस संबंध में कर्नल सोफिया कुरैशी ने बताया कि 36 स्थानों पर घुसपैठ की कोशिश करने के लिए लगभग 300 से 400 ड्रोन का इस्तेमाल किया। ये ड्रोन तुर्की के हैं।

उन्होंने कहा, "7 और 8 मई की रात को पाकिस्तानी सेना ने सैन्य बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने के इरादे से पूरी पश्चिमी सीमा पर कई बार भारतीय हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया। इतना ही नहीं, पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा पर भारी कैलिबर के हथियारों से भी गोलीबारी की।

कर्नल सोफिया ने कहा कि 36 स्थानों पर घुसपैठ की कोशिश करने के लिए लगभग 300 से 400 ड्रोन का इस्तेमाल किया गया। भारतीय सशस्त्र बलों ने काइनेटिक और नॉन-काइनेटिक साधनों का उपयोग करके इनमें से कई ड्रोन को मार गिराया।

उन्होंने बताया कि इस तरह के बड़े पैमाने पर हवाई घुसपैठ का संभावित उद्देश्य वायु रक्षा प्रणालियों का परीक्षण करना और खुफिया जानकारी एकत्र करना था। ड्रोन के मलबे की फोरेंसिक जांच की जा रही है। शुरुआती रिपोर्टों से पता चलता है कि वे तुर्की अस्सिगार्ड सोंगर ड्रोन हैं।

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर चरम पर पहुँच गया है। गुरुवार को पाकिस्तान ने जम्मू, राजस्थान और पंजाब समेत कई भारतीय क्षेत्रों में ड्रोन और मिसाइलों के जरिए हमला किया। हालांकि, भारतीय रक्षा बलों ने इन हमलों को समय रहते नाकाम कर दिया, जिससे बड़े पैमाने पर नुकसान और जनहानि को रोका जा सका। यह कार्रवाई उस दिन के ठीक बाद हुई, जब भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान-अधिकृत कश्मीर में आतंकवादी ठिकानों पर सटीक हवाई हमले किए थे। ये हमले पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के जवाब में किए गए थे, जिसमें कई निर्दोष नागरिकों की जान गई थी।

भारत की जवाबी कार्रवाई तेज और प्रभावी रही। भारतीय वायु रक्षा प्रणाली ने पाकिस्तान द्वारा दागे गए आठ मिसाइलों को इंटरसेप्ट किया, जबकि भारतीय लड़ाकू विमानों ने पाकिस्तान के F-16 और संभवतः दो JF-17 विमानों को मार गिराया।

भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने पाकिस्तान के उस दावे को सख्त नकारा, जिसमें कहा गया था कि भारतीय सेना ने अपने ही शहरों पर हमले किए। मिस्री ने इसे पाकिस्तान का "विक्षिप्त भ्रम" बताया और कहा, "हम अपने ही शहरों पर हमला करेंगे, यह पाकिस्तान की मानसिकता का विकृत रूप है।"

विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने कहा, "पाकिस्तान ने 7 मई को बिना किसी उकसावे के ड्रोन और मिसाइल हमले किए थे, लेकिन इसके बावजूद उसने अपना नागरिक हवाई क्षेत्र बंद नहीं किया। पाकिस्तान जानबूझकर नागरिक विमानों को ढाल के रूप में इस्तेमाल कर रहा है, जिससे अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए खतरा पैदा हो सकता है।"

कर्नल सोफिया कुरैशी ने बताया कि पाकिस्तान की सेना ने 8 और 9 मई की रात को भारतीय सैन्य ठिकानों पर हमले करने की कोशिश की थी। पाकिस्तान ने इन हमलों के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया, जिनका उद्देश्य भारतीय हवाई रक्षा प्रणालियों का परीक्षण और खुफिया जानकारी इकट्ठा करना था। प्रारंभिक रिपोर्टों से यह जानकारी सामने आई है कि ये ड्रोन तुर्की निर्मित 'आसिसगार्ड सोंगर' हो सकते हैं।

भारतीय सेना ने कई ड्रोन को नष्ट किया, और अब इन ड्रोन के मलबे की फोरेंसिक जांच की जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी