न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

GST: नवंबर में सरकारी खाते में आए 1.31 लाख करोड़, अब तक का दूसरा सबसे बड़ा आंकड़ा

सरकार ने वस्तु एवं सेवा कर (GST) के आंकड़े बुधवार को जारी किए। सरकार के मुताबिक 2021 नवंबर में GST से 1,31,526 करोड़ रु. की आय हुई है। GST की यह राशि दूसरी सबसे बड़ी राशि है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 01 Dec 2021 2:54:17

GST: नवंबर में सरकारी खाते में आए 1.31 लाख करोड़, अब तक का दूसरा सबसे बड़ा आंकड़ा

सरकार ने वस्तु एवं सेवा कर (GST) के आंकड़े बुधवार को जारी किए। सरकार के मुताबिक 2021 नवंबर में GST से 1,31,526 करोड़ रु. की आय हुई है। GST की यह राशि दूसरी सबसे बड़ी राशि है। इससे पहले रिकॉर्ड स्तर पर अप्रैल महीने में सरकार को GST से 1.41 लाख करोड़ रु। की कमाई हुई थी। अप्रैल के बाद नवंबर में दूसरे रिकॉर्ड स्तर पर 1.31 करोड़ रु। से भी ज्यादा की आय प्राप्त हुई है। हालांकि, नवंबर का कलेक्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्स का अनुमान था कि नवंबर में GST कलेक्शन अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ सकता है।

टैक्स कलेक्शन में CGST का हिस्सा 23,978 करोड़ रुपए रहा। IGST का हिस्सा 66,815 करोड़ और राज्यों का हिस्सा यानी SGST 31,127 करोड़ रुपए रहा। IGST में 32,165 करोड़ रुपए आयात (इंपोर्ट) का रहा, जबकि 9,607 करोड़ रुपए सेस के रूप में रहा। इस साल नवंबर में टैक्स कलेक्शन पिछले साल नवंबर में 1.04 लाख करोड़ रुपए की तुलना में 25% ज्यादा रहा। जबकि 2019-20 के नवंबर की तुलना में यह 27% ज्यादा रहा।

सरकार का कहना है कि हाल में सरकार ने कई नीतियों और प्रशासकीय क्रियाकलापों में बदलाव किया है या नई नीतियां जारी की गई हैं जिससे जीएसटी कलेक्शन में फायदा मिल रहा है। पिछले एक साल के अंदर सरकार ने जीएसटी से जुड़े कई अहम कदम उठाए हैं। इन कदमों में सिस्टम कैपेसिटी में बढ़ोतरी, रिटर्न की अंतिम तारीख निकलने के बाद के नियमों में सुधार, रिटर्न का ऑटो पॉपुलेशन, ई-वे बिल की ब्लॉकिंग और नॉन-फाइलर्स के लिए इनपुट टैक्स क्रेडिट का नया नियम शामिल हैं। वित्त मंत्रालय के मुताबिक इन नए कदमों से पिछले कुछ महीने में रिटर्न फाइलिंग में सुधार देखा जा रहा है

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

प्रेमानंद महाराज के दीक्षित शिष्य की संदिग्ध हालात में मौत, कमरे में मिला खून लगा ग्राइंडर
प्रेमानंद महाराज के दीक्षित शिष्य की संदिग्ध हालात में मौत, कमरे में मिला खून लगा ग्राइंडर
ट्रंप ने ईरान का सात दिन का युद्धविराम प्रस्ताव ठुकराया, अमेरिकी हमले फिर शुरू होने की रिपोर्ट
ट्रंप ने ईरान का सात दिन का युद्धविराम प्रस्ताव ठुकराया, अमेरिकी हमले फिर शुरू होने की रिपोर्ट
हिमाचल में SIR के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन तेज, सभी जिलों में प्रदर्शन की तैयारी
हिमाचल में SIR के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन तेज, सभी जिलों में प्रदर्शन की तैयारी
महाराष्ट्र में दुरंतो एक्सप्रेस पर पथराव, तीन कोचों की खिड़कियां टूटीं; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
महाराष्ट्र में दुरंतो एक्सप्रेस पर पथराव, तीन कोचों की खिड़कियां टूटीं; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
बृजभूषण के बरी होने को चार महिला पहलवानों ने दी चुनौती, राऊज एवेन्यू कोर्ट में आज सुनवाई
बृजभूषण के बरी होने को चार महिला पहलवानों ने दी चुनौती, राऊज एवेन्यू कोर्ट में आज सुनवाई
कांगो विमान हादसा: 17 लोगों की मौत, दो वरिष्ठ सैन्य अधिकारी भी शामिल
कांगो विमान हादसा: 17 लोगों की मौत, दो वरिष्ठ सैन्य अधिकारी भी शामिल
अंजलि आनंद के लग्जरी बैग्स देख फराह खान ने कहा- ‘दो कारें बेचनी पड़ेंगी’, एक्ट्रेस ने बताया काम न मिलने का दर्द
अंजलि आनंद के लग्जरी बैग्स देख फराह खान ने कहा- ‘दो कारें बेचनी पड़ेंगी’, एक्ट्रेस ने बताया काम न मिलने का दर्द
‘द वन’ की रिलीज के बीच ‘द पैराडाइज’ की कमाई में गिरावट, ‘हनुमान अंश’ ने 50वें दिन भी किया करोड़ों का कलेक्शन
‘द वन’ की रिलीज के बीच ‘द पैराडाइज’ की कमाई में गिरावट, ‘हनुमान अंश’ ने 50वें दिन भी किया करोड़ों का कलेक्शन
सपा-कांग्रेस गठबंधन पर बयानबाजी तेज, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद ने कहा- हम किसी से भीख नहीं मांग रहे
सपा-कांग्रेस गठबंधन पर बयानबाजी तेज, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद ने कहा- हम किसी से भीख नहीं मांग रहे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
KFC जाने की जरूरत नहीं, घर पर ऐसे बनाएं कुरकुरा और मसालेदार चिकन फ्राई
KFC जाने की जरूरत नहीं, घर पर ऐसे बनाएं कुरकुरा और मसालेदार चिकन फ्राई
कॉकरोच का दूध कैसे निकाला जाता है? क्यों चर्चा में हैं इसके प्रोटीन क्रिस्टल, जानिए पूरी कहानी
कॉकरोच का दूध कैसे निकाला जाता है? क्यों चर्चा में हैं इसके प्रोटीन क्रिस्टल, जानिए पूरी कहानी