न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

4 दिन में 4,100 रुपये से ज्यादा सस्ता हुआ सोना, चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन इजाफा

अमेरिका और चीन के बीच जारी टैरिफ वॉर के बीच भारत के मिडल क्लास के लिए बड़ी खुशखबरी है। दिल्ली में गोल्ड की कीमतों में चौथे दिन लगातार गिरावट आई है, जिसमें 4100 रुपये की कमी आई है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, आने वाले दिनों में सोने की कीमतों में और गिरावट हो सकती है। जानें दिल्ली और वायदा बाजार में गोल्ड की कीमतें कितनी हो गई हैं।

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Wed, 09 Apr 2025 8:59:55

4 दिन में 4,100 रुपये से ज्यादा सस्ता हुआ सोना, चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन इजाफा

अमेरिका और चीन के बीच जारी टैरिफ वॉर के बीच भारत के मिडल क्लास के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। खास बात यह है कि भारत की राजधानी दिल्ली में गोल्ड की कीमतों में चौथे दिन भी गिरावट जारी रही है। इन चार दिनों में सोने की कीमतों में 4100 रुपये से ज्यादा की कमी आई है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले दिनों में सोने की कीमतों में और गिरावट हो सकती है। वहीं, दूसरी तरफ देश के वायदा बाजार में गोल्ड की कीमतें 2,600 रुपये से ज्यादा बढ़ी हैं। आइए जानते हैं कि दिल्ली और वायदा बाजार में गोल्ड की कीमतें कितनी हो गई हैं।

दिल्ली में गोल्ड की कीमतों में गिरावट

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, दिल्ली में गोल्ड की कीमतें 1,050 रुपये की गिरावट के साथ 90,200 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई हैं। पिछले बाजार बंद के समय 99.9% प्योरिटी वाले गोल्ड की कीमत 91,250 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। वहीं, 99.5% प्योरिटी वाले गोल्ड की कीमत 1,050 रुपये गिरकर 89,750 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। मंगलवार को यह 90,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। हालांकि, चांदी की कीमत में बढ़ोतरी हुई है। चांदी 500 रुपये बढ़कर 93,200 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। मंगलवार को यह 92,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। चांदी की कीमत में यह लगातार दूसरे दिन वृद्धि देखी गई है, और पिछले दो दिनों में चांदी 700 रुपये महंगी हो चुकी है।

एमसीएक्स पर गोल्ड की कीमतें हुईं रॉकेट जैसी बढ़ोतरी

देश के वायदा बाजार में गोल्ड की कीमतों में शानदार इजाफा देखा जा रहा है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) के आंकड़ों के अनुसार, शाम 6:55 बजे गोल्ड की कीमत में 2,298 रुपये की तेजी आई और इसका दाम 89,946 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं, कारोबारी सत्र के दौरान गोल्ड की कीमतें 2,629 रुपये बढ़ी और 90,277 रुपये के साथ दिन के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई। एमसीएक्स पर गोल्ड का अब तक का सबसे उच्चतम रिकॉर्ड 91,423 रुपये है, और गोल्ड को इस स्तर को पार करने के लिए 1,500 रुपये की और वृद्धि की जरूरत है। इस बीच, विदेशी बाजारों में हाजिर सोने की कीमत 61.98 डॉलर यानी 2.08 प्रतिशत बढ़कर 3,044.14 डॉलर प्रति औंस हो गई। एशियाई बाजार में हाजिर चांदी की कीमत लगभग 2 प्रतिशत बढ़कर 30.41 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

विदेशी बाजारों में सोने की कीमतों में इजाफा क्यों हुआ?

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट सौमिल गांधी के अनुसार, सोने की कीमतों में बढ़ोतरी मुख्य रूप से वैश्विक व्यापार युद्ध की आशंकाओं के कारण हुई है, जिससे विश्व अर्थव्यवस्था मंदी में चली गई है। इसके कारण सेफ हेवन असेट्स (सुरक्षित निवेश विकल्पों) की डिमांड में तेजी आई, जिसके चलते सोने की कीमत 3,030 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन पर अतिरिक्त शुल्क लगाया, जिससे अब चीन पर कुल शुल्क 104 प्रतिशत हो गया है। चीन ने भी इस मामले में प्रतिक्रिया जताते हुए अमेरिका पर शुल्क को 34 प्रतिशत से बढ़ाकर 84 प्रतिशत कर दिया है। ये जवाबी कदम 10 अप्रैल से प्रभावी होंगे। यह नवीनतम घटनाक्रम अमेरिका के साथ पूर्ण व्यापार युद्ध की आशंका को और बढ़ा देता है। गांधी ने यह भी कहा कि ट्रंप की शुल्क नीति ने अमेरिकी डॉलर पर दबाव बढ़ाया, जो लगातार दूसरे दिन गिरा, और इससे सोने की कीमतों को और लाभ हुआ। अबन्स फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) चिंतन मेहता के अनुसार, निवेशक ट्रंप की शुल्क नीति और इसके व्यापक आर्थिक प्रभावों पर ध्यान देंगे। मेहता ने यह भी कहा कि बाजार के प्रतिभागी अमेरिकी फेडरल रिजर्व की फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) की बैठक के ब्योरे और आने वाले अमेरिकी मुद्रास्फीति के आंकड़ों पर भी बारीकी से नजर रखेंगे, जो यह संकेत दे सकते हैं कि केंद्रीय बैंक बढ़ते व्यापार जोखिमों पर कैसे प्रतिक्रिया करेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं