न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हरियाणा : शादी से लौट रही बोलेरो को ट्रक ने मारी टक्कर, दूल्हा-दुल्हन घायल, 11 वर्षीय बच्ची की मौत

एक परिवार की खुशियां तब मातम में बदल गई जब वे शादी से लौट रहे थे और उनकी गाडी की टक्कर एक ट्रक से हो गई जिसमें दूल्हा-दुल्हन सहित सात लोग घायल हो गए और 11 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 19 Jun 2021 4:15:31

हरियाणा : शादी से लौट रही बोलेरो को ट्रक ने मारी टक्कर, दूल्हा-दुल्हन घायल, 11 वर्षीय बच्ची की मौत

एक परिवार की खुशियां तब मातम में बदल गई जब वे शादी से लौट रहे थे और उनकी गाडी की टक्कर एक ट्रक से हो गई जिसमें दूल्हा-दुल्हन सहित सात लोग घायल हो गए और 11 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। घटना शनिवार सुबह हरियाणा के हांसी में बरवाला रोड पर स्थित कुलाना गांव के पास घटित हुई जिसमें ट्रक ने शादी से लौट रही बोलेरो गाड़ी को टक्कर मार दी। घायलों को सिविल अस्पताल लाया गया जहां से दूल्हा-दुल्हन व अन्य बरातियों को गंभीर हालत में हिसार रेफर कर दिया गया। अपने गांव पहुंचने से महज कुछ किलोमीटर की दूरी पर ही उनकी गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। ट्रक चालक ट्रक मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया।

हांसी के बड़सी गांव निवासी अनिल कुमार की बरात पंजाब के जालंधर में गई थी। शनिवार सुबह बरात वापस आ रही थी। कुलाना गांव के पास सामने से आ रहा एक ट्रक टायर फटने से असंतुलित होकर बरातियों से भरी बोलेरो गाड़ी से जा टकराया। हादसा इतना जबदस्त था कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए और वह दूर खेतों में जा गिरी। हादसे में बोलेरो में सवार दूल्हे अनिल व दुल्हन अमृता के अलावा अन्य करीब दस बराती गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दूल्हे की भांजी 11 वर्षीय स्नेहा ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सड़क हादसे में महिला रिंकू, सुनीता, मांगेराम, धर्मबीर आदि घायल हुए हैं। परिवार के सदस्यों ने बताया कि अनिल कुमार पलंबर का काम करता है और शुक्रवार को बरात जालंधर गई थी। शुक्रवार रात शादी समारोह था और सुबह वह जालंधर से वापस बड़सी गांव के लिए चले थे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'

'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता

शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?

खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग

मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात

'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल

शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू

महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला

101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख

यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा

रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं

8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई

कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे

Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?