न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू सहित वैजयंती माला बाली, चिरंजीवी को मिलेगा पद्म विभूषण, मिथुन को पद्म भूषण

पद्म पुरस्कार की लिस्ट में वैजयंती माला और चिरंजीवी को आर्ट फील्ड में उनके काम के लिए पद्म विभूषण दिया जाएगा।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 26 Jan 2024 12:28:53

पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू सहित वैजयंती माला बाली, चिरंजीवी को मिलेगा पद्म विभूषण, मिथुन को पद्म भूषण

नई दिल्ली। देशभर में आज 75वां गणतंत्र दिवस सेलिब्रेट किया जा रहा है। इस खास अवसर पर केंद्र सरकार की ओर से गुरुवार को पद्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया गया है। इस लिस्ट में पांच हस्तियों को पद्मविभूषण, 17 को पद्मभूषण और 110 को पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा। इसमें बॉलीवुड और साउथ स्टार्स के नाम भी शामिल हैं, जिन्हें ये सम्मान दिया जाएगा। इसमें चिरंजीवी, उषा उत्थुप, एक्टर विजयकांत, वैजयंतीमाला तक, हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकारों का नाम शामिल है।

पद्म पुरस्कार की लिस्ट में वैजयंती माला और चिरंजीवी को आर्ट फील्ड में उनके काम के लिए पद्म विभूषण दिया जाएगा। पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू को पद्म विभूषण दिया जाएगा। वहीं, बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार मिथुन चक्रवर्ती को पद्म भूषण सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। पद्म भूषण की लिस्ट में उषा उत्थुप और एक्टर विजयकांत का नाम भी शामिल है। उषा उत्थुप बंगाल से ताल्लुक रखती हैं।

सुलभ फाउंडेशन के संस्थापक और अध्यक्ष बिंदेश्वर पाठक (मरणोपरांत) और कलाकार पद्मा सुब्रमण्यम को भी पद्म विभूषण देने की घोषणा की गई है।

सर्वोच्च न्यायालय की पहली महिला न्यायाधीश एम. फातिमा बीवी (मरणोपरांत), फॉक्सकॉन के अध्यक्ष यंग लियू, पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता राम नाइक और तमिल अभिनेता और डीएमडीके के संस्थापक विजयकांत (मरणोपरांत) समेत 22 को पद्म भूषण से सम्मानित किया जायेगा। कुल 110 लोगों को पद्मश्री से सम्मानित किया जायेगा।समाजवादी नेता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत कर्पूरी ठाकुर के लिए सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न की घोषणा पहले ही की जा चुकी है।

पद्म पुरस्कार देश के सर्वोच्च नागरिक अवॉर्ड्स में से एक हैं। इसे तीन श्रेणियों पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री में दिया जाता है। इन अवॉर्ड्स को कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामले, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल, सिविल सेवा और अन्य के क्षेत्र में दिया जाता है।

कब दिया जाएगा अवॉर्ड?

अब अगर पद्म पुरस्कार को दिए जाने के बारे में बात की जाए तो इसे भारत के राष्ट्रपति द्वारा दिया जाता है। पुरस्कार को हर साल मार्च/अप्रैल महीने में दिया जाता है। इस समारोह को राष्ट्रपति भवन में आयोजित किया जाता है। जानकारी सामने आ रही है कि इस साल इस सम्मान को पाने वालों में बॉलीवुड स्टार्स के अलावा 30 महिलाएं हैं और 8 विदेशी/ एनआरआई / पीआईओ / ओसीआई श्रेणी के व्यक्ति शामिल हैं और 9 मरणोपरांत पुरस्कार विजेता हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी