न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अहमदाबाद एयरपोर्ट से ISIS के 4 आतंकी गिरफ्तार, चारों श्रीलंकाई नागरिक

गुजरात में आईएसआईएस के चार आतंकी गिरफ्तार किए गए हैं। इन्हें गुजरात एटीएस ने अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 20 May 2024 5:49:31

अहमदाबाद एयरपोर्ट से ISIS के 4 आतंकी गिरफ्तार, चारों श्रीलंकाई नागरिक

अहमदाबाद। गुजरात में आईएसआईएस के चार आतंकी गिरफ्तार किए गए हैं। इन्हें गुजरात एटीएस ने अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। चारों आतंकी श्रीलंकाई नागरिक हैं। गुजरात एटीएस यह पता लगा रही है कि ये चारों आतंकी किस मकसद से गुजरात आए थे। गुजरात एटीएस इनको अज्ञात स्थान पर ले गई है। इसने गहन पूछताछ की जा रही है। सनद रहे हाल में राज्य के समुद्री तट से कई पाकिस्तानियों को पकड़ा गया था।

पुलिस ने कहा कि उन्हें उनके पाकिस्तानी हैंडलर ने गुजरात में आत्मघाती हमले करने का काम सौंपा था। आतंकवादियों की पहचान मोहम्मद नुसरथ, मोहम्मद नफरान, मोहम्मद फारिस और मोहम्मद रासदीन के रूप में की गई है।

पुलिस ने कहा कि उन्हें उनके पाकिस्तानी हैंडलर ने गुजरात में आत्मघाती हमले करने का काम सौंपा था। आतंकवादियों की पहचान मोहम्मद नुसरथ, मोहम्मद नफरान, मोहम्मद फारिस और मोहम्मद रासदीन के रूप में की गई है।

आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद पूरे एयरपोर्ट पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। हैरानी वाली बात यह कि इनकी गिरफ्तारी तीन आईपीएल टीमों के अहमदाबाद एयरपोर्ट पर पहुंचने से पहले की गई हैं। ये चारों पहले चेन्नई पहुंचे और बाद में अहमदाबाद एयरपोर्ट पर उतरे।

डीजीपी ने कहा, हमें सूचना मिली कि चार आतंकवादी 18 या 19 मई को ट्रेन या फ्लाइट से अहमदाबाद पहुंचने वाले हैं। प्राप्त जानकारी के आधार पर टीमों का गठन किया गया और रणनीति बनाई गई। दक्षिण से आने वाली ट्रेनों और उड़ानों की यात्री सूची बनाई गई विश्लेषण किया... ये चारों इंडिगो की फ्लाइट से एक ही पीएनआर नंबर पर चेन्नई से अहमदाबाद की यात्रा कर रहे थे। पुष्टि के लिए कोलंबो में भी सत्यापन किया गया था।”

उन्होंने बताया कि उनके पास से दो मोबाइल फोन, भारतीय और श्रीलंकाई मुद्रा, कुछ पाकिस्तान निर्मित हथियार और इस्लामिक स्टेट का झंडा बरामद किया गया।

डीजीपी सहाय ने कहा कि आतंकवादी पाकिस्तान में अबू नाम के इस्लामिक स्टेट ऑपरेटिव के संपर्क में आए थे। उसने उन्हें गुजरात में आत्मघाती हमले करने का काम सौंपा था और बम बनाने के लिए उन्हें 4 लाख रुपये दिए थे।

डीजीपी ने कहा कि उनके फोन को स्कैन करने पर पुलिस को अहमदाबाद के पास कुछ स्थानों का उल्लेख मिला, जहां वे आतंकी हमले कर सकते थे।

हाल में हुई हैं कई गिरफ्तारियां

अभी पिछले ही अप्रैल महीने में गुजरात एटीएस और एनसीबी ने गुजरात के पोरबंदर तट से 14 पाकिस्तानियों को दबोचा था। इनके पास से 602 करोड़ रुपये की 86 किलो ड्रग्स बरामद की गई थीं। यही नहीं बीते मार्च महीने में भारत में ISIS के दो शीर्ष आतंकियों को बांग्लादेश से सीमा पार करने के बाद इंटरनेशनल बॉर्डर के पास से गिरफ्तार किया गया था।गिरफ्तार ISIS कैडरों की पहचान देहरादून के हरीश अजमल फारूकी उर्फ हरीश अजमल फारुखी और पानीपत के रेहान के रूप में हुई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

आसमान में आखिर कैसे उछलकर छत से टकरा गए यात्री? एयर इंडिया फ्लाइट AI2379 में क्या हुआ, जानिए पूरी कहानी
आसमान में आखिर कैसे उछलकर छत से टकरा गए यात्री? एयर इंडिया फ्लाइट AI2379 में क्या हुआ, जानिए पूरी कहानी
'हर हाल में समझौता चाहिए', आखिर ईरान से डील करने के लिए क्यों उतावले दिख रहे हैं डोनाल्ड ट्रंप?
'हर हाल में समझौता चाहिए', आखिर ईरान से डील करने के लिए क्यों उतावले दिख रहे हैं डोनाल्ड ट्रंप?
'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने भारत में रचा इतिहास, महज 6 दिनों में 300 करोड़ क्लब में एंट्री
'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने भारत में रचा इतिहास, महज 6 दिनों में 300 करोड़ क्लब में एंट्री
यूसुफ पठान समेत तीन मुस्लिम सांसदों ने बनाई NDA से दूरी, भाजपा में शामिल होने की अटकलों को भी किया खारिज
यूसुफ पठान समेत तीन मुस्लिम सांसदों ने बनाई NDA से दूरी, भाजपा में शामिल होने की अटकलों को भी किया खारिज
महाराष्ट्र में एनालॉग पनीर पर पूरी तरह रोक, बेचने या बनाने पर होगी जेल और भारी जुर्माना
महाराष्ट्र में एनालॉग पनीर पर पूरी तरह रोक, बेचने या बनाने पर होगी जेल और भारी जुर्माना
क्या बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा करेंगी तमन्ना मलिक? संभल प्रशासन ने जारी किया नोटिस, कानून-व्यवस्था का दिया हवाला
क्या बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा करेंगी तमन्ना मलिक? संभल प्रशासन ने जारी किया नोटिस, कानून-व्यवस्था का दिया हवाला
Google Pay, PhonePe और Paytm यूजर्स के लिए बड़ी खबर! क्या UPI से लेनदेन पर लगेगा शुल्क? संसद में पेश हुआ बिल
Google Pay, PhonePe और Paytm यूजर्स के लिए बड़ी खबर! क्या UPI से लेनदेन पर लगेगा शुल्क? संसद में पेश हुआ बिल
लाल सागर में भारतीय ध्वज वाले जहाज पर हमला, 13 भारतीय सुरक्षित रेस्क्यू; MEA ने जताई चिंता
लाल सागर में भारतीय ध्वज वाले जहाज पर हमला, 13 भारतीय सुरक्षित रेस्क्यू; MEA ने जताई चिंता
पेपर लीक: रांची में छात्र आंदोलन का 12वां दिन, आज प्रदर्शनकारियों से मिल सकते हैं झारखंड सरकार के मंत्री
पेपर लीक: रांची में छात्र आंदोलन का 12वां दिन, आज प्रदर्शनकारियों से मिल सकते हैं झारखंड सरकार के मंत्री
ट्रंप की सुरक्षा पर फिर मंडराया खतरा? गोल्फ कोर्स के बाहर संदिग्ध गिरफ्तार, कार और घर से हथियार बरामद
ट्रंप की सुरक्षा पर फिर मंडराया खतरा? गोल्फ कोर्स के बाहर संदिग्ध गिरफ्तार, कार और घर से हथियार बरामद
POCO ने भारत में उतारा 8000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, Qualcomm Snapdragon प्रोसेसर से होगा लैस
POCO ने भारत में उतारा 8000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, Qualcomm Snapdragon प्रोसेसर से होगा लैस
यूरिक एसिड बढ़ने की वजह बन सकती हैं आपकी रोजमर्रा की ये आदतें, जानिए इसे कंट्रोल करने के आसान उपाय
यूरिक एसिड बढ़ने की वजह बन सकती हैं आपकी रोजमर्रा की ये आदतें, जानिए इसे कंट्रोल करने के आसान उपाय
iPhone यूजर्स के लिए बड़ा झटका! Apple ने App Store से हटाया Telegram ऐप
iPhone यूजर्स के लिए बड़ा झटका! Apple ने App Store से हटाया Telegram ऐप
रोज-रोज होता है सिरदर्द? आपकी ये रोजमर्रा की आदतें हो सकती हैं जिम्मेदार, जानिए बचाव के आसान तरीके
रोज-रोज होता है सिरदर्द? आपकी ये रोजमर्रा की आदतें हो सकती हैं जिम्मेदार, जानिए बचाव के आसान तरीके