न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अनुमति लिए बिना खोला गया ब्रिज..., मोरबी हादसे पर अधिकारी का बड़ा बयान

गुजरात के मोरबी में मच्छु नदी पर बने 140 साल पुराने सस्पेंशन केबल ब्रिज के रविवार को टूट जाने से 140 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। मौके पर अभी भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और कई लोगों को बाहर निकाला जा रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 31 Oct 2022 9:00:24

अनुमति लिए बिना खोला गया ब्रिज..., मोरबी हादसे पर अधिकारी का बड़ा बयान

गुजरात के मोरबी में मच्छु नदी पर बने 140 साल पुराने सस्पेंशन केबल ब्रिज के रविवार को टूट जाने से 140 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। मौके पर अभी भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और कई लोगों को बाहर निकाला जा रहा है। हादसे के वक्त पुल पर 400 से ज्यादा लोग मौजूद थे। ये ब्रिज पिछले कई महीनों से बंद चल रहा था, जिसे रिप्येर कर अभी पांच दिन पहले ही खोला गया था। लेकिन कहा जा रहा है कि रविवार को ब्रिज पर जरूरत से ज्यादा लोग आ गए जिस वजह से ये हादसा हो गया। अब इस हादसे पर मोरबी म्युनिसिपल चीफ ऑफिसर की ओर से बड़ा दावा किया गया है।

बिना अनुमति खोला गया ब्रिज

मोरबी म्युनिसिपल चीफ ऑफिसर संदीप सिंह झाला के मुताबिक उनसे बिना अनुमति ले ही ब्रिज खोल दिया गया था। उनकी तरफ से कोई फिटनेस सर्टिफिकेट नहीं दिया गया था। दावा तो ये भी किया गया ओरेवा कंपनी ने ब्रिज खुलवाने से पहले कोई क्वालिटी चेक नहीं करवाया था।

अब जानकारी के लिए बता दें कि ओरेवा वो कंपनी है जिसे ब्रिज की रिनोवेशन का काम सौंपा गया था। पिछले सात महीने से जो रिनोवेशन चल रही थी, वो ओरेवा कंपनी द्वारा ही की जा रही थी। 26 अक्टूबर को इसे लोगों के लिए फिर खोल दिया गया था। लेकिन पांच दिन बाद ही 30 अक्टूबर रविवार को शाम 6:30 बजे ब्रिज पर जरूरत से ज्यादा लोग पहुंच गए थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसे के वक्त ब्रिज पर करीब 400-500 लोग मौजूद थे। लेकिन केबल ब्रिज इतना वजन सहन नहीं कर सका और बीच से ही टूट गया। कई लोग नदी में डूब गए, कुछ की मौके पर ही मौत हो गई तो कुछ ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। अभी भी रेस्क्यू जारी है, कई लोगों को बाहर निकाला जा रहा है। कहा जा रहा है कि मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है।

बता दे, इस 140 साल पुराने ब्रिज की मरम्मत करने वाली ओरेवा कंपनी और अन्य जिम्मेदार अफसरों के खिलाफ आईपीसी की धाराओं 304, 308, 114 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। गुजरात के गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। मोरबी के इस ऐतिहासिक पुल की मरम्मत और रखरखाव का टेंडर हाल ही में ओरेवा नाम की कंपनी को मिला था। टेंडर की शर्तों के अनुसार कंपनी को मरम्मत के बाद अगले 15 सालों तक इस पुल का रखरखाव करना था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?