न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

US Fed Rate Cut: भारत में सोने की कीमतों में गुरुवार को आई जबरदस्त गिरावट

सोने की कीमतों में गुरुवार सुबह जबरदस्त गिरावट देखने को मिली है। अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती करने के बाद सोने में यह गिरावट दिखी है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 19 Dec 2024 12:48:09

US Fed Rate Cut: भारत में सोने की कीमतों में गुरुवार को आई जबरदस्त गिरावट

जयपुर। सोने की कीमतों में गुरुवार सुबह जबरदस्त गिरावट देखने को मिली है। अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती करने के बाद सोने में यह गिरावट दिखी है। फेडरल रिजर्व ने बुधवार रात प्रमुख ब्याज दर में 0.25 फीसदी की कटौती करने की घोषणा की। वहीं, फेड का अनुमान है कि 2025 में 2 बार 0.25 फीसदी की कटौती हो सकती है। पहले यह अनुमान 4 बार 0.25 फीसदी की कटौती का था।

घरेलू वायदा बाजार में आज सोने में जबरदस्त गिरावट दिखी। शुरुआती कारोबार में एमसीएक्स एक्सचेंज पर 5 फरवरी 2025 की डिलीवरी वाला सोना 0.96 फीसदी या 733 रुपये की गिरावट के साथ 75,920 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, 5 मार्च 2025 की डिलीवरी वाली चांदी 2.39 फीसदी या 2156 रुपये की गिरावट के साथ 88,224 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखी।

घरेलू हाजिर बाजार में बुधवार को सोने की कीमतें गिरावट के साथ बंद हुई थीं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत 200 रुपये गिरकर 79,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई। वहीं, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 200 रुपये गिरकर 78,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई।

वहीं राजस्थान की राजधानी जयपुर में गुरुवार दोपहर 12.35 मिनट पर 24 कैरेट सोने का भाव 1000 रुपये कम के साथ 77,180 रुपये प्रति दस ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव बुधवार के मुकाबले 913 रुपये की गिरावट के साथ 70,700 रुपये पर पहुंचा। वहीं दूसरी ओर जयपुर स्थित मोती संस के अनुसार गुरुवार सुबह को सोने की कीमत 72,600 रुपये प्रति दस ग्राम रही, जबकि बुधवार को यह 73,500 रुपये प्रति दस ग्राम थी। बुधवार के मुकाबले गुरुवार को प्रति दस ग्राम 900 रुपये की कमी आई है।

सोने की वैश्विक वायदा कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली है। कमोडिटी मार्केट यानी कॉमेक्स पर सोना 1.15 फीसदी या 30.60 डॉलर की गिरावट के साथ 2622.70 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सोने के वैश्विक हाजिर भाव बढ़त के साथ ट्रेड करते दिखे। गोल्ड स्पॉट 0.97 फीसदी या 24.98 डॉलर की तेजी के साथ 2610.33 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट