न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हरियाणा: मामूली कहासुनी में छात्र की पीट-पीटकर हत्या, पिटाई के बीच में पिलाते रहे पानी ताकि जल्दी दम न तोड़े

हरियाणा के महेन्द्रगढ़ से मॉब लिंचिंग का मामला सामने आया है। जहां, एक पिछड़ी जाति के छात्र की लाठी-डंडे से बेहरमी से पिटाई की गई। हमले में घायल छात्र ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 13 Oct 2021 11:59:56

हरियाणा: मामूली कहासुनी में छात्र की पीट-पीटकर हत्या, पिटाई के बीच में पिलाते रहे पानी ताकि जल्दी दम न तोड़े

हरियाणा के महेन्द्रगढ़ से मॉब लिंचिंग का मामला सामने आया है। जहां, एक पिछड़ी जाति के छात्र की लाठी-डंडे से बेहरमी से पिटाई की गई। हमले में घायल छात्र ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस पूरी घटना का वीडियो में भी वायरल हुआ है। घटना 9 अक्टूबर की है लेकिन वीडियो अब सामने आया है। घटना के बाद महेन्द्रगढ़ पुलिस ने आधा दर्जन नामजद सहित 6 से ज्यादा लोगों पर हत्या का केस दर्ज किया है। इनमें से एक आरोपी विक्की उर्फ फुकरा को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है। कोर्ट ने उसे दो दिन की रिमांड पर भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी गौरव की मौत का वजह बेरहमी से हुई पिटाई बताई है।

महेन्द्रगढ़ जिले के गांव बवाना निवासी 18 वर्षीय छात्र गौरव यादव 9 अक्टूबर की दोपहर महेन्द्रगढ़ से बाइक पर अपने घर लौट रहा था। तभी उसे रास्ते में गांव मालड़ा में नहर के पास रवि, कप्तान, अजय और मोहन समेत 10 से अधिक लोगों ने रोक लिया। इससे पहले गौरव कुछ समझ पाता बदमाशों ने उसे चारों तरफ से घेर लिया और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पिटाई के दौरान आरोपी बीच-बीच में गौरव को पानी पिलाते रहे, ताकि वो जल्दी दम न तोड़े।

गौरव हाथ जोड़कर रहम की भीख मांगता रहा, लेकिन आरोपी उस पर लगातार हमला करते रहे। आरोपी कुछ देर रुकने के बाद गौरव को पानी पिलाते और फिर पीटना शुरू कर देते। इन्ही में से एक शख्स इस पूरी घटना का वीडियो बनाता है।

बताया जा रहा है कि इसके बाद बदमाश उसे एक होटल के पीछे लेकर गए। यहां भी गौरव को बुरी तरह पीटा। कुछ देर बाद आरोपी उसे बेसुध छोड़कर फरार हो गए। गौरव के परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार 15 सितंबर को इलाके में देवी जागरण हो रहा था। यहीं पर गौरव और रवि उर्फ लंगड़ा के बीच किसी बात पर कहासुनी हुई थी। वायरल वीडियो में भी रवि ही बेरहमी से मारपीट और गाली-गलौज करता दिख रहा है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 3 अलग-अलग टीमें गठित की हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत