न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

UP: गोरखपुर में मां की डांट से नाराज बेटे ने की आत्महत्या, उसके बाद जो हुआ जान उड़ जाएंगे आपके होश

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश में एक दिल दहला देने वाली घटना, जहां बेटे ने मां से झगड़े के बाद आत्महत्या की, जिसके बाद मां और बहन ने भी अपनी जान ले ली।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 01 May 2025 2:53:43

UP: गोरखपुर में मां की डांट से नाराज बेटे ने की आत्महत्या, उसके बाद जो हुआ जान उड़ जाएंगे आपके होश

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जनपद में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक बेटे ने अपनी मां की डांट से नाराज होकर आत्महत्या कर ली। यह घटना गोरखपुर जिले के हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुचडेहरी की है। युवक मोहित कन्नौजिया ने बुधवार रात अपने घर के कमरे में आत्महत्या की। जब इसकी जानकारी मोहित की मां कौशल्या देवी और बहन सुप्रिया को हुई, तो दोनों भी आहत हो गईं और उन्होंने भी जहरीला पदार्थ खा लिया।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मां और बेटी को अस्पताल पहुंचाया और मोहित के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अस्पताल में इलाज के दौरान मां और बेटी ने भी दम तोड़ दिया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। मोहित मुंबई में मजदूरी करता था और एक हफ्ता पहले ही घर लौटा था। घर से अपनी बहन के लिए दवा लेने बाजार जाते वक्त मां से उसकी कहासुनी हो गई, जिसके बाद मोहित घर लौट आया। जब उसकी मां और बहन बाजार से दवा लेकर घर लौटीं, तो उन्होंने मोहित का शव देखा।

मोहित की आत्महत्या से आहत मां और बेटी ने भी अपनी जान दे दी। मां-बेटी और बेटे की एक साथ हुई मौत से पूरा इलाका शोक में डूब गया। जानकारी के अनुसार, मोहित के पिता अंगद कन्नौजिया की 10 साल पहले ही मृत्यु हो चुकी थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक कोई ठोस जानकारी या सुराग नहीं मिला है। एसपी नॉर्थ जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि मौत की असली वजह की जांच की जा रही है।

ग्रामीणों के अनुसार, यह घटना आर्थिक तंगी, पारिवारिक विवाद और मानसिक दबाव जैसी समस्याओं के कारण हो सकती है। पुलिस इन पहलुओं पर भी जांच कर रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब

पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम

खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो

त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा

एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला

सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार

KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत

कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना

रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना

अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी

केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात

भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड

‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता

‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल