न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हिमाचल में भारी बारिश का कहर, पानी के बहाव के बीच कांगड़ा में ढह गया चक्की रेलवे पुल

हिमाचल प्रदेश में लगतार हो रही बारिश के चलते पंजाब और हिमाचल को जोड़ने वाला रेलवे का चक्की पुल बह गया है। कांगड़ा में चक्की रेलवे पुल के असुरक्षित हो जाने के कारण रेल सेवाएं अगस्त के पहले हफ्ते ही रोक दी गई थीं। भारी बारिश के चलते जगह-जगह लैंडस्लाइड यानी भूस्खलन हो रहा है,

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 20 Aug 2022 11:23:10

हिमाचल में भारी बारिश का कहर, पानी के बहाव के बीच कांगड़ा में ढह गया चक्की रेलवे पुल

हिमाचल प्रदेश में लगतार हो रही बारिश के चलते पंजाब और हिमाचल को जोड़ने वाला रेलवे का चक्की पुल बह गया है। कांगड़ा में चक्की रेलवे पुल के असुरक्षित हो जाने के कारण रेल सेवाएं अगस्त के पहले हफ्ते ही रोक दी गई थीं। भारी बारिश के चलते जगह-जगह लैंडस्लाइड यानी भूस्खलन हो रहा है, जिससे सड़क यातायात प्रभावित है। भारी बारिश के बीच जगह-जगह भूस्खलन होने से मलबे की चपेट में आकर कई मकानों को नुकसान पहुंचा है। धर्मशाला-कांगड़ा एनएच पर सकोह में भी मलबा गिरने से 3 घंटे मार्ग बंद रहा। जिला मंडी में पधर-जोगिंद्रनगर वाया नौहली मार्ग पर भी पहाड़ का मलबा गिरने से यातायात प्रभावित है। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण आज शनिवार, 20 अगस्त को स्कूल बंद हैं। जिला उपायुक्त सह जिलाधिकारी अरिंदम चौधरी ने शुक्रवार शाम को ही आदेश जारी करते हुए कहा कि मंडी में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश और अगले 24 घंटों में भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए 20 अगस्त को मंडी जिले के कॉलेजों और आईटीआई को छोड़कर सभी सरकारी और निजी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। IMD ने कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन, सिरमौर, ऊना, हमीरपुर और बिलासपुर जिले में भारी बारिश की संभावना जताई है।

himachal pradesh,heavy rain,chakki railway pul,heavy rain in kangra

वहीं, भारी बारिश के चलते हिमाचल प्रदेश के चंबा भरमौर पठानकोट राष्ट्रीय उच्चमार्ग पर सड़क धंसने के कारण एक बस खाई में गिरने से बाल-बाल बची। चंबा के डलहौजी से पटियाला जाने वाली बस आज यानी शनिवार सुबह सड़क का हिस्सा क्षतिग्रस्त होने के कारण खाई में गिरने से बच गई।

भारी बारिश की स्थिति में भूस्खलन की घटनाएं बढ़ने की संभावना है। ऐसे में लोगों के लिए स्थानीय प्रशासन की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है। स्थानीय लोगों व पर्यटकों को नदी-नालों से दूर रहने की सलाह दी गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

ज्ञानेश कुमार को पद्म भूषण देने की मांग पर कांग्रेस का तंज, पवन खेड़ा बोले- ‘प्रधानमंत्री ही बना देना चाहिए’
ज्ञानेश कुमार को पद्म भूषण देने की मांग पर कांग्रेस का तंज, पवन खेड़ा बोले- ‘प्रधानमंत्री ही बना देना चाहिए’
ट्रंप ने ईरान का सात दिन का युद्धविराम प्रस्ताव ठुकराया, अमेरिकी हमले फिर शुरू होने की रिपोर्ट
ट्रंप ने ईरान का सात दिन का युद्धविराम प्रस्ताव ठुकराया, अमेरिकी हमले फिर शुरू होने की रिपोर्ट
हिमाचल में SIR के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन तेज, सभी जिलों में प्रदर्शन की तैयारी
हिमाचल में SIR के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन तेज, सभी जिलों में प्रदर्शन की तैयारी
महाराष्ट्र में दुरंतो एक्सप्रेस पर पथराव, तीन कोचों की खिड़कियां टूटीं; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
महाराष्ट्र में दुरंतो एक्सप्रेस पर पथराव, तीन कोचों की खिड़कियां टूटीं; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
गणपति विसर्जन के बाद जुहू बीच की सफाई में जुटे बच्चे और वॉलंटियर्स, अमृता फडणवीस ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश
गणपति विसर्जन के बाद जुहू बीच की सफाई में जुटे बच्चे और वॉलंटियर्स, अमृता फडणवीस ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश
फॉर्म-47 और आतंकवाद के सवालों तक पहुंची UN की बहस, पत्रकारों ने घेरा तो जवाब दिए बिना निकल गए शहबाज
फॉर्म-47 और आतंकवाद के सवालों तक पहुंची UN की बहस, पत्रकारों ने घेरा तो जवाब दिए बिना निकल गए शहबाज
‘होमब्रेकर’ कहे जाने पर कोमल रानी का सुनीता आहूजा को जवाब, बोलीं- ‘पहले से टूटे घर में…’
‘होमब्रेकर’ कहे जाने पर कोमल रानी का सुनीता आहूजा को जवाब, बोलीं- ‘पहले से टूटे घर में…’
‘चप्पल खाओगे?’ आंटी ने बात को सीरियस ले लिया, बना डाली ऐसी डिश कि रेसिपी हो गई वायरल
‘चप्पल खाओगे?’ आंटी ने बात को सीरियस ले लिया, बना डाली ऐसी डिश कि रेसिपी हो गई वायरल
सपा-कांग्रेस गठबंधन पर बयानबाजी तेज, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद ने कहा- हम किसी से भीख नहीं मांग रहे
सपा-कांग्रेस गठबंधन पर बयानबाजी तेज, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद ने कहा- हम किसी से भीख नहीं मांग रहे
रितेश देशमुख-जेनेलिया ने बच्चों संग बप्पा को दी विदाई, की पूजा-अर्चना, शेयर किया खास वीडियो
रितेश देशमुख-जेनेलिया ने बच्चों संग बप्पा को दी विदाई, की पूजा-अर्चना, शेयर किया खास वीडियो
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में ईरान को हराकर जीता गोल्ड मेडल
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में ईरान को हराकर जीता गोल्ड मेडल
Google के 28वें बर्थडे पर ऐसा सजा बेंगलुरु ऑफिस, तीन मंजिला केक से लेकर मिठाइयों तक ने खींचा ध्यान
Google के 28वें बर्थडे पर ऐसा सजा बेंगलुरु ऑफिस, तीन मंजिला केक से लेकर मिठाइयों तक ने खींचा ध्यान
नई बहू बनकर आईं यामी गौतम, ‘भाभी तबाही’ में दिखा मोहिनी का अनोखा अंदाज
नई बहू बनकर आईं यामी गौतम, ‘भाभी तबाही’ में दिखा मोहिनी का अनोखा अंदाज
माता-पिता के तलाक को याद कर भावुक हुईं रिति तिवारी, बोलीं- पापा को लंबे समय तक थी परिवार के फिर साथ आने की उम्मीद
माता-पिता के तलाक को याद कर भावुक हुईं रिति तिवारी, बोलीं- पापा को लंबे समय तक थी परिवार के फिर साथ आने की उम्मीद