न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हिमाचल में एक ही परिवार के चार सदस्य जिंदा जले; कानपुर में कांस्टेबल ने युवती को शादी का झांसा देकर किया रेप

हिमाचल के चंबा जिले के तीसा थाना क्षेत्र में सोमवार रात करीब 2:30 बजे एक मकान में आग लग गई। घटना में एक ही परिवार के चार लोगों की जलकर मौत हो गई, जबकि एक महिला घायल हो गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 14 Sep 2021 10:55:27

हिमाचल में एक ही परिवार के चार सदस्य जिंदा जले; कानपुर में कांस्टेबल ने युवती को शादी का झांसा देकर किया रेप

हिमाचल (Himachal Pradesh) के चंबा जिले के तीसा थाना क्षेत्र में सोमवार रात करीब 2:30 बजे एक मकान में आग लग गई। घटना में एक ही परिवार के चार लोगों की जलकर मौत हो गई, जबकि एक महिला घायल हो गई है। बताया गया कि मकान चुराह तहसील के करातोट गांव के निवासी मुहम्मद रफी का है।

घटना में मुहम्मद रफी, उनके बेटे जैतून और समीर व बेटी जुलेखा की मौत हो गई। वहीं, उनकी पत्नी थुना गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। फिलहाल आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है। एसपी अरूल कुमार ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

hindi news,himachal news,kanpur,rape news

कानपुर में कांस्टेबल पर दुष्कर्म की FIR

कानपुर में एक युवती ने अहिरवां चौकी में तैनात रहे एक सिपाही के खिलाफ रेप के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई है। आरोप है कि शादी का झांसा देकर कांस्टेबल ने दुष्कर्म किया और उसका अश्लील वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी दी बेरहमी से पीटा। युवती की तहरीर पर चकेरी थाने में आरोपी सिपाही के खिलाफ सोमवार रात को रेप, मारपीट समेत अन्य गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। चकेरी थाना प्रभारी मुधर मिश्रा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी सिपाही के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। वर्तमान में सिपाही की कहां तैनाती है। यह जानकारी ली जा रही है। इसके बाद उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।

उधर, पीड़िता ने बताया कि एफआईआर दर्ज कराने के बाद आरोपी सिपाही ने उन्हें फोन करके धमकाया है। कहा है कि मुकदमा वापस ले लो नहीं तो ठीक नहीं होगा। सिपाही लगातार युवती और उसके परिजनों को फोन करके मुकदमा वापस लेने के लिए धमका रहा है।

hindi news,himachal news,kanpur,rape news

गुड टच और बैड टच की एजूकेशन ने बच्ची को बचाया

कानपुर में रानी घाट कोहना के पास स्कूली वैन से घर लौट रही 4 साल की बच्ची के साथ वैन चालक ने 11 और 12 सितंबर को दो दिन अश्लील हरकतें की। बच्ची ने शनिवार को घर पहुंच कर मां को बताया कि वैन चालक उसके साथ बैड टच करते हैं। यह कहते हुए वह रोने लगी। मां ने फौरन फोन पर बच्ची के पिता को इसकी जानकारी दी। इसके बाद शनिवार को परिजनों की तरफ से कोहना थाने में वैन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने रविवार को आरोपी वैन चालक को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।

कोहना थाना प्रभारी आदेश चंद्र ने बताया कि बच्ची को उसके माता-पिता ने गुड टच व बैड टच के बारे में पहले से शिक्षा दे रखी थी। वैन चालक के अश्लील हरकत करने के बाद ही उसने अपनी मां को बताया कि वैन वाले अंकल उसके साथ बैड टच करते हैं। इसी के चलते आरोपी वैन चालक की करतूत उजागर हो सकी। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर रविवार को आरोपित चालक को नवाबगंज में बीमा चौराहे के पास गिरफ्तार कर लिया गया।

hindi news,himachal news,kanpur,rape news

झारखंड में बेटे ने मौसेरी बहन से की शादी, मां ने गर्भवती बहू को कुल्हाड़ी से काटा

झारखंड के जमशेदपुर से एक सांस द्वारा अपनी गर्भवती बहू को कुल्हाड़ी से काटने का मामला सामने आया है। दरअसल, मां बेटे के प्रेम विवाह से नाराज थी। बेटे ने रिश्ते में मौसेरी बहन से ही प्रेम विवाह कर लिया था, इससे मां नाराज चल रही थी। रविवार को आपसी झगड़े के बाद महिला ने गर्भवती बहू पर कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक, चौका थाना क्षेत्र के जांता पहाड़धार गांव में गीता लायक के बेटे दीनबंधु ने परिवार के तमाम विरोध के बावजूद अपनी मौसेरी बहन से शादी कर ली थी। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था। बेटे की इस हरकत से मां गीता लायक काफी दिनों से नाराज भी चल रही थी। बीते रविवार को दीनबंधु घर से बाहर गया हुआ था। इसी दौरान गीता लायक व उसकी बहू के बीच कोई विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि गीता लायक ने अपना आपा खोते हुए गर्भवती बहू पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। आनन-फानन में परिवारीजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी गीता लायक को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

ज्ञानेश कुमार को पद्म भूषण देने की मांग पर कांग्रेस का तंज, पवन खेड़ा बोले- ‘प्रधानमंत्री ही बना देना चाहिए’
ज्ञानेश कुमार को पद्म भूषण देने की मांग पर कांग्रेस का तंज, पवन खेड़ा बोले- ‘प्रधानमंत्री ही बना देना चाहिए’
ट्रंप ने ईरान का सात दिन का युद्धविराम प्रस्ताव ठुकराया, अमेरिकी हमले फिर शुरू होने की रिपोर्ट
ट्रंप ने ईरान का सात दिन का युद्धविराम प्रस्ताव ठुकराया, अमेरिकी हमले फिर शुरू होने की रिपोर्ट
हिमाचल में SIR के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन तेज, सभी जिलों में प्रदर्शन की तैयारी
हिमाचल में SIR के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन तेज, सभी जिलों में प्रदर्शन की तैयारी
महाराष्ट्र में दुरंतो एक्सप्रेस पर पथराव, तीन कोचों की खिड़कियां टूटीं; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
महाराष्ट्र में दुरंतो एक्सप्रेस पर पथराव, तीन कोचों की खिड़कियां टूटीं; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
गणपति विसर्जन के बाद जुहू बीच की सफाई में जुटे बच्चे और वॉलंटियर्स, अमृता फडणवीस ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश
गणपति विसर्जन के बाद जुहू बीच की सफाई में जुटे बच्चे और वॉलंटियर्स, अमृता फडणवीस ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश
फॉर्म-47 और आतंकवाद के सवालों तक पहुंची UN की बहस, पत्रकारों ने घेरा तो जवाब दिए बिना निकल गए शहबाज
फॉर्म-47 और आतंकवाद के सवालों तक पहुंची UN की बहस, पत्रकारों ने घेरा तो जवाब दिए बिना निकल गए शहबाज
‘होमब्रेकर’ कहे जाने पर कोमल रानी का सुनीता आहूजा को जवाब, बोलीं- ‘पहले से टूटे घर में…’
‘होमब्रेकर’ कहे जाने पर कोमल रानी का सुनीता आहूजा को जवाब, बोलीं- ‘पहले से टूटे घर में…’
‘चप्पल खाओगे?’ आंटी ने बात को सीरियस ले लिया, बना डाली ऐसी डिश कि रेसिपी हो गई वायरल
‘चप्पल खाओगे?’ आंटी ने बात को सीरियस ले लिया, बना डाली ऐसी डिश कि रेसिपी हो गई वायरल
सपा-कांग्रेस गठबंधन पर बयानबाजी तेज, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद ने कहा- हम किसी से भीख नहीं मांग रहे
सपा-कांग्रेस गठबंधन पर बयानबाजी तेज, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद ने कहा- हम किसी से भीख नहीं मांग रहे
रितेश देशमुख-जेनेलिया ने बच्चों संग बप्पा को दी विदाई, की पूजा-अर्चना, शेयर किया खास वीडियो
रितेश देशमुख-जेनेलिया ने बच्चों संग बप्पा को दी विदाई, की पूजा-अर्चना, शेयर किया खास वीडियो
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में ईरान को हराकर जीता गोल्ड मेडल
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में ईरान को हराकर जीता गोल्ड मेडल
Google के 28वें बर्थडे पर ऐसा सजा बेंगलुरु ऑफिस, तीन मंजिला केक से लेकर मिठाइयों तक ने खींचा ध्यान
Google के 28वें बर्थडे पर ऐसा सजा बेंगलुरु ऑफिस, तीन मंजिला केक से लेकर मिठाइयों तक ने खींचा ध्यान
नई बहू बनकर आईं यामी गौतम, ‘भाभी तबाही’ में दिखा मोहिनी का अनोखा अंदाज
नई बहू बनकर आईं यामी गौतम, ‘भाभी तबाही’ में दिखा मोहिनी का अनोखा अंदाज
माता-पिता के तलाक को याद कर भावुक हुईं रिति तिवारी, बोलीं- पापा को लंबे समय तक थी परिवार के फिर साथ आने की उम्मीद
माता-पिता के तलाक को याद कर भावुक हुईं रिति तिवारी, बोलीं- पापा को लंबे समय तक थी परिवार के फिर साथ आने की उम्मीद