न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोविड पैनल प्रमुख का दावा - कोरोना को खत्म करना असंभव, इसकी संख्या को देखना बंद करे

आईआईटी हैदराबाद के प्रोफेसर डॉ एम विद्यासागर के मुताबिक ओमिक्रॉन (Omicron) के खतरे के मद्देनजर पॉजिटिविटी की संख्या स्थिति की गंभीरता को समझने का सटीक प्रमाण नहीं है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 08 Jan 2022 12:43:37

कोविड पैनल प्रमुख का दावा - कोरोना को खत्म करना असंभव, इसकी संख्या को देखना बंद करे

देश में कोरोना की तीसरी लहर चल रही है। लगातार दूसरे दिन एक लाख से ज्यादा मरीज सामने आए। पिछले 24 घंटे की बात करे तो संक्रमण ने 1,41,827 लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। इससे पहले यानी गुरुवार को 1,17,094 नए मामले दर्ज किए गए थे। इस बीच नेशनल कोविड-19 पर बनी सुपरमॉडल कमिटी के प्रमुख डॉ एम विद्यासागर का कहना है कि कोविड संक्रमण के बढ़ते मामले और इसकी संख्या को देखना बंद करना चाहिए क्योंकि इसका कोई मतलब नहीं है। एक मीडिया न्यूज़ वेबसाइट से बात करते हुए डॉ विद्यासागर ने कहा कि कोरोना को खत्म करना असंभव है क्योंकि यह इम्यूनिटी को हैरतअंगेज तरीके से चकमा दे देता है।

आईआईटी हैदराबाद के प्रोफेसर डॉ एम विद्यासागर के मुताबिक ओमिक्रॉन (Omicron) के खतरे के मद्देनजर पॉजिटिविटी की संख्या स्थिति की गंभीरता को समझने का सटीक प्रमाण नहीं है।

डॉ एम विद्यासागर ने कहा, 'वर्तमान कोरोना वायरस इतना ज्यादा म्यूटेट करता है कि वैक्सीन द्वारा विकसित इम्यूनिटी को से भी बच निकलता है। इसलिए मानव शरीर इस वायरस के खिलाफ लड़ने में सक्षम नहीं है।'

उन्होंने कहा, 'इसलिए कोविड से संबंधित किसी भी तरह की नीति बनाने के समय हमें इस नंबर पर ध्यान नहीं देना चाहिए।'

उन्होने कहा कि स्कूल, कॉलेज, दफ्तर को बंद करने या लॉकडाउन लगाने के लिए नीति तय करने के समय कोरोना पॉजिटिविटी की नंबर पर हमें ध्यान देने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि कोरोना के मामले बढ़ेंगे क्योंकि इंसान के पास इससे बचने का कोई सक्षम तरीका नहीं है।

डॉ विद्यासागर ने कहा कि यह ऐसा ही है जैसे इस मौसम में सर्दी-जुकाम होता है। डॉ विद्यासागर ने कहा कि चाहे कुछ भी हो कोरोना संक्रमण फैलेगा ही। लॉकडाउन इसका समाधान नहीं है। इससे वायरस का प्रसार नहीं रूकेगा। लॉकडाउन वायरस के प्रसार को रोकने के बजाय और ज्यादा अव्यवस्था या पैनिक को जन्म देगा। इससे लोगों में दहशत और भय का माहौल ही होगा।

उन्होंने कहा कि वर्तमान परिदृश्य में संक्रमण की रफ्तार तेजी से बढ़ेगी लेकिन अपने आप में इसका कोई खास अर्थ नहीं निकलेगा। जब भी कोई कोरोना पॉजिटिव होता है तो उसमें बीमारी का गंभीर रूप सामने नहीं आता है। यह ऐसा ही है कि आपको वायरस तो मिल जाएगा लेकिन आपको बीमारी नहीं होगी।

आपको बता दे, देश में शुक्रवार को कोरोना से 285 लोगों की मौत हुई है। भारत में डेली पॉजिटिविटी रेट 9.28% रहा। फिलहाल, देश में 4,72,169 मरीजों का इलाज चल रहा है। वहीं, अब तक 4,83,178 लोगों की मौत हो चुकी है। नए आंकड़ों को मिलाकर संक्रमितों की संख्या 3 करोड़ 53 लाख 68 हजार 372 हो चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका