न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में भीषण सड़क हादसा, 12 मरे

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में गुरुवार सुबह ट्रक और सवारियों से भरे एक ऑटो में भीषण टक्कर हो गई। शाहजहांपुर के थाना मदनापुर क्षेत्र के गांव दमगड़ा से गंगा स्नान करने के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरे ऑटो को ट्रक ने टक्कर मार दी। भीषण सड़क हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 25 Jan 2024 2:48:54

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में भीषण सड़क हादसा, 12 मरे

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में गुरुवार सुबह ट्रक और सवारियों से भरे एक ऑटो में भीषण टक्कर हो गई। शाहजहांपुर के थाना मदनापुर क्षेत्र के गांव दमगड़ा से गंगा स्नान करने के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरे ऑटो को ट्रक ने टक्कर मार दी। भीषण सड़क हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, गांव दमगड़ा के लोग ऑटो से गंगा स्नान करने फर्रुखाबाद के पांचाल घाट जा रहे थे। अल्हागंज के गांव सुगसुगी के पास बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे पर सामने से आ रहे ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। उसमें सवार 12 श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वालों में आठ पुरुष, तीन महिलाएं और एक बच्चा है।

हादसे के बाद ट्रक चालक फरार

एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि ट्रक की टक्कर के बाद ऑटो में सवार पांच-छह लोग सड़क पर गिर गए थे। इनकी जान बच सकती थी, लेकिन ट्रक चालक ने हादसे के बाद इनके ऊपर से ट्रक गुजर दिया। लोगों की भीड़ जुटने पर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बताया कि पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ट्रक को कब्जे में ले लिया है। चालक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

ये लोग हुए हादसे का शिकार

लालाराम पुत्र वेदराम

पुत्तू लाल पुत्र वेदराम

सियाराम पुत्र माखनपाल

सुरेश पुत्र माखनपाल

लवकुश पुत्र चंद्रपाल

यतीराम पुत्र सीताराम

पोथीराम पुत्र नोखेराम

बसंता पत्नी नेत्रपाल,

ऑटो चालक अनंतराम पुत्र नेत्रपाल

रूपा देवी पत्नी लवकुश

राहुल पुत्र ऋषिपाल

रंपा पत्नी ऋषिपाल निवासी लहसना, जलालाबाद

सीएम ने हादसे पर जताया दुख

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी हादसे पर दुःख जताया है और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यवक्त की है। साथ ही अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत बचाव करने और घायलों के समुचित निर्देश दिए हैं। साथ ही मृतकों के परिजनों से मिलकर संवेदना व्यवक्त करने को कहा है।

बहराइच नेशनल हाईवे पर बस और ट्रक की भिड़ंत

वहीं, दूसरी ओर गुरुवार सुबह बहराइच नेशनल हाईवे पर घने कोहरे के चलते बस और ट्रक में भीषण टक्कर हो गई। दो वाहनों के टक्कर में बस में सवार 7 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में सभी घायलों को मोतीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। सड़क हादसे की घटना मोतीपुर थाना क्षेत्र के नानपारा लखीमपुर हाईवे की है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल