न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

गुजरात: भरूच के श्मशान घाटों में लगी शवों की कतार, बुधवार को 36 का हुआ अंतिम संस्कार

मंगलवार को भरूच के कोविड श्मशान में 47 शवों का अग्निदाह दिया गया था, वहीं, बुधवार की सुबह भी शवों की कतार लग गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 29 Apr 2021 3:35:41

गुजरात: भरूच के श्मशान घाटों में लगी शवों की कतार, बुधवार को 36 का हुआ अंतिम संस्कार

गुजरात के भरूच जिले में कोरोना मरीजों की मृत्यु दर दिन-ब-दिन बेकाबू होती जा रही है। मंगलवार को भरूच के कोविड श्मशान में 47 शवों का अग्निदाह दिया गया था, वहीं, बुधवार की सुबह भी शवों की कतार लग गई। सुबह 11:00 बजे तक ही 15 शव आ चुके थे। शव दहन की प्रक्रिया देर रात तक चलती रही। श्मशान से मिले आंकड़ों के अनुसार बुधवार को भी यहां 36 शवों का अंतिम संस्कार किया गया था।

अहमदाबाद में हर 100 संक्रमित मरीजों में से 2 से ज्यादा की हो रही मौत


गुजरात के अहमदाबाद में कोरोना से होने वाली मौत के आंकड़ों ने अब डराना शुरू कर दिया है। अहमदाबाद में कोरोना से 2500 से अधिक मौतें हो चुकी है। यहां संक्रमण से होने वाली मौतों का दर 2.4% तक पहुंच गया है। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक गुजरात में अब तक हुई 6 हजार 656 मौतों में से 40% से ज्यादा 2,844 मौतें अकेले अहमदाबाद में हुई हैं।

जामनगर में 100 मरीजों की मौत

प्रदेश के जामनगर जिले में बुधवार को कोरोना का इलाज करा रहे 100 से अधिक मरीजों की मौत गई। वहीं, पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 721 नए कोरोना पॉजिटिव केस दर्ज किए गए हैं। साथ ही 615 मरीजों के ठीक हो जाने के बाद उन्हें डिस्चार्ज किया गया। जामनगर में इन दिनोें रोजाना लगभग 90 लोगों की मौत दर्ज हो रही हैं। इससे पहले बीते गुरुवार को भी 120 मरीजों की मौत दर्ज की गई थी।

जामनगर में दिन-ब-दिन बढ़ते संक्रमित और मृत्यु की संख्या को लेकर प्रशासन भी सकते में है। महानगर होने के कारण द्वारका, पोरबंदर और भुज-कच्छ के शहरी व ग्रामीण इलाकों से भी मरीज यहां आ रहे हैं। इसके चलते सभी अस्पताल भर चुके हैं। शहर में मिनी लॉकडाउन जैसा माहौल है और प्रशासन की ओर से गाइडलाइन के उल्लंघन पर कार्रवाई भी की जा रही है। दुकानों, रेस्टोरेंट्स को सख्ती से बंद करवाया जा रहा है।

जामनगर जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए बीते सप्ताह शुक्रवार से रविवार तक तीन दिनों तक स्वैच्छिक लॉकडाउन रखा गया था, जबकि इसके बाद भी शहर में हर दिन रिकॉर्ड केस दर्ज किए जाने का सिलसिला यथावत है। चिंता की बात यह भी है कि इलाज के दौरान मरीजों की मौतों का सिलसिला भी अनवरत जारी है। इसके बावजूद संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए अन्य किसी भी तरह के प्रयासों का अभाव देखा जा रहा है।

29 दिन बाद केस में मामूली गिरावट

गुजरात में 29 दिन बाद कोरोना केस में मामूली गिरावटआई है। प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 14,120 नए केस दर्ज हुए हैं। मंगलवार को 14,352 नए केस आए थे। वहीं, 8,595 मरीज ठीक हुए। बुधवार को रिकॉर्ड 174 मरीजों की मौत हुई है। इसके साथ ही मरने वालों का आंकड़ा 6 हजार 830 हो गया। पिछले पांच दिनों से लगातार मरने वालों का आंकड़ा 150 से अधिक आ रहा है। प्रदेश में रिकवरी रेट घटकर 74.01% हो गया है। एक्टिव केस 1,33,191 हो गया है, जबकि 421 मरीज वेंटिलेटर पर हैं। प्रदेश में अब तक 5 लाख, 98 हजार, 845 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं सूरत में 24 घंटे में 2,116 लोग पाॅजिटिव मिले। सूरत में कुल केसों की संख्या बढ़कर 1 लाख 10 हजार 890 हो गई।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?