न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गुजरात : स्कूल में 14 साल के छात्र को पहले पीटा फिर दिया बिजली का झटका, बगीचा साफ करने से किया था मना

गुजरात के राजकोट से एक बेहद ही चौंका देने वाला मामला सामने आया है। 14 साल के छात्र को स्कूल संचालकों ने इलेक्ट्रिक शॉक यानी बिजली के झटके दिए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 07 Apr 2023 5:42:42

गुजरात : स्कूल में 14 साल के छात्र को पहले पीटा फिर दिया बिजली का झटका, बगीचा साफ करने से किया था मना

गुजरात के राजकोट से एक बेहद ही चौंका देने वाला मामला सामने आया है। 14 साल के छात्र को स्कूल संचालकों ने इलेक्ट्रिक शॉक यानी बिजली के झटके दिए हैं। छात्र का कसूर इतना था कि उसने बगीचे की सफाई करने से मना कर दिया था। उसने कहा था कि आज नहीं कल बगीचा साफ कर दूंगा। इस बात को सुनने के बाद स्कूल के संचालकों ने पहले तो बच्चे को कक्षा में ले जाकर जमकर पीटा। इससे भी उनका मन नहीं भरा, तो उसकी आंखों में पट्टी बांधकर बिजली के झटके दिए। इसकी वजह से बच्चा बेहोश हो गया।

पांच दिन बाद जब वह होश में आया, तो उसने अपने परिजनों को पूरी बात बताई। इसे सुनने के बाद उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई। इस मामले में अभी तक पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं हुई है, क्योंकि बच्चा बेहेश था और किसी को नहीं पता था कि उसके साथ क्या हुआ था। मामले में स्कूल की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है। आजतक की खबर के अनुसार बच्चे की चाची हीरूबेन ने बताया कि बच्चा आमबरडी के हॉस्टल में रहता था। वहां से फोन आया कि आपका बेटा पेड़ से गिर गया है। उसे जसदन ले गए, जहां वह बेहोश था। उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे वहां से राजकोट अस्पताल में ले गए। हीरूबेन ने बताया कि बच्चा जब भी घर आता था, मम्मी-पापा को कहता था कि स्कूल में मुझे धमकी देते हैं। मगर, मम्मी-पापा कहते थे कि तुम्हें पढ़ाने के धमकी दे रहे होंगे। तुम पढ़ने में ध्यान दो। हमें क्या पता था कि वे बच्चे को साफ-सफाई के लिए धमकी दे रहे थे। आज हमारे बच्चे के साथ जो हुआ, कल दूसरे के बच्चे के साथ होगा। सरकार से न्याय की उम्मीद है।

बच्चे ने कहा कि वह साफ-सफाई करने नहीं जाता, इसलिए मुझे धमकी दी और इस तरह मुझे बिजली का झटका दिया। बच्चे ने बताया कि 4-5 लोग थे। बच्चे के पिता जीनाभाई ने बताया कि अस्पताल में बच्चा बेहोश था। पांच दिन बाद होश में आने के बाद उसने बताया कि मुझसे बगीचे का काम करवाते थे। मैंने मना किया तो मुझे ऑफिस में लेकर गए। मुझे पीटा और बिजली के झटके दिए। उन लोगों में एक किशन गांगडिया था और तीन चार लोग थे। फिर मुझे पता नहीं चला। पिता जीनाभाई ने कहा कि हमारी मांग है कि हमें न्याय मिले। बच्चे की इस हालत के जिम्मेदार लोगों को सख्त से सख्त सजा मिले।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

तरुण तेजपाल को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, दुष्कर्म मामले में दोषी ठहराया; ट्रायल कोर्ट का फैसला पलटा
तरुण तेजपाल को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, दुष्कर्म मामले में दोषी ठहराया; ट्रायल कोर्ट का फैसला पलटा
अतीक अहमद के परिवार पर फिर टूटा दुखों का पहाड़, सबसे छोटे बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत; अपराध से सत्ता तक और फिर बिखरते कुनबे की पूरी कहानी
अतीक अहमद के परिवार पर फिर टूटा दुखों का पहाड़, सबसे छोटे बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत; अपराध से सत्ता तक और फिर बिखरते कुनबे की पूरी कहानी
8वें वेतन आयोग से पहले कर्मचारियों को बड़ी राहत, DA में 3% बढ़ोतरी लगभग तय; महंगाई भत्ता 63% पहुंचने की उम्मीद
8वें वेतन आयोग से पहले कर्मचारियों को बड़ी राहत, DA में 3% बढ़ोतरी लगभग तय; महंगाई भत्ता 63% पहुंचने की उम्मीद
Gen Z और Gen Alpha से मिलेंगे मोहन भागवत, नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण पर करेंगे चर्चा
Gen Z और Gen Alpha से मिलेंगे मोहन भागवत, नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण पर करेंगे चर्चा
CJP का नया अभियान 'क्या बोलती पब्लिक' सितंबर से होगा शुरू, अभिजीत दीपके बोले- जनता की आवाज सीधे सुनेंगे
CJP का नया अभियान 'क्या बोलती पब्लिक' सितंबर से होगा शुरू, अभिजीत दीपके बोले- जनता की आवाज सीधे सुनेंगे
यौन उत्पीड़न मामले में सजा के बाद तरुण तेजपाल की पहली प्रतिक्रिया, खुद को बताया राजनीतिक साजिश का शिकार
यौन उत्पीड़न मामले में सजा के बाद तरुण तेजपाल की पहली प्रतिक्रिया, खुद को बताया राजनीतिक साजिश का शिकार
43 इंच Smart TV पर बड़ी छूट, Flipkart पर आधी कीमत से भी कम में खरीदने का मौका
43 इंच Smart TV पर बड़ी छूट, Flipkart पर आधी कीमत से भी कम में खरीदने का मौका
आसाराम बापू को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत नहीं, कहा- तबीयत बिगड़ने पर फिर कर सकते हैं आवेदन
आसाराम बापू को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत नहीं, कहा- तबीयत बिगड़ने पर फिर कर सकते हैं आवेदन
पश्चिम बंगाल: मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने के निर्देश पर नौशाद सिद्दीकी ने उठाए सवाल, बोले- लिखित में दें
पश्चिम बंगाल: मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने के निर्देश पर नौशाद सिद्दीकी ने उठाए सवाल, बोले- लिखित में दें
JPSC विवाद पर छात्रों का आंदोलन और तेज, हेमंत सोरेन से मांगा इस्तीफा; बोले- 'मुख्यमंत्री पद के योग्य नहीं'
JPSC विवाद पर छात्रों का आंदोलन और तेज, हेमंत सोरेन से मांगा इस्तीफा; बोले- 'मुख्यमंत्री पद के योग्य नहीं'
एक नए ट्विस्ट के साथ लौट रहा 'बिग बॉस 20', सलमान खान ने दिया 'एक वरदान' का हिंट; नए प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता
एक नए ट्विस्ट के साथ लौट रहा 'बिग बॉस 20', सलमान खान ने दिया 'एक वरदान' का हिंट; नए प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता
महाराष्ट्र में डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, 'No CCMP' के नारों के साथ प्रदर्शन; बॉम्बे हाईकोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान
महाराष्ट्र में डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, 'No CCMP' के नारों के साथ प्रदर्शन; बॉम्बे हाईकोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान
Vivo S2 5G भारत में लॉन्च, 32MP सेल्फी कैमरा और 7050mAh बैटरी के साथ आया नया स्मार्टफोन
Vivo S2 5G भारत में लॉन्च, 32MP सेल्फी कैमरा और 7050mAh बैटरी के साथ आया नया स्मार्टफोन
'लॉक अप' फिनाले के बाद बदला माहौल, श्रेया कालरा और शिवांगी जोशी ने भुलाए मनमुटाव; पार्टी में साथ किया डांस
'लॉक अप' फिनाले के बाद बदला माहौल, श्रेया कालरा और शिवांगी जोशी ने भुलाए मनमुटाव; पार्टी में साथ किया डांस