न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली-राजस्थान में गर्मी से लोग परेशान, यूपी में सूरज का सितम जारी, जानिए देशभर में मौसम का ताजा हाल

दिल्ली, राजस्थान और यूपी में भीषण गर्मी से लोग बेहाल, वहीं दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश के आसार। जानें देशभर के मौसम का ताजा अपडेट और अगले कुछ दिनों का पूर्वानुमान।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 17 May 2025 1:28:15

दिल्ली-राजस्थान में गर्मी से लोग परेशान, यूपी में सूरज का सितम जारी, जानिए देशभर में मौसम का ताजा हाल

देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम के तेवर बदलने वाले हैं। दक्षिण भारत में भारी बारिश की शुरुआत होने वाली है, वहीं पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में अगले कुछ दिनों तक मूसलाधार बारिश की संभावना है। उत्तर भारत के कई राज्यों में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं और कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश के आसार हैं। इसी बीच, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में उमस बनी रह सकती है। इन सभी जानकारियों की पुष्टि भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने की है।

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले हफ्ते में दक्षिण भारत के कई हिस्सों में तेज गर्जना, बिजली गिरने और तेज बारिश की संभावना है। साथ ही, पूर्वोत्तर राज्यों—असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश हो सकती है। उत्तर भारत में दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान के कई हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

दिल्ली-NCR का मौजूदा मौसम

आज दिल्ली-एनसीआर में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। 18 और 19 मई को तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है, जबकि 18 से 21 मई के बीच तापमान 37 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। 22 मई को दिल्ली में फिर से बारिश हो सकती है।

राजस्थान में तेज गर्मी जारी, राहत के आसार नहीं

राजस्थान के अधिकांश भागों में भीषण गर्मी का दौर जारी है। जयपुर, जोधपुर, गंगानगर और बीकानेर संभाग के सीमावर्ती क्षेत्रों में अगले 3-4 दिनों तक तेज धूल भरी हवाएं चलने की आशंका है। फिलहाल गर्मी से राहत के कोई संकेत नहीं हैं।

उत्तर प्रदेश में गर्मी का कहर, अलर्ट जारी

उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को तापमान कई इलाकों में 45 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि रविवार तक भीषण गर्मी की स्थिति बनी रहेगी। यूपी के कई जिलों में पारा लगातार 45 डिग्री सेल्सियस के करीब बना हुआ है।

उत्तराखंड का मौसम भी बदलेगा रंग

उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में आज आंशिक रूप से बादल छाने के साथ हल्की बारिश की संभावना है। हालांकि पहाड़ों में गर्मी से थोड़ी राहत है, लेकिन मैदानी इलाकों में गर्मी ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका ने ईरान के केशम द्वीप पर किया हमला, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में धमाकों से बढ़ा तनाव
अमेरिका ने ईरान के केशम द्वीप पर किया हमला, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में धमाकों से बढ़ा तनाव
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल