न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर में भव्य तरीके से हुआ IIFA का आगाज, बोले सीएम सिनेमा के लिए स्वर्ग है राजस्थान की धरती

इस प्रेस कांफ्रेंस में सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान की धरती सिनेमा के लिए स्वर्ग है। हम तो भाग्यशाली हैं कि IIFA जयपुर में हो रहा है। यह सिर्फ अवॉर्ड समारोह नहीं, बल्कि सिनेमा और संस्कृति के वैश्विक विस्तार का प्रतीक है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 08 Mar 2025 3:58:56

जयपुर में भव्य तरीके से हुआ IIFA का आगाज, बोले सीएम सिनेमा के लिए स्वर्ग है राजस्थान की धरती

राजस्थान की राजधानी पिंकसिटी जयपुर में इस साल का IIFA अवॉर्ड्स भव्य तरीके से आयोजित किया जा रहा है। नोवोटल ऑडिटोरियम में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
बॉलीवुड के दिग्गज सितारे कार्तिक आर्यन, करण जौहर, माधुरी दीक्षित, बॉबी देओल, करीना कपूर और कृति सेनन जैसे कलाकार इस समारोह में शामिल हुए। इस प्रेस कांफ्रेंस में सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान की धरती सिनेमा के लिए स्वर्ग है। हम तो भाग्यशाली हैं कि IIFA जयपुर में हो रहा है। यह सिर्फ अवॉर्ड समारोह नहीं, बल्कि सिनेमा और संस्कृति के वैश्विक विस्तार का प्रतीक है।
सीएम भजनलाल ने राजस्थान की खूबसूरती और फिल्म उद्योग के लिए इसकी उपयोगिता पर जोर देते हुए कहा कि राजस्थान के बिना बॉलीवुड की कल्पना ही नहीं की जा सकती। यहां का रेगिस्तान, अरावली की पहाड़ियां, चंबल के खूबसूरत घाट, विशाल किले और वन्य अभयारण्य फिल्म निर्माताओं के सपनों को साकार करने के लिए बेहतरीन कैनवास प्रदान करते हैं।

सीएम भजनलाल ने कहा कि हमारी सरकार फिल्म निर्माण को बढ़ावा देने के लिए सिंगल विंडो सिस्टम के तहत 15 दिनों में फिल्म निर्माण की अनुमति देती है। सीएम भजनलाल ने फिल्म जगत के दिग्गजों को राजस्थान में शूटिंग करने का न्योता दिया और कहा कि जो रंग और संस्कृति फिल्म इंडस्ट्री चाहती है, वह सब राजस्थान में उपलब्ध है। हमारी 8 करोड़ जनता और सरकार, फिल्म जगत के लोगों के स्वागत के लिए हमेशा तैयार है।

राजस्थान की डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने कहा कि राजस्थान कला और संस्कृति की भूमि है। IIFA जैसे आयोजन से यहां के पर्यटन और फिल्म इंडस्ट्री को नई ऊंचाइयां मिलेंगी। उन्होंने इस बार IIFA के ग्रीन कारपेट पर जोर देते हुए कहा कि हम पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बेहतर काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में भी राजस्थान अव्वल रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बिहार की बाढ़ पर तेजस्वी का बड़ा हमला, 7 केंद्रीय मंत्रियों को घेरा; पासवान-मांझी पर भी साधा निशाना
बिहार की बाढ़ पर तेजस्वी का बड़ा हमला, 7 केंद्रीय मंत्रियों को घेरा; पासवान-मांझी पर भी साधा निशाना
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी