Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के नाम पर ठगी, दो गिरफ्तार

देश के अलग-अलग राज्यों में पीएम मुद्रा लोन योजना के नाम पर ठगी करने वाले साइबर ठगों के गिरोह का उत्तराखंड एसटीएफ ने भंडाफोड़ किया है वही गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार करने में भी एसटीएफ को कामयाबी मिली है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 08 Apr 2024 4:15:51

प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के नाम पर ठगी, दो गिरफ्तार

देहरादून। देश के अलग-अलग राज्यों में पीएम मुद्रा लोन योजना के नाम पर ठगी करने वाले साइबर ठगों के गिरोह का उत्तराखंड एसटीएफ ने भंडाफोड़ किया है वही गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार करने में भी एसटीएफ को कामयाबी मिली है। इन दोनों अभियुक्तों के पास से एसटीएफ ने 1,31,100 बरामद किए हैं जबकि 14 सिम कार्ड, 11 एटीएम कार्ड, 10 मोबाइल दो पासबुक और 7 अलग-अलग बैंक की चेक बुक भी बरामद की गई है।

ज्ञातव्य है कि गृह मंत्रालय के 14C के विभिन्न पोर्टल पर प्रधानमंत्री मुद्रा लोन के नाम पर ऑनलाइन ठगी की जा रही थी। उत्तराखंड एसटीएफ ने सभी पोर्टल का अवलोकन किया तो ऑनलाइन ठगी करने वाले कुछ संदिग्ध मोबाइल नंबर का पता लगा, जो देहरादून के थाना प्रेम नगर क्षेत्र में काफी समय से सक्रिय थे और इन्हीं नंबरों के माध्यम से देश के अलग-अलग राज्यों में कई लोगों के साथ साइबर ठगी की घटनाएं अंजाम दी गई थी।

आखिरकार उत्तराखंड एसटीएफ ने देहरादून के प्रेम नगर से दो संदिग्ध अभियुक्त राहुल चौधरी और सिद्धांत चौहान को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों अभियुक्तों ने बताया कि इस नेटवर्क का सरगना दीपक राज शर्मा है जिसने उन्हें इस काम के बारे में जानकारी दी थी।
एसटीएफ एसएसपी आयुष अग्रवाल ने बताया कि इस गिरोह से जुड़े कई लोग तेलंगाना, आंध्र, कर्नाटक और महाराष्ट्र में लोगों को योजना के नाम पर ठगा करते थे और प्रत्येक सप्ताह करीब 5 से 6 लख रुपए की ठगी कर लेते थे।

एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि इस गिरोह का मास्टरमाइंड दीपक राज शर्मा ठगी के पैसे से देहरादून के सुद्धोवाला में एक जमीन खरीद कर उस पर अपना हॉस्टल बना रहा है जबकि ठाकुरपुर में उसकी एक गारमेंट की दुकान भी है। फिलहाल एसटीएफ के पास ठगी का शिकार हुए 35 लोगों की शिकायत आई है जिसके आधार पर गिरोह के सरगना और अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका