न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हिमाचल: कुल्लू में बादल फटा, चोज नाला में आई बाढ़, कई लोगों के बहने की आशंका

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बादल फटने से तबाही मच गई है। कुल्लू में बादल फटने से नाला उफान पर आ गया। कई लोगों के बहने की आशंका है। कई प्रोजेक्ट्स को नुकसान पहुंचा है। इतना ही नहीं, मणिकर्ण में भी टूरिस्ट कैंप डैमेज हो गए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 06 Jul 2022 11:34:51

हिमाचल: कुल्लू में बादल फटा, चोज नाला में आई बाढ़, कई लोगों के बहने की आशंका

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बादल फटने से तबाही मच गई है। कुल्लू में बादल फटने से चोज नाला उफान पर आ गया। कई लोगों के बहने की आशंका है। कई प्रोजेक्ट्स को नुकसान पहुंचा है। इतना ही नहीं, मणिकर्ण में भी टूरिस्ट कैंप डैमेज हो गए हैं। स्थानीय पुलिस ने बताया कि बुधवार को कुल्लू में बादल फटने से मणिकर्ण घाटी में बाढ़ आ गई। इस वजह से हालात बेकाबू हो गए हैं। प्रशासन लोगों को सुरक्षित निकालने में लगा हुआ है।

मणिकर्ण घाटी के चोज नाला में भारी बारिश के चलते बाढ़ आ गई है जिससे पार्वती नदी के किनारे बने रेस्टोरेंट और कई घर के बह जाने की जानकारी है। हादसे में लोगों के भी बहने की आशंका जताई जा रही है। कुल्लू के एसपी गुरदेव शर्मा ने बताया कि जिले में बारिश की वजह से बाढ़ के हालात हैं। लेकिन टीमें मुस्तैदी से बचाव कार्य में लगी हुई हैं। अभी बताया जा रहा है कि 6 लोग बाढ़ में लापता हो गए है। उनकी तलाश की जा रही है। साथ ही 7 घरों को भारी नुकसान पहुंचा है। 3 प्रोजेक्ट्स को भी नुकसान हुआ है। बाढ़ के चलते डैम के पानी को नहीं छोड़ा जा रहा है। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि नदियों के किनारे नहीं जाएं।

एसपी शर्मा ने बताया कि राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है। स्थानीय प्रशासन लोगों को सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट कर रहा है। प्रदेश में जहां पिछले दो दिन से बारिश हो रही है, वहां मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

जानकारी के मुताबिक कुल्लू में बादल फटने से कई नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। इसके चलते बाढ़ के हालात हो गए हैं। कई घरों में बाढ़ का पानी घुस चुका है। वहीं पार्वती नदी का वाटर लेवल बढ़ने से संकट बढ़ गया है। क्योंकि नदी का पानी आसपास के गांव में पहुंच गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

ज्ञानेश कुमार को पद्म भूषण देने की मांग पर कांग्रेस का तंज, पवन खेड़ा बोले- ‘प्रधानमंत्री ही बना देना चाहिए’
ज्ञानेश कुमार को पद्म भूषण देने की मांग पर कांग्रेस का तंज, पवन खेड़ा बोले- ‘प्रधानमंत्री ही बना देना चाहिए’
ट्रंप ने ईरान का सात दिन का युद्धविराम प्रस्ताव ठुकराया, अमेरिकी हमले फिर शुरू होने की रिपोर्ट
ट्रंप ने ईरान का सात दिन का युद्धविराम प्रस्ताव ठुकराया, अमेरिकी हमले फिर शुरू होने की रिपोर्ट
हिमाचल में SIR के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन तेज, सभी जिलों में प्रदर्शन की तैयारी
हिमाचल में SIR के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन तेज, सभी जिलों में प्रदर्शन की तैयारी
महाराष्ट्र में दुरंतो एक्सप्रेस पर पथराव, तीन कोचों की खिड़कियां टूटीं; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
महाराष्ट्र में दुरंतो एक्सप्रेस पर पथराव, तीन कोचों की खिड़कियां टूटीं; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
गणपति विसर्जन के बाद जुहू बीच की सफाई में जुटे बच्चे और वॉलंटियर्स, अमृता फडणवीस ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश
गणपति विसर्जन के बाद जुहू बीच की सफाई में जुटे बच्चे और वॉलंटियर्स, अमृता फडणवीस ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश
फॉर्म-47 और आतंकवाद के सवालों तक पहुंची UN की बहस, पत्रकारों ने घेरा तो जवाब दिए बिना निकल गए शहबाज
फॉर्म-47 और आतंकवाद के सवालों तक पहुंची UN की बहस, पत्रकारों ने घेरा तो जवाब दिए बिना निकल गए शहबाज
‘होमब्रेकर’ कहे जाने पर कोमल रानी का सुनीता आहूजा को जवाब, बोलीं- ‘पहले से टूटे घर में…’
‘होमब्रेकर’ कहे जाने पर कोमल रानी का सुनीता आहूजा को जवाब, बोलीं- ‘पहले से टूटे घर में…’
‘चप्पल खाओगे?’ आंटी ने बात को सीरियस ले लिया, बना डाली ऐसी डिश कि रेसिपी हो गई वायरल
‘चप्पल खाओगे?’ आंटी ने बात को सीरियस ले लिया, बना डाली ऐसी डिश कि रेसिपी हो गई वायरल
सपा-कांग्रेस गठबंधन पर बयानबाजी तेज, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद ने कहा- हम किसी से भीख नहीं मांग रहे
सपा-कांग्रेस गठबंधन पर बयानबाजी तेज, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद ने कहा- हम किसी से भीख नहीं मांग रहे
रितेश देशमुख-जेनेलिया ने बच्चों संग बप्पा को दी विदाई, की पूजा-अर्चना, शेयर किया खास वीडियो
रितेश देशमुख-जेनेलिया ने बच्चों संग बप्पा को दी विदाई, की पूजा-अर्चना, शेयर किया खास वीडियो
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में ईरान को हराकर जीता गोल्ड मेडल
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में ईरान को हराकर जीता गोल्ड मेडल
Google के 28वें बर्थडे पर ऐसा सजा बेंगलुरु ऑफिस, तीन मंजिला केक से लेकर मिठाइयों तक ने खींचा ध्यान
Google के 28वें बर्थडे पर ऐसा सजा बेंगलुरु ऑफिस, तीन मंजिला केक से लेकर मिठाइयों तक ने खींचा ध्यान
नई बहू बनकर आईं यामी गौतम, ‘भाभी तबाही’ में दिखा मोहिनी का अनोखा अंदाज
नई बहू बनकर आईं यामी गौतम, ‘भाभी तबाही’ में दिखा मोहिनी का अनोखा अंदाज
माता-पिता के तलाक को याद कर भावुक हुईं रिति तिवारी, बोलीं- पापा को लंबे समय तक थी परिवार के फिर साथ आने की उम्मीद
माता-पिता के तलाक को याद कर भावुक हुईं रिति तिवारी, बोलीं- पापा को लंबे समय तक थी परिवार के फिर साथ आने की उम्मीद