न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत में दूसरी बार 1 करोड़ से ज्यादा डोज लगे, कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 65 करोड़ के पार

कोरोना के खिलाफ लड़ाई में भारत ने मंगलवार को एक और मुकाम हासिल किया है। पिछला रिकॉर्ड तोड़ते हुए देश में वैक्सीन के 1 करोड़ से ज्यादा डोज लगाए गए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 01 Sep 2021 8:31:15

भारत में दूसरी बार 1 करोड़ से ज्यादा डोज लगे, कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 65 करोड़ के पार

कोरोना के खिलाफ लड़ाई में भारत ने मंगलवार को एक और मुकाम हासिल किया है। पिछला रिकॉर्ड तोड़ते हुए देश में वैक्सीन के 1 करोड़ से ज्यादा डोज लगाए गए हैं। कोविन पोर्टल के मुताबिक, मंगलवार को करीब 1.25 करोड़ लोगों को टीका लगा है। इससे पहले 27 अगस्त को 1.08 करोड़ डोज लगाए गए थे। अब तक राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 65.26 करोड़ से ज्यादा टीके लगाए जा चुके हैं। इनमें 50.31 करोड़ लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लगाई जा चुकी है। वहीं 14.94 करोड़ लोग दोनों डोज लगवा चुके हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने ट्वीट किया, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीनेशन अभियान के तहत एक अन्य उपलब्धि हासिल की गयी। 50 करोड़ लोग कोविड 19 वैक्सीन की पहली खुराक ले चुके हैं। इस उपलब्धि को हासिल करने में मदद पहुंचाने के लिए कोविड योद्धाओं और लोगों की लगन की तारीफ करता हूं।'

उन्होंने लिखा, 'बधाई, भारत ने आज कोविड 19 वैक्सीन की एक करोड़ खुराक लगायी। शाम छह बजे तक 1.09 करोड़ खुराक लगाने का एक दिन का सर्वाधिक रिकार्ड गिनती अभी जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत कोरोना का जोरदार ढंग से मुकाबला कर रहा है।'

इंदौर में 100% आबादी को लगा पहला डोज

स्वच्छता, स्मार्ट सिटी, वाटर प्लस, वैक्सीनेशन महाभियान में रिकॉर्ड बनाने वाले इंदौर में 100% वयस्क आबादी को पहला डोज लग गया है। इस मामले में दस लाख की आबादी वाले जिलों में इंदौर टॉप पर है। कलेक्टर मनीषसिंह के मुताबिक, मंगलवार को भी यहां टारगेट से ज्यादा वैक्सीनेशन किया गया। इस कामयाबी पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, 'मैं इंदौर की 100% वयस्क आबादी को वैक्सीन का पहला डोज लगने पर बधाई देता हूं।'

गुजरात में 8 लाख से ज्यादा डोज लगे

गुजरात के मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से जानकारी दी गई है कि वहां मंगलवार को 8 लाख से ज्यादा वैक्सीन डोज लगाए गए हैं। इसी के साथ गुजरात में सिर्फ अगस्त महीने में तक कुल 1 करोड़ 34 लाख वैक्सीन डोज लगाए जा चुके हैं। अब तक राज्य को 4।62 करोड़ वैक्सीन डोज सरकार से मिले हैं।

भारत को 10 करोड़ खुराक तक पहुंचने में 85 दिन लगे। उसके बाद 20 करोड़ के आंकड़े तक पहुंचने में 45 दिन एवं 30 करोड़ तक पहुंचने में और 29 दिन लगे। देश को 40 करोड़ के आंकड़े तक पहुंचने में बाद के 24 दिन तथा छह अगस्त को 50 करोड़ का आंकडा पार करने के लिए 20 और दिन लगे। अब 25 अगस्त को 60 करोड़ का आंकड़ा पार करने के लिए 19 दिन लगे।

देश में 16 जनवरी को वैक्सीनेशन अभियान शुरू किया गया था और इसकी शुरुआत स्वास्थ्यकर्मयों से की गयी थी। फिर उसमें दो फरवरी से अग्रिम मोर्चा कर्मी शामिल किये गये। एक मार्च से अगले चरण में 60 साल के ऊपर के तथा अन्य गंभीर बीमारी से ग्रसित 45 साल के ऊपर के लोग शामिल किये गये। एक अप्रैल से इस अभियान में 45 साल से ऊपर के सभी लोगों को जोड़ लिया गया। फिर एक मई को वैक्सीनेशन का विस्तार करके सरकार ने 18 साल से ऊपर के सभी व्यक्तियों को वैक्सीन लगाने का फैसला किया।

एक दिन में 1.25 करोड़ डोज लगाने का टारगेट

शुक्रवार को देश में एक करोड़ से ज्यादा वैक्सीने डोज लगाए गए थे। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की प्रमुख साइंटिस्ट डॉ। सौम्या स्वामिनाथन ने भी उस समय भारत को बधाई दी थी। वहीं वैक्सीनेशन पर बने नेशनल टेक्निकल एडवाइजरी ग्रुप के प्रमुख डॉ। एनके अरोड़ा ने कहा था कि जल्द ही एक दिन में 1.25 करोड़ लोगों को वैक्सीन के डोज लगाए जाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर