न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

नोएडा की झुग्गियों में सिलेंडर ब्लास्ट से लगी भीषण आग, दो बच्चों के शव बरामद, 500 आशियाने खाक

दिल्ली से सटे नोएडा के सेक्टर 63 में बहलोलपुर की झुग्गियों में रविवार की दोपहर को सिलेंडर ब्लास्ट के बाद आग लग गई। आग में 2 दो बच्चे जिंदा जल गए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 11 Apr 2021 5:05:48

नोएडा की झुग्गियों में सिलेंडर ब्लास्ट से लगी भीषण आग, दो बच्चों के शव बरामद, 500 आशियाने खाक

दिल्ली से सटे नोएडा के सेक्टर 63 में बहलोलपुर की झुग्गियों में रविवार की दोपहर को सिलेंडर ब्लास्ट के बाद आग लग गई। आग में 2 दो बच्चे जिंदा जल गए। बच्चों की उम्र 7 और 10 साल बताई जा रही है। तेज हवा और ज्यादा तापमान से आग तेजी से फैल गई। फायर ब्रिगेड के पहुंचने तक करीब 500 झुग्गियां जलकर राख हो गईं। आग से जली हुई झुग्गियों के मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं, लेकिन अभी तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है।

बहलोलपुर में करीब 20 बीघा जमीन पर अवैध रूप से बनाई गई करीब 1600 झुग्गियां हैं, जिसमें 6000 से ज्यादा लोग रहते हैं। ये लोग प्लास्टिक बीनने और सड़क किनारे दुकान लगाने जैसे काम करते हैं। रविवार की दोपहर एक झोपड़ी में सिलेंडर में ब्लास्ट के बाद आसपास की झुग्गियों में आग लग गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते और कई सिलेंडरों में धमाका हो गया। देखते ही देखते आग सैकड़ों झुग्गियों तक फैल गई। लोगों का आरोप है कि दमकल की गाड़ियां सूचना देने के करीब एक घंटे बाद पहुंची। तब तक करीब 500 झुग्गियां जलकर राख हो चुकी थी।

डीसीपी सेंट्रल हरीश चंदर ने बताया कि दर्जनभर दमकल विभाग के फायर टेंडर आग बुझाने में जुटे हुए हैं. फिलहाल कार्यवाही जारी है. वहीं कुछ के फंसे होने की आशंका है. रेस्क्यू किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि अभी तक दो बच्चों के शव बरामद हुए है. डीसीपी के मुताबिक झुग्गियों में सिलेंडर फटने की वजह से आग लगी है. इसके बाद कई और सिलिंडर में भी धमाके हुए. अभी तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है.

आग लगने के बाद लोग अपनी गृहस्थी को बचाने की जद्दोजहद करते दिखे। कई लोग ऐसे भी थे जिनकी आंखों के सामने उनकी पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई। महिलाओं और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था। मौके पर नोएडा के फेस-3 थाना क्षेत्र पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। राहत और बचाव जारी है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं

‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल

अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता

टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान

वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात

चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम

पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान

अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर

अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना

‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया

शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज

गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद

अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप