न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तरप्रदेश : पेड़ पर लटकती मिली घर से नाराज होकर निकली युवती की लाश, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगी वजह

शव की पहचान पानाराम गांव निवासी साबरमती पुत्री श्याम लाल चौहान के रूप में हुई। एसओ रणविजय सिंह ने बताया कि युवती के जरिए आत्मघाती कदम उठाने की वजह का पता लगाया जा रहा है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 10 Aug 2021 8:44:17

उत्तरप्रदेश : पेड़ पर लटकती मिली घर से नाराज होकर निकली युवती की लाश, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगी वजह

उत्तरप्रदेश के संतकबीरनगर जिले के महुली क्षेत्र में मंगलवार शाम तब सनसनी मच गई जब पानाराम गांव के पूरब बागीचे में एक युवती की लाश पेड़ पर लटकती मिली। युवती घर से नाराज होकर निकली थी। सूचना पर आस-पास के लोगों के साथ पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शव की पहचान पानाराम गांव निवासी साबरमती पुत्री श्याम लाल चौहान के रूप में हुई। एसओ रणविजय सिंह ने बताया कि युवती के जरिए आत्मघाती कदम उठाने की वजह का पता लगाया जा रहा है। पूछताछ में परिजनों ने यही बताया कि सोमवार की शाम को घर से युवती किसी बात से नाराज होकर निकल गई थी। तभी से परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। मंगलवार को पेड़ से दुपट्टे के सहारे युवती की लटकती लाश मिली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट होगी। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पानाराम गांव के पूरब बागीचे के पास पोखरा है। मंगलवार को कुछ लोग पोखरे में मछली पकड़ने गए थे। शाम को लोगों ने बागीचे में स्थित महुआ के पेड़ में दुपट्टे के सहारे युवती की लटकती लाश देखकर कर शोर मचाया। शोर सुनकर आस-पास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। शव की पहचान 18 वर्षीय साबरमती पुत्री श्याम लाल चौहान के रूप में हुई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त की। पीड़ित परिजनों ने बताया कि किसी बात से नाराज होकर बेटी सोमवार की शाम घर से निकल गई थी। बेटी की तलाश की जा रही थी।

बेटी के जरिए आत्मघाती कदम उठाए जाने की बात लोगों से पता चली। वहीं ग्रामीण युवती की मौत की वजह को लेकर तरह-तरह की चर्चा कर रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे

कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव

पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका

तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल

बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल

सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील

गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम

हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ

समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’

गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई

पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा

एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत

iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद

काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात