न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कमोडिटी मार्केट पर अमेरिकी टैरिफ का असर, सोने-चाँदी की कीमतों में भारी गिरावट, दबाव में आया क्रूड ऑयल

भारत में सोने और चांदी की कीमतों में हाल ही में लगातार वृद्धि हो रही थी, जिससे मध्यम वर्गीय परिवार चिंतित थे। लेकिन अब सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है। 24 कैरेट सोने की कीमत में 2,613 रुपये की कमी आई है, जबकि चांदी की कीमत भी 4,535 रुपये घट गई है। यह गिरावट अमेरिकी टैरिफ के असर से हो रही है, जिससे वैश्विक स्तर पर महत्वपूर्ण कमोडिटी की कीमतों में गिरावट आई है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 07 Apr 2025 6:53:57

कमोडिटी मार्केट पर अमेरिकी टैरिफ का असर, सोने-चाँदी की कीमतों में भारी गिरावट, दबाव में आया क्रूड ऑयल

नई दिल्ली। भारत में पिछले कुछ दिनों से सोने-चाँदी की कीमतों में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही थी। सोने चाँदी की कीमतों में हो रही वृद्धि से मध्यम वर्गीय परिवार खासी चिंताओं में आ गए थे। आने वाले दिनों में सावों का सीजन है, जिसके चलते इस वर्ग के बजट में खासी बढ़ोतरी होती नजर आई थी। लेकिन आज सोने-चाँदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। कहा जा रहा है कि यह अमेरिकी टैरिफ का असर है।

अमेरिकी टैरिफ का असर अब कमोडिटी मार्केट पर भी देखने को मिल रहा है। वैश्विक स्तर पर अहम माने जाने वाली गोल्ड और क्रूड ऑयल जैसी महत्वपूर्ण कमोडिटी की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली रही है। इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, सोमवार को 24 कैरेट के गोल्ड की कीमत 2,613 रुपये कम होकर 88,401 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो शुक्रवार को 91,014 रुपये थी। इसके साथ ही, 22 कैरेट के गोल्ड की कीमत कम होकर 86,280 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट के गोल्ड की कीमत कम होकर 78,680 रुपये हो गई है।

इसके अलावा, चांदी की कीमतों में भी भारी गिरावट देखी गई है। एक किलो चांदी की कीमत 4,535 रुपये कम होकर 88,375 रुपये प्रति किलो हो गई है। इससे पहले चांदी की कीमत 92,910 रुपये प्रति किलो थी।

गोल्ड की कीमतों में कमी की वजह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दाम कम होना है। गोल्ड का भाव 3,201 डॉलर प्रति औंस के अपने उच्चतम स्तर से कम होकर 3,060 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है। ऐसी ही स्थिति चांदी में देखी गई है। जहां भाव 35 डॉलर प्रति औंस के उच्चतम स्तर से गिरकर 30.40 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है।

क्रूड ऑयल की कीमतों में हुआ बदलाव

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से रेसिप्रोकल टैरिफ के ऐलान के बाद से क्रूड ऑयल की कीमतों पर भी दबाव देखा जा रहा है।

सोमवार को ब्रेंट क्रूड 2.12 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 64.24 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 2.24 प्रतिशत की गिरावट के साथ 60.61 डॉलर पर था।

रेसिप्रोकल टैरिफ लगने के बाद क्रूड ऑयल की कीमतों में करीब 14 प्रतिशत की गिरावट आ चुकी है। क्रूड ऑयल में गिरावट का कारण अमेरिका के साथ वैश्विक अर्थव्यवस्था में मंदी आने की संभावना बढ़ना है, जिससे क्रूड ऑयल की मांग कम हो सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

सोने की कीमतों में जोरदार गिरावट, रिकॉर्ड हाई से ₹28,000 तक लुढ़के दाम; चांदी भी हुई सस्ती, जानें ताजा रेट
सोने की कीमतों में जोरदार गिरावट, रिकॉर्ड हाई से ₹28,000 तक लुढ़के दाम; चांदी भी हुई सस्ती, जानें ताजा रेट
धुरंधर: द रिवेंज की धमाकेदार शुरुआत, पहले ही मिनट से दर्शकों को हमजा की दुनिया में खींचती है फिल्म
धुरंधर: द रिवेंज की धमाकेदार शुरुआत, पहले ही मिनट से दर्शकों को हमजा की दुनिया में खींचती है फिल्म
'अटैक जारी रहा तो उठाएंगे और भी कड़े कदम', ईरान के हमले पर कतर की चेतावनी
'अटैक जारी रहा तो उठाएंगे और भी कड़े कदम', ईरान के हमले पर कतर की चेतावनी
कतर: दुनिया के सबसे बड़े LNG प्लांट पर ईरान का हमला, कई मिसाइलें दागी गईं
कतर: दुनिया के सबसे बड़े LNG प्लांट पर ईरान का हमला, कई मिसाइलें दागी गईं
‘ईरान के साउथ पार्स गैस फील्ड पर अब नहीं होंगे हमले’, डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान
‘ईरान के साउथ पार्स गैस फील्ड पर अब नहीं होंगे हमले’, डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान
असम विधानसभा चुनाव: BJP ने जारी की 88 उम्मीदवारों की सूची, देखें किसे मिला किस सीट से टिकट
असम विधानसभा चुनाव: BJP ने जारी की 88 उम्मीदवारों की सूची, देखें किसे मिला किस सीट से टिकट
12 बजे तक 60 करोड़ पार ‘धुरंधर 2’ की कमाई, पहले दिन रच सकती है नया इतिहास
12 बजे तक 60 करोड़ पार ‘धुरंधर 2’ की कमाई, पहले दिन रच सकती है नया इतिहास
ऐसा मुंडन जिसे देखकर हर कोई रह गया दंग! बच्चे के साथ पूरा परिवार हुआ शामिल, मां ने भी दिया भरपूर साथ, वीडियो वायरल
ऐसा मुंडन जिसे देखकर हर कोई रह गया दंग! बच्चे के साथ पूरा परिवार हुआ शामिल, मां ने भी दिया भरपूर साथ, वीडियो वायरल
‘शराब से बना ली दूरी, अब यही है लक्ष्य’, IPL 2026 से पहले युजवेंद्र चहल का बड़ा खुलासा
‘शराब से बना ली दूरी, अब यही है लक्ष्य’, IPL 2026 से पहले युजवेंद्र चहल का बड़ा खुलासा
क्या सम्राट चौधरी बनेंगे बिहार के अगले CM? नीतीश कुमार की मंशा पर करीबी मंत्री ने किया बड़ा खुलासा
क्या सम्राट चौधरी बनेंगे बिहार के अगले CM? नीतीश कुमार की मंशा पर करीबी मंत्री ने किया बड़ा खुलासा
नल घुमाते ही जल उठा बल्ब!, वायरल वीडियो में दिखा अनोखा इनोवेशन
नल घुमाते ही जल उठा बल्ब!, वायरल वीडियो में दिखा अनोखा इनोवेशन
‘उस्ताद भगत सिंह’ की दमदार ओपनिंग, ‘धुरंधर 2’ को कड़ी टक्कर; दोपहर 1 बजे तक 9 करोड़ की कमाई
‘उस्ताद भगत सिंह’ की दमदार ओपनिंग, ‘धुरंधर 2’ को कड़ी टक्कर; दोपहर 1 बजे तक 9 करोड़ की कमाई
ब्रेकफास्ट में अंकुरित मूंग खाने से शरीर में क्या बदलाव आता है?
ब्रेकफास्ट में अंकुरित मूंग खाने से शरीर में क्या बदलाव आता है?
Poco का धमाका: भारत में लॉन्च हुए 9000mAh बैटरी और 24GB रैम वाले फ्लैगशिप फोन
Poco का धमाका: भारत में लॉन्च हुए 9000mAh बैटरी और 24GB रैम वाले फ्लैगशिप फोन