Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कुंभ में मां गंगा की कृपा से कोरोना नहीं फैलेगा, मरकज से तुलना करना गलत: उत्तराखंड CM

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कुंभ और कोरोना को लेकर बेतुका बयान दिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 14 Apr 2021 11:41:33

कुंभ में मां गंगा की कृपा से कोरोना नहीं फैलेगा, मरकज से तुलना करना गलत: उत्तराखंड CM

देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच धर्मनगरी हरिद्वार में महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। महाकुंभ में कोरोना संक्रमण के हैरान करने वाले आंकड़े सामने आए हैं। जानकारी के मुताबिक महाकुंभ में शामिल 100 तीर्थयात्रियों और 20 संतों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है। इन आंकड़ों ने शासन-प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है, क्योंकि 12 और 13 अप्रैल को लाखों की संख्या में श्रद्धालु शाही स्नान करने के लिए हरिद्वार कुंभ पहुंचे थे। ऐसे में यहां कोरोना स्प्रेड होने की बड़ी आशंका बनी हुई है। वहीं, इस बीच उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कुंभ और कोरोना को लेकर बेतुका बयान दिया है। रावत ने कहा है कि कुंभ में मां गंगा की कृपा से कोरोना नहीं फैलेगा। साथ ही कहा है कि कुंभ और मरकज की तुलना करना गलत है। रावत के मुताबिक पिछले साल दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज से कोरोना बंद कमरे से फैला, क्योंकि वहां सभी लोग एक कमरे में थे, जबकि हरिद्वार में कुंभ क्षेत्र नीलकंठ और देवप्रयाग तक खुले वातावरण में है।
coronavirus,haridwar,cm rawat,uttarakhand,corona spread,kumbh mela 2021,hindi news कुंभ में उमड़ी लाखों की भीड़ और कोरोना गाइडलाइन का पालन न होने पर उठ रहे सवालों पर रावत ने कहा, 'हरिद्वार में 16 से ज्यादा घाट हैं। इसकी तुलना मरकज से नहीं की जा सकती।’ बता दें कि कुंभ में बुधवार को तीसरा शाही स्नान चल रहा है। इससे पहले सोमवार को हुए शाही स्नान के दौरान कोरोना गाइडलाइंस का पालन नहीं हुआ था। सोमवार के शाही स्नान में 35 लाख से ज्यादा लोग शामिल हुए थे। इनमें से 18,169 लोगों की जांच हुई, जिनमें 102 संक्रमित मिले। प्रशासन का दावा है कि कुंभ क्षेत्र में उन्हीं श्रद्धालुओं को एंट्री दी जा रही है, जिनके पास RT-PCR निगेटिव रिपोर्ट है। लेकिन जमीनी हकीकत अलग है। केंद्र सरकार पहले ही कह चुकी है कि कुंभ कोरोना का सुपर स्प्रेडर बन सकता है। राज्य को सावधानी रखनी चाहिए।

आपको बता दे, कुंभ मेले में भीड़ बढ़ने के साथ सोशल मीडिया पर यह बहस भी तेज होती जा रही है कि पिछले साल दिल्ली में तब्लीगी जमात के कार्यक्रम में महज 2,000 लोगों के जमावड़े को सुपर स्प्रेडर बताया गया था, लेकिन कुंभ को लेकर खामोशी है। दिल्ली वक्फ बोर्ड के सदस्य हिमाल अख्तर कहते हैं कि कि पिछली बार तब्लीगी जमात पर कोरोना फैलाने का जो आरोप मढ़ा गया था, वह गलत था। वहां, लोग कोरोना बढ़ने से पहले ही आ चुके थे। अचानक आवाजाही रुकने और पहले का कोई अनुभव न होने की वजह से लोग इधर-उधर भागे। लेकिन इस बार तो अनुभव भी है। कुंभ में बेहिसाब भीड़ जुट रही है, क्या कोरोना वहां नहीं पहुंचेगा? क्या कुंभ के बाद लोग अलग-अलग राज्यों में नहीं जाएंगे? क्या तब्लीगी जमात ही कोरोना स्प्रेडर थी?

शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत ने कहा है कि कुंभ से लौटने वाले लोग कोरोना के स्प्रेडर बन सकते हैं। राउत का कहना है कि शिवसेना की सरकार को त्योहारों पर प्रतिबंध लगाने का दुख है, लेकिन लोगों की जिंदगी बचाने के लिए यह जरूरी है। वहीं महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और NCP प्रवक्ता नवाब मलिक ने कहा कि कुंभ और चुनावी रैलियों के चलते महामारी की स्थिति और बिगड़ेगी। कांग्रेस नेता और मंत्री असलम शेख का कहना है कि राज्य सरकार को हरिद्वार से लौटने वालों के लिए गाइडलाइन तय करनी होंगी। 24 घंटे में मिले 1.85 लाख मरीज

कोरोना वायरस की दूसरी लहर देश में कहर ढा रही है। कोरोना हर दिन अपना रिकॉर्ड तोड़ रहा है। पहली बार देश में 24 घंटे के अंदर रिकॉर्ड 1 लाख 85 हजार 104 नए मरीज मिले। 82 हजार 231 ठीक हुए और 1,026 की मौत हो गई। इस तरह एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 1 लाख 1 हजार 835 की बढ़ोतरी हुई। नए मरीजों का आंकड़ा तो हर दिन नई ऊंचाई हो छू रहा है, लेकिन पहली बार एक्टिव केस में भी एक लाख से ज्यादा की बढ़ोतरी होना चिंताजनक है। मौत का आंकड़ा भी इस साल पहली बार 1,000 के पार गया है। पिछले साल महामारी की पहली लहर में सबसे ज्यादा 1,281 मौतें 15 सितंबर को हुई थीं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में अब तक 1 करोड़ 38 लाख 70 हजार 731 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। महामारी से मरने वालों की कुल संख्या 1 लाख 72 हजार 114 हो गई है। अब तक 1 करोड़ 23 लाख 32 हजार 636 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं। एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 13 लाख 60 हजार 330 हो गई है। बढ़ते मरीजों के साथ ही ठीक होने की दर में और गिरावट आई है। अब यह 89.51% रह गई है। कोरोना मृत्यु दर 1.25% है।

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सोना-चांदी खरीदने से पहले देख लें आज के रेट, बाजार में कीमतों में उतार-चढ़ाव
सोना-चांदी खरीदने से पहले देख लें आज के रेट, बाजार में कीमतों में उतार-चढ़ाव
छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों को राहत, 18 से 22 नवंबर तक सुबह 5:15 बजे चलेगी मेट्रो
छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों को राहत, 18 से 22 नवंबर तक सुबह 5:15 बजे चलेगी मेट्रो
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology