न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गुजरात की जनता जोरदार धक्का मारे तो 150 सीट AAP की : अरविंद केजरीवाल

केजरीवाल ने कहा कि गुजरात में दोनों इंजन पर जंग लग गया है। मार्केट में ‘आप’ नया इंजन आ गया है। जैसे बारिश आने वाली होती है तो ठंडी-ठंडी हवा आने लगती है, वैसे ही आम आदमी पार्टी ठंडी हवा का झौंका है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 31 Oct 2022 9:11:55

गुजरात की जनता जोरदार धक्का मारे तो 150 सीट AAP की : अरविंद केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के सीएम भगवंत मान के साथ रविवार को गुजरात के पालिताना और धोराजी में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान केजरीवाल ने कहा कि इस बार पुरानी सोच की 27 साल वाली पार्टी को हराकर नई सोच वाली आम आदमी पार्टी की सरकार लाना है। केजरीवाल ने कहा कि गुजरात में दोनों इंजन पर जंग लग गया है। मार्केट में ‘आप’ नया इंजन आ गया है। जैसे बारिश आने वाली होती है तो ठंडी-ठंडी हवा आने लगती है, वैसे ही आम आदमी पार्टी ठंडी हवा का झौंका है।

अरविंद केजरीवाल ने पालिताना में आयोजित जनसभा में कहा कि पूरे गुजरात में इस समय बदलाव की आंधी चल रही है। केंद्र सरकार की खुफिया एजेंसी आईबी की रिपोर्ट है कि दिसंबर में गुजरात में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने जा रही है। रिपोर्ट में यह भी लिखा है कि आम आदमी पार्टी की सरकार बन तो रही है, लेकिन अभी थोड़ी किनारे पर है। ‘आप’ की 92-93 सीट आ रही हैं। अब आप एक जोरदार धक्का मारो कि 150 सीट आनी चाहिए।

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में जनता ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। दिल्ली में 70 में से 67 सीटें दी। कांग्रेस को 0 और भाजपा को 3 सीट दी। पंजाब की जनता ने 117 में से आम आदमी पार्टी को 92 सीट दी और भाजपा को सिर्फ एक सीट दी। गुजरात वालों दिल्ली और पंजाब का रिकॉर्ड तोड़ दो। 182 में से 150 सीट आनी चाहिए, ताकि हम खूब काम कर सकें।

केजरीवाल ने कहा कि हमारी सरकार बनने के बाद सबसे पहले गुजरात से भ्रष्टाचार खत्म करेंगे। गुजरात में सरकारी दफ्तरों में काम कराने के लिए अभी पैसे देने पड़ते हैं लेकिन दिल्ली और पंजाब में नहीं देने पड़ते हैं। 15 दिसंबर के बाद गुजरात के अंदर भी आपके सारे काम बिना रिश्वत के होंगे।

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की तरह ऐसी व्यवस्था कर देंगे कि आपको सरकारी दफ्तर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सरकारी अधिकारी आपके घर आकर आपका काम करके जाएगा।

पीएम मोदी पर बोला हमला

केजरीवाल ने कहा कि कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री गुजरात आए थे और उन्होंने 30 हजार करोड़ रुपये का पैकेज दिया। उनका भाषण सुनकर सारे मंत्री और ठेकेदार खुश हो गए। उनकी तो चांदी हो गई। लेकिन जनता को कुछ नहीं मिला। मैं 30 हजार करोड़ रुपये का पैकेज नहीं दे सकता, लेकिन अगर ‘आप’ की सरकार बनेगी, तो आपके परिवार को 30 हजार रुपये महीना फायदा जरूर करा दूंगा। मुझे राजनीति करनी नहीं आती है। मैं पढ़ा लिखा, देशभक्त आदमी हूं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत