न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हरियाणा: मातम में बदली शादी की खुशियां, दूल्हा-दुल्हन की गाड़ी को ट्रक ने मारी टक्कर

हरियाणा के हिसार जिले में शनिवार सुबह शादी से वापस आ रही बुलेरो गाड़ी को ट्रक ने टक्कर मार दी। यह सड़क हादसा बरवाला रोड पर स्थित कुलाना गांव के पास हुआ।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 19 Jun 2021 1:27:27

हरियाणा: मातम में बदली शादी की खुशियां, दूल्हा-दुल्हन की गाड़ी को ट्रक ने मारी टक्कर

हरियाणा के हिसार जिले में शनिवार सुबह शादी से वापस आ रही बुलेरो गाड़ी को ट्रक ने टक्कर मार दी। यह सड़क हादसा बरवाला रोड पर स्थित कुलाना गांव के पास हुआ। हादसे में बुलेरो में सवार दूल्हा-दुल्हन सहित 7 लोग घायल हो गए और 11 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद दूल्हा अनिल, दुल्हन अमृता व अन्य बारातियों को हालत नाजुक होने पर हिसार रेफर कर दिया गया है। दूल्हे की भानजी 11 वर्षीय स्नेहा ने उपचार के दौरान मौत हो गई। घायलों में महिला रिंकू, सुनीता, मांगेराम, धर्मबीर आदि शामिल हैं। पुलिस ने मामले में केस दर्ज करके कार्रवाई शुरु कर दी है। ट्रक चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया।

टक्कर के बाद उड़े बुलेरो के परखच्चे

मिली जानकारी के अनुसार, हांसी के बड़सी गांव निवासी अनिल कुमार की बरात पंजाब के जालंधर में गई थी। शनिवार सुबह बरात वापस आ रही थी कि कुलाना गांव के पास सामने से आ रहे एक ट्रक का टायर फटने से वह असंतुलित होकर बरातियों से भरी बुलेरो गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबदस्त थी कि बुलेरो के परखच्चे उड़ गए और वह खेतों में जा गिरी।

जालंधर से लौट रही थी बरात

परिवार के सदस्यों ने बताया कि अनिल कुमार पलंबर का काम करता है। शुक्रवार को उसकी बरात जालंधर गई थी। शुक्रवार रात शादी समारोह था। शनिवार सुबह वह जालंधर से वापस बड़सी गांव के लिए चले थे। लेकिन अपने गांव पहुंचने से महज कुछ किलोमीटर पहले ही उनकी गाड़ी हादसे का शिकार हो गई।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात

महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई

बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर

राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार

हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात

'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना

दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां

सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन

बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद

जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...

बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था

सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी

‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट