न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हरदोई: ट्रक-ऑटो की भीषण टक्कर में 6 की मौत, बच्चों सहित कई घायल

हरदोई के हरदलमऊ गांव में ट्रक और ऑटो की आमने-सामने टक्कर में 6 लोगों की मौत, 3 घायल। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार, पुलिस जांच में जुटी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 15 May 2025 1:13:09

हरदोई: ट्रक-ऑटो की भीषण टक्कर में 6 की मौत, बच्चों सहित कई घायल

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। संडीला-बांगरमऊ मार्ग पर हरदलमऊ गांव के पास ट्रक और ऑटो की आमने-सामने टक्कर में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। घायलों को तत्काल संडीला सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, कासिमपुर के गांव औरामऊ निवासी रंजीत सुबह के समय सीएनजी ऑटो से संडीला जा रहे थे। ऑटो में कुल 10 सवारियां थीं। जैसे ही वाहन हरदलमऊ गांव के पास पहुंचा, सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो पलट गया और उसमें बैठे यात्री दब गए।

इस दर्दनाक हादसे में ऑटो चालक रंजीत, मल्हनखेड़ा गांव के अरविंद, बहदिन गांव के अंकित, बेहटा मुजावर की फूलजहां और दो अन्य अज्ञात लोगों की मौत हो गई। वहीं, हादसे में तीन लोग — जिनमें बच्चे भी शामिल हैं — गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ऑटो में क्षमता से अधिक लोग सवार थे और तेज रफ्तार के चलते सामने से आते ट्रक को देख चालक नियंत्रण खो बैठा, जिससे यह भीषण टक्कर हो गई।

हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

सीओ संडीला सत्येंद्र सिंह ने बताया कि अभी तक सभी मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। चार शवों की पहचान कर परिजनों को सूचित कर दिया गया है, जबकि शेष दो की पहचान की कोशिश की जा रही है। हादसे के पीछे का सही कारण जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

शी जिनपिंग की सुरक्षा में परिंदा भी पर न मार सके! जमीन से आसमान तक ऐसा है सुरक्षा घेरा

कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव

ओसामा बिन लादेन का बेटा हमजा जिंदा है? 2019 में मौत की खबर के बाद सामने आया ये वीडियो

21 केस, फर्जी पासपोर्ट और विदेश में फरारी... कैसे मोल्दोवा से भारत लाया गया अमृत दलम?

RJD में प्रत्याशी चयन को लेकर रोहिणी आचार्य की नाराजगी, पार्टी के आंतरिक लोकतंत्र पर उठाया सवाल

गणेश उत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाई कोर्ट की फटकार, पुणे प्रशासन ने घटाकर 2 दिन किया

अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार

महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला

101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख

जब फ्लाइट में सुनील लोधी ने छेड़ा ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान’, यात्रियों का सफर बन गया भक्तिमय

‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़

8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई

कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’

20 साल का संघर्ष और एक फोन कॉल... ऐसे धीरेंद्र मुलकलवार की जिंदगी में आई ‘हनुमान अंश’