न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ASI की सर्वे रिपोर्ट सार्वजनिक होने के बाद ज्ञानवापी मस्जिद में हुई पहले जुमे की नमाज

वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद में तीन महीने तक ASI ने सर्वे किया था। इसकी रिपोर्ट हिंदू और मुस्लिम पक्षों को सौंप दी गई है। मुस्लिम पक्ष की तरफ से हिंदू पक्ष के दावों को एक बार फिर खारिज किया जा रहा है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 26 Jan 2024 5:04:04

ASI की सर्वे रिपोर्ट सार्वजनिक होने के बाद ज्ञानवापी मस्जिद में हुई पहले जुमे की नमाज

वाराणसी। वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद में तीन महीने तक ASI ने सर्वे किया था। इसकी रिपोर्ट हिंदू और मुस्लिम पक्षों को सौंप दी गई है। मुस्लिम पक्ष की तरफ से हिंदू पक्ष के दावों को एक बार फिर खारिज किया जा रहा है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण यानी ASI की सर्वे रिपोर्ट सार्वजनिक होने के बाद ज्ञानवापी मस्जिद में पहले जुमेकी नमाज हुई। नमाज अदा करने के लिए काफी संख्या में नमाजी ज्ञानवापी मस्जिद पहुंच रहे हैं। जुमे की नमाज को लेकर कमिश्नरेट पुलिस अलर्ट मोड पर है। नमाजियों की संख्या को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है। वहीं, किसी भी तरह की अफवाह को फैलने से रोकने के लिए पुलिस सोशल मीडिया पर भी नजर रख रही है। खुफिया विभाग को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है। ज्ञातव्य है कि मुस्लिम पक्ष की तरफ से 839 पन्नों की रिपोर्ट अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी के वकील अखलाक अहमद ने रिसीव की थी। उन्होंने हिंदू पक्ष के दावे को सिरे से खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि मंदिर को तोड़कर कभी मस्जिद बनाई ही नहीं गई। वह अध्ययन के बाद ASI सर्वे रिपोर्ट के खिलाफ कोर्ट में आपत्ति दाखिल भी कर सकते हैं। मस्जिद में मिली मूर्तियां प्रमाणिक नहीं- मुस्लिम पक्ष के वकील वकील अखलाक अहमद ने कहा कि हिंदू पक्ष एक्सपर्ट नहीं है, जो किसी बिल्डिंग को देखकर बता सके कि पत्थर कितना पुराना है? ऐसा ASI की रिपोर्ट में भी नहीं लिखा है।

ज्ञानवापी मस्जिद में ASI रिपोर्ट की तस्वीरों में हिंदू देवी-देवताओं के जिक्र के सवाल पर वकील उन्होंने कहा, वे मूर्तियां प्रमाणिक नहीं हैं। वे मंदिर के मलबे में मिली होंगी। अखलाक अहमद ने कहा कि मस्जिद की एक बिल्डिंग थी, जिसे नॉर्थ यार्ड गेट के नाम से जानते थे। वहां पत्थरों की मूर्तियों को बनाने वाले पांच किराएदार रहते थे। बैरिकेडिंग के पहले पूरा एरिया खुला था। मूर्तियों के मलबे को वहां फेंक दिया जाता था। उस मलबे में ही मूर्तियों को पाया गया होगा। यह प्रमाणिक बात नहीं है।

हिंदू पक्ष का दावा- तहखाने में मूर्तियों को मिट्टी से दबाया गया वहीं, हिंदू पक्ष ने ASI की रिपोर्ट के हवाले से कहा है कि पिलर्स और प्लास्टर को थोड़े मॉडिफिकेशन के साथ मस्जिद के लिए फिर से इस्तेमाल किया गया है। साथ ही पिलर के नक्काशियों को मिटाने की कोशिश की गई। यहां पर पुराने हिंदू मंदिर के 32 ऐसे शिलालेख मिले हैं, जो देवनागरी, ग्रंथतेलुगू, कन्नड़ भाषा में लिखे गए हैं। हिंदू पक्ष वकील ने कहा कि महामुक्ति मंडप यह बहुत ही महत्वपूर्ण शब्द है, जो इसके शिलालेख में मिला है। सर्वे के दौरान एक पत्थर मिला शिलालेख मिला, जिसका टूटा हुआ हिस्सा पहले से ASI के पास था। पहले के मंदिर के पिलर को दोबारा से इस्तेमाल किया गया है। वहीं, तहखाने में हिंदू देवी-देवताओं की मूर्तियां मिली हैं, जिन्हें नीचे मिट्टी से दबा दिया गया था। पश्चिमी दीवार हिंदू मंदिर का ही हिस्सा है। यह पूरी तरीके से स्पष्ट है। 17वीं शताब्दी में हिंदू मंदिर को तोड़ा गया और इसके विध्वंस किए हुए मलबे से ही वर्तमान ढांचे को बनाया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल