न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Haryana News: दिवंगत पति के दोस्तों से उधार वापस लेने आई महिला से गैंगरेप, नरवाना रेलवे स्टेशन के बाहर फेंका

दिल्ली से उधार वापस मांगने यहां आई एक महिला के साथ उसके दिवंगत पति के दोस्तों ने कथित रूप से गैंगरेप किया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 20 Mar 2021 11:15:56

Haryana News: दिवंगत पति के दोस्तों से उधार वापस लेने आई महिला से गैंगरेप, नरवाना रेलवे स्टेशन के बाहर फेंका

हरियाणा के जींद जिले में गैंगरेप की शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। दिल्ली से उधार वापस मांगने यहां आई एक महिला के साथ उसके दिवंगत पति के दोस्तों ने कथित रूप से गैंगरेप किया है। पुलिस ने बताया कि महिला के साथ आरोपियों ने कथित रूप से दुष्कर्म करने के बाद उसे नरवाना रेलवे स्टेशन पर छोड़ दिया और फरार हो गए। सदर थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ गैंगरेप समेत अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

महिला की शिकायत के हवाले से पुलिस ने बताया कि उसके पति की कुछ समय पहले मौत हो गई थी। जींद जिले के ढाकल गांव के पाल सिंह के पास उसके पति का कुछ रुपये उधार था। पाल सिंह ने 19 मार्च को महिला को फोन कर गांव ढाकल से पैसे ले जाने के बारे में कहा। उन्होंने बताया कि शाम को जब महिला रुपये लेने पहुंची तो पाल सिंह और उसके तीन अन्य दोस्तों ने उसके साथ कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया।

पुलिस ने बताया कि देर रात आरोपियों ने महिला को घटना के बारे में किसी को न बताने की धमकी देते हुए नरवाना रेलवे स्टेशन पर छोड़कर फरार हो गए। इसके बाद पीड़िता ने रेलवे स्टेशन पर मौजूद पुलिसकर्मियों को घटना के बारे में जानकारी दी। जिसकी सूचना सदर थाना नरवाना पुलिस को दी गई।

पुलिस ने शनिवार को पीड़िता का मेडिकल टेस्ट करवा गांव ढाकल निवासी पाल, रामदिया, हिम्मत और भोपाल के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार

चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट

8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला

‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल

लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत

सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत

करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’

30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त

राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल

एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें

गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके

मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका

गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?