न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गुजरात: कोरोना के मिले 4541 नए मरीज, मुख्‍यमंत्री रूपाणी ने की उच्‍चस्‍तरीय बैठक

गुजरात के बढ़ते कोरोना के चलते मुख्‍यमंत्री विजय रूपाणी ने शुक्रवार को राजकोट तथा मोरबी में कोरोना की समीक्षा के लिए उच्‍चस्‍तरीय बैठक की।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 09 Apr 2021 9:04:19

गुजरात: कोरोना के मिले 4541 नए मरीज, मुख्‍यमंत्री रूपाणी ने की उच्‍चस्‍तरीय बैठक

गुजरात के बढ़ते कोरोना के चलते मुख्‍यमंत्री विजय रूपाणी ने शुक्रवार को राजकोट तथा मोरबी में कोरोना की समीक्षा के लिए उच्‍चस्‍तरीय बैठक की। बैठक के दौरान मुख्‍यमंत्री ने राजकोट के नागरिकों से शहर में आंशिक लॉकडाउन की अपील की, ताकि कोरोना महामारी से बचा जा सके। इसके साथ ही मुख्‍यमंत्री ने राज्‍य चुनाव आयोग से 18 अप्रैल को होने वाली गांधीनगर महानगर पालिका का चुनाव स्‍थगित रखने का आग्रह भी किया। मुख्‍यमंत्री प्रदेश में रेमडिसीवर इंजेक्‍शन की कमी तथा कालाबाजारी को रोकने के लिए कहा कि अब मरीजों के परिजनों को इंजेक्‍शन नहीं मिलेंगे। अस्‍पताल, डॉक्‍टर या निजी चिकित्‍सक को रेमडिसीवर इंजेक्‍शन दिये जाएंगे। रूपाणी ने कहा गैरजरूरी इंजेक्‍शन लगाने से उसका विपरीत असर पडता है। रूपाणी ने कहा कि राजकोट में साढे छह हजार बेड बढ़ाए जाएंगे। इस बीच, भाजपा सूरत में 5000 इंजेक्‍शन मुफ्त वितरण करेगी। प्रदेश के 17 शहर व सवा सौ ने गांवों ने हर शनिवार व रविवार को स्‍वैच्छिक लॉकडाउन का एलान किया है।

इधर, प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष अमित चावड़ा ने भी राज्‍य चुनाव आयोग को पत्र लिखकर चुनाव फिलहाल स्‍थगित रखने की मांग की। राज्‍य के 17 शहर व 121 गांवों ने स्‍वैच्छिक लॉकडाउन का एलान किया है। कई शहरों में हर शनिवार व रविवार को बाजार बंद रखे जाएंगे। राजकोट, जामनगर सहित कई शहरों के पान गल्‍ला एसोसिएशन ने भी शनिवार व रविवार को दुकानें बंद रखने की घोषणा की है। अक्षरधाम गांधीनगर में को भी आगामी 30 अप्रैल तक बंद रखने का निर्णय किया गया। गुजरात भाजपा के अध्‍यक्ष सीआर पाटिल ने सूरत सिविल हॉस्‍पिटल का दौरा करने के बाद कहा कि कोरोना तेजी से फैल रहा है।

आपको बता दे, गुजरात में बीते 24 घंटे में कोरोना के 4,541 नए मामले सामने आए और 42 लोगों की मौत हो गई। अकेले अहमदाबाद में 1,316 केस सामने आए, जबकि मरने वालों की संख्‍या 12 है। उधर सूरत में 1,102 केस सामने आए। राज्‍य में एक्टिव केस की संख्‍या 22,692 पहुंच गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत