न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

CAA लागू होने के बाद पहली बार जैसलमेर में 927 विस्थापित पाकिस्तानियों को मिली भारतीय नागरिकता

नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) लागू होने के बाद जैसलमेर में पहली बार 927 पाकिस्तानी विस्थापितों को भारतीय नागरिकता प्रदान की गई। यह कार्यक्रम कलेक्ट्रेट स्थित डीआरडीओ भवन में आयोजित किया गया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 14 Feb 2025 3:19:49

CAA लागू होने के बाद पहली बार जैसलमेर में 927 विस्थापित पाकिस्तानियों को मिली भारतीय नागरिकता

जैसलमेर। नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) लागू होने के बाद जैसलमेर में पहली बार 927 पाकिस्तानी विस्थापितों को भारतीय नागरिकता प्रदान की गई। यह कार्यक्रम कलेक्ट्रेट स्थित डीआरडीओ भवन में आयोजित किया गया। इसमें जिला प्रशासन और जनगणना विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति रही। इस मौके पर पाकिस्तान से आए हिंदू विस्थापितों को नागरिकता प्रमाण पत्र दिए गए।

जोधपुर, जैसलमेर और आसपास के क्षेत्रों में हजारों पाकिस्तानी विस्थापित हिंदू रह रहे हैं। उन्हें नागरिकता की आवश्यकता है। सीएए लागू होने के बाद इन विस्थापितों को नागरिकता प्रक्रिया में काफी सरलता महसूस हो रही है। पहले जहां नागरिकता प्राप्त करने के लिए लंबी प्रक्रिया और दस्तावेजों की जरूरत होती थी, वहीं अब सीएए ने इसे बेहद सरल बना दिया है।

सीएए कानून के तहत भारत में पाकिस्तान से 2014 से पहले धार्मिक उत्पीड़न के कारण आए हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई समुदाय के लोगों को भारतीय नागरिकता देने का प्रावधान है। इस कानून के लागू होने से पाकिस्तान से आए हिंदू विस्थापितों के लिए नागरिकता प्राप्त करना आसान हो गया है। पहले, इन विस्थापितों को भारतीय नागरिकता प्राप्त करने के लिए कई औपचारिकताएं पूरी करनी पड़ती थीं, जिनमें 12 वर्षों तक भारत में निवास करने की शर्त भी शामिल थी। अब सीएए के तहत इस प्रक्रिया को सरल किया गया है और ऑनलाइन आवेदन करने की व्यवस्था से यह अधिक सुगम हो गई है।

सीएए लागू होने के बाद जैसलमेर में यह पहला अवसर है, जब इतनी बड़ी संख्या में विस्थापित हिंदुओं को नागरिकता दी गई। इस कार्यक्रम में शामिल हुए विस्थापितों ने खुशी जाहिर करते हुए केंद्र सरकार को धन्यवाद दिया। उन्होंने बताया कि यह कदम उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा है, क्योंकि भारतीय नागरिकता मिलने से उन्हें न केवल कानूनी सुरक्षा मिली है, बल्कि उनके बच्चों को भी भविष्य में शिक्षा और रोजगार के मौके मिलेंगे।

इस दौरान सीमांत लोक संगठन के हिन्दू सिंह सोढ़ा, जिला कलक्टर प्रताप सिंह और जनगणना विभाग के निदेशक विष्णु चरण मल्लिक ने विस्थापितों को नागरिकता देने के इस ऐतिहासिक क्षण को महत्वपूर्ण बताया। इन विस्थापितों ने पाकिस्तान से अपने पासपोर्ट भी जमा किए. सोढ़ा ने कहा कि पाकिस्तान से आए लोग अब भारत में सुरक्षित हैं और उनकी सामाजिक और कानूनी स्थिति अब एक नई दिशा में अग्रसर हो रही है। इन विस्थापितों का कहना था कि नागरिकता मिलने के बाद वे अपने जीवन को बेहतर बनाने की दिशा में काम कर सकेंगे। उन्हें अब अपने परिवारों के लिए स्थिरता मिलेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी