न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ग्रीस में मिला ऑमिक्रॉन का पहला केस, दक्षिण अफ्रीका से लौटा था शख्स

दुनिया में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन (Omicron Variant) से हड़कंप मचा है। कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन ने ग्रीस में भी अपने कदम रख लिए है। दक्षिण अफ्रीका से लौटा शख्स ओमिक्रॉन से संक्रमित पाया गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 03 Dec 2021 09:01:09

ग्रीस में मिला ऑमिक्रॉन का पहला केस, दक्षिण अफ्रीका से लौटा था शख्स

दुनिया में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन (Omicron Variant) से हड़कंप मचा है। कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन ने ग्रीस में भी अपने कदम रख लिए है। दक्षिण अफ्रीका से लौटा शख्स ओमिक्रॉन से संक्रमित पाया गया है। नेशनल पब्लिक हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन के हेड थियोक्लिस जौटिस ने एक ब्रीफिंग में कहा कि वह ग्रीस का ही रहने वाला है और 26 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका से देश लौटा था। एयरपोर्ट पर उसका एक्सप्रेस टेस्ट किया गया था। तब उसकी रिपेार्ट निगेटिव आई थी। हालाकि, अगले दिन उसमें हल्के लक्षण दिखाई दिए। इसके बाद भी एक्सप्रेस टेस्ट किए गए, लेकिन फिर रिपोर्ट निगेटिव आई। 29 नवंबर को रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। इसके वेरिफिकेशन के लिए PCR टेस्ट किया गया। गुरुवार को ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई। इसी के साथ ओमिक्रॉन के संक्रमित मिलने वाले देशों की संख्या 31 हो गई है। इन देशों में 376 मरीज मिल चुके हैं।

जौटिस ने बताया कि ओमिक्रॉन की पुष्टि होने पर मरीज को क्वारैंटाइन कर दिया गया है। इसके साथ ही जिन लोगों के संपर्क में था उन लोगों को भी क्वारैंटाइन किया जा चुका हैं। सभी की टेस्ट रिपोर्ट अब तक निगेटिव है। उन्हें निगरानी में रखा गया है।

अमेरिका में मिले ओमिक्रॉन के 8 मामले

उधर, अमेरिका में अब तक ओमिक्रॉन के 8 केस मिले हैं। पहला केस कैलिफोर्निया में मिला था, जबकि ओमिक्रॉन के 5 मामले गुरुवार को न्यूयॉर्क में मिले। अमेरिकी मीडिया ने गवर्नर कैथी होचुल के हवाले से रिपोर्ट दी कि न्यूयॉर्क में ओमिक्रॉन कोरोना वायरस वेरिएंट के 5 मामलों की पुष्टि हुई है। इससे पहले कोलोराडो और मिनेसोटा में ओमिक्रॉन वेरिएंट के एक-एक मामले मिले थे। इसकी पुष्टि बुधवार रात को US सेंटर फॉर डिजिज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (USCDCP) ने कर दी। USCDCP ने बताया कि जिन मरीजों में ओमिक्रॉन वेरिएंट की पुष्टि हुई है, वो साउथ अफ्रीका से लौटे थे। इनमें से तीन मरीजों ने कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज ले ली थी। हालांकि, इन सभी में अभी ओमिक्रॉन के हल्के लक्षण दिख रहे हैं। जिसके बाद इन्हें क्वारैंटाइन कर दिया गया है।

भारत में भी दो मरीज मिले, एक दुबई लौटा

भारत में भी ओमिक्रॉन वैरिएंट (Omicron in India) से संक्रमित दो मरीज मिले हैं। दोनों केस कर्नाटक में मिले। इनमें एक 66 साल का विदेशी नागरिक है, जो पिछले दिनों साउथ अफ्रीका गया था, जबकि दूसरा बेंगलुरु के बोमनहल्ली का 46 साल का हेल्थ वर्कर है। दोनों की पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए थे। इसकी रिपोर्ट में ओमिक्रॉन वैरिएंट की पुष्टि हुई है। इनके संपर्क में आने वाले एक डॉक्टर समेत 6 अन्य लोगों के सैंपल भी पॉजिटिव पाए जाने पर जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा गया है। भारत में ओमिक्रॉन के मरीज मिलने के बाद सरकार ने आशंका जताई है कि यह वैरिएंट तेजी से फैल सकता है। यह डेल्टा से 5 गुना तक ज्यादा संक्रामक हो सकता है। हालांकि, इससे संक्रमित सभी मामलों में अब तक हल्के लक्षण पाए गए हैं।

अपने लोगों के लिए दक्षिणी अफ्रीका की उड़ानों से बैन हटाएगा फ्रांस

ओमिक्रॉन का मामला सामने आने के बाद से कई देशों ने दक्षिण अफ्रीका की उड़ानें रोक दी थीं। इस बीच फ्रांस ने कहा है कि वह शनिवार से दक्षिणी अफ्रीका से आने वाली फ्लाइट को अपने यहां उतरने ही इजाजत देगा। हालांकि, इन उड़ानों से सिर्फ फ्रेंच और यूरोपियन यूनियन के लोग ही आ पाएंगे। इनमें अलावा डिप्लोमैट्स और फ्लाइट क्रू मेंबर्स को आने की छूट रहेगी। एक सरकारी प्रवक्ता गेब्रियल अट्टल ने कैबिनेट बैठक के बाद कहा कि इन यात्रियों को आने पर कोरोना का टेस्ट कराना होगा। निगेटिव आने पर भी उन्हें सात दिन क्वारैंटाइन रहना होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

कांग्रेस के आरोपों पर हिमंत बिस्वा सरमा का करारा जवाब, बोले- ‘पाकिस्तानी स्रोतों से ली गई गलत जानकारी’, पत्नी ने दर्ज कराई FIR
कांग्रेस के आरोपों पर हिमंत बिस्वा सरमा का करारा जवाब, बोले- ‘पाकिस्तानी स्रोतों से ली गई गलत जानकारी’, पत्नी ने दर्ज कराई FIR
ईरान का पलटवार—F-15E पायलट रेस्क्यू पर अमेरिका के दावे को बताया झूठा, कई विमानों को मार गिराने का दावा
ईरान का पलटवार—F-15E पायलट रेस्क्यू पर अमेरिका के दावे को बताया झूठा, कई विमानों को मार गिराने का दावा
आज सोना-चांदी के दाम में बड़ा बदलाव, महानगरों में जानें 10 ग्राम गोल्ड का ताजा भाव
आज सोना-चांदी के दाम में बड़ा बदलाव, महानगरों में जानें 10 ग्राम गोल्ड का ताजा भाव
‘धुरंधर 2’ ने तीसरे संडे मचाया तहलका, 18वें दिन बनाया नया रिकॉर्ड, 1000 करोड़ क्लब में एंट्री
‘धुरंधर 2’ ने तीसरे संडे मचाया तहलका, 18वें दिन बनाया नया रिकॉर्ड, 1000 करोड़ क्लब में एंट्री
AI को लेकर बड़ी प्लानिंग में जुटे मार्क जुकरबर्ग, खास टास्क फोर्स तैयार करने की तैयारी
AI को लेकर बड़ी प्लानिंग में जुटे मार्क जुकरबर्ग, खास टास्क फोर्स तैयार करने की तैयारी
Galaxy S24 Ultra पर जबरदस्त ऑफर, कीमत में भारी कटौती के साथ मिल रहा 25,000 रुपये से ज्यादा का फायदा
Galaxy S24 Ultra पर जबरदस्त ऑफर, कीमत में भारी कटौती के साथ मिल रहा 25,000 रुपये से ज्यादा का फायदा
रॉकेट जैसी स्पीड से चार्ज होंगे Android फोन, जल्द आ रहा है यह धमाकेदार फीचर
रॉकेट जैसी स्पीड से चार्ज होंगे Android फोन, जल्द आ रहा है यह धमाकेदार फीचर
नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर मसूर दाल का चीला, वजन घटाने में है बेहद असरदार; आसान रेसिपी
नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर मसूर दाल का चीला, वजन घटाने में है बेहद असरदार; आसान रेसिपी
पहले पेट्रोल से जलाया, फिर जहर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट… बिहार के वैशाली में दहेज के लिए दरिंदगी की हदें पार
पहले पेट्रोल से जलाया, फिर जहर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट… बिहार के वैशाली में दहेज के लिए दरिंदगी की हदें पार
'सोच स्पष्ट थी, गेंदबाजों पर दबाव बनाना था', RCB कप्तान रजत पाटीदार ने CSK को हराने के बाद कही यह बात
'सोच स्पष्ट थी, गेंदबाजों पर दबाव बनाना था', RCB कप्तान रजत पाटीदार ने CSK को हराने के बाद कही यह बात
जेमी ओवरटन ने डाला आईपीएल 2026 का सबसे महंगा ओवर, टिम डेविड ने छीना सबका ध्यान
जेमी ओवरटन ने डाला आईपीएल 2026 का सबसे महंगा ओवर, टिम डेविड ने छीना सबका ध्यान
24 गेंद में सिर्फ 9 रन, मोहम्मद शमी ने अपनी पुरानी टीम को दिखाई ताकत, POTM अवॉर्ड के साथ दिया बड़ा बयान
24 गेंद में सिर्फ 9 रन, मोहम्मद शमी ने अपनी पुरानी टीम को दिखाई ताकत, POTM अवॉर्ड के साथ दिया बड़ा बयान
RCB vs CSK: विराट कोहली ने T20 में तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने
RCB vs CSK: विराट कोहली ने T20 में तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने
गर्मियों में रोज खाएं रसदार खरबूजा, पाचन से लेकर दिल तक सेहत को मिलेंगे जबरदस्त फायदे
गर्मियों में रोज खाएं रसदार खरबूजा, पाचन से लेकर दिल तक सेहत को मिलेंगे जबरदस्त फायदे