न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दूध के 400 रुपये बकाया को लेकर चली गोलियां, 3 मरे, एक घायल

पटना के फतुहा थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच हुई गोलीबारी में तीन लोगों की जान चली गई। इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 15 Sept 2023 6:39:15

दूध के 400 रुपये बकाया को लेकर चली गोलियां, 3 मरे, एक घायल

पटना। पटना के फतुहा थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच हुई गोलीबारी में तीन लोगों की जान चली गई। इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए पटना NMCH भेजा गया है। गोलीबारी की घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सख्ती बढ़ा दी है। परिवार में चीख पुकार मच गया है और घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।

दूध के 400 रुपये बकाया को लेकर उपजे विवाद में तीन लोगों की हत्या कर दी गई। मामला फतुहा थानांतर्गत सूरगापर इलाके का है। यह खूनी वारदात गुरुवार देर रात करीब साढ़े 10 बजे हुई। इसके बाद पूरे इलाके में सनसनी मच गई। मृतकों की पहचान प्रदीप कुमार (35), शैलेश कुमार (40) और जय सिंह (50) के रूप में की गई है। वहीं, 22 साल का युवक मिंटूस कुमार गोलीबारी में घायल है। बेहतर इलाज के लिए उसे एनएमसीएच भेजा गया है।

इस घटना के बारे में पटना के एसएसपी राजीव मिश्रा ने बताया कि दूध के बकाया रुपये को लेकर दो गुटों में विवाद चल रहा था। एक पक्ष के लोग रुपये मांगने के लिए गए थे। इसी दौरान दोनों के बीच बकझक हुई। फिर एकाएक गोलियां चलने लगीं जिसमें चार लोग घायल हो गए। गोलियां दोनों पक्षों की ओर से चली हैं। तीन लोगों की हत्या की खबर मिलते ही मौके पर कई थानों की पुलिस पहुंच गई। फतुहा डीएसपी ने घटना की छानबीन शुरू कर दी। प्रथमदृष्टया यह बात सामने आई है कि एक पक्ष से प्रदीप जबकि दूसरी ओर से जय सिंह अगुआ थे।

पंचायती होनी थी लेकिन बढ़ गई बात

ग्रामीणों ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच दूध के रुपये को लेकर पंचायती होनी थी। उन्हें जानने वाले दोनों को साथ बैठाकर बातचीत के जरिए बकाये रुपये के विवाद का हल निकालने के पक्ष में थे। लेकिन इसी बीच दोनों पक्षों के बीच बात बढ़ गई।

जमीन विवाद के पहलू पर भी छानबीन होगी

घटनास्थल पर पहुंचे फतुहा डीएसपी सियाराम यादव ने बताया कि इस घटना को लेकर कई पहलुओं पर पुलिस छानबीन कर रही है। जमीन विवाद का मामला भी सामने आ रहा है। हालांकि ग्रामीणों ने घटना का कारण दूध के बकाये पैसे को लेकर चल रहा विवाद बताया है।

अस्पताल में लगी ग्रामीणों की भीड़

तीन लोगों की हत्या के बाद ग्रामीणों की भीड़ फतुहा अस्पताल में जमा हो गई। भारी संख्या में जमा लोग शव को पोस्टमार्टम के लिये ले जाने से रोक रहे थे। हालांकि बाद में पुलिस के समझाने में ग्रामीण मान गये। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए देर रात साढ़े 12 बजे एनएमसीएच भेजा गया।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बेंगलुरु में दिल दहला देने वाली घटना, IT इंजीनियर ने फांसी लगाई, पत्नी ने 17वीं मंजिल से छलांग लगाकर दी जान
बेंगलुरु में दिल दहला देने वाली घटना, IT इंजीनियर ने फांसी लगाई, पत्नी ने 17वीं मंजिल से छलांग लगाकर दी जान
ईरान संकट के बीच अमेरिका को इटली का झटका, सिगोनेला बेस इस्तेमाल करने से रोक दिया
ईरान संकट के बीच अमेरिका को इटली का झटका, सिगोनेला बेस इस्तेमाल करने से रोक दिया
गिरते रुपये को बचाने का समय, SBI ने RBI को सुझाए 5 अहम कदम
गिरते रुपये को बचाने का समय, SBI ने RBI को सुझाए 5 अहम कदम
एकनाथ शिंदे ने बेटे श्रीकांत को सौंपी अहम जिम्मेदारी, शिवसेना की रणनीति में आया नया बदलाव
एकनाथ शिंदे ने बेटे श्रीकांत को सौंपी अहम जिम्मेदारी, शिवसेना की रणनीति में आया नया बदलाव
मौत के मुंह से लौटकर आया टूरिस्ट, बागा बीच पर पैरासेलिंग हादसा, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप
मौत के मुंह से लौटकर आया टूरिस्ट, बागा बीच पर पैरासेलिंग हादसा, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप
राजा रघुवंशी हत्याकांड के बाद परिवार में जन्मा बेटा, मां ने कहा- मेरा राजा लौट आया, परिजन मान रहे चमत्कार
राजा रघुवंशी हत्याकांड के बाद परिवार में जन्मा बेटा, मां ने कहा- मेरा राजा लौट आया, परिजन मान रहे चमत्कार
हाई यूरिक एसिड के दौरान शरीर में कहाँ-कहाँ होता है दर्द, जाने  इसे कैसे नियंत्रित करें?
हाई यूरिक एसिड के दौरान शरीर में कहाँ-कहाँ होता है दर्द, जाने इसे कैसे नियंत्रित करें?
रुपये की गिरावट पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का तंज, कहा- ‘रुपया और बीजेपी की छवि में मुकाबला...’
रुपये की गिरावट पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का तंज, कहा- ‘रुपया और बीजेपी की छवि में मुकाबला...’
दिल्ली कैपिटल्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स: IPL 2026 में होगी जोरदार टक्कर, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड
दिल्ली कैपिटल्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स: IPL 2026 में होगी जोरदार टक्कर, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड
CSK vs RR: चेन्नई के लिए खतरे की घंटी, राजस्थान के ये 5 खिलाड़ी बिगाड़ सकते हैं खेल, वैभव सूर्यवंशी भी लिस्ट में शामिल
CSK vs RR: चेन्नई के लिए खतरे की घंटी, राजस्थान के ये 5 खिलाड़ी बिगाड़ सकते हैं खेल, वैभव सूर्यवंशी भी लिस्ट में शामिल
दीपिका कक्कड़ की ननद सबा इब्राहिम के रेस्टोरेंट्स हुए बंद, LPG की कमी बनी बड़ी चुनौती
दीपिका कक्कड़ की ननद सबा इब्राहिम के रेस्टोरेंट्स हुए बंद, LPG की कमी बनी बड़ी चुनौती
राजस्थान रॉयल्स का धमाका—12 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, पहले ही मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को करारी शिकस्त
राजस्थान रॉयल्स का धमाका—12 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, पहले ही मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को करारी शिकस्त
‘सीजन की शुरुआत में गलतियां होना बुरा नहीं है’, हार के बाद CSK कप्तान का चौंकाने वाला बयान
‘सीजन की शुरुआत में गलतियां होना बुरा नहीं है’, हार के बाद CSK कप्तान का चौंकाने वाला बयान
IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी का तूफान—15 गेंदों में फिफ्टी ठोककर सुरेश रैना, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन का रिकॉर्ड किया ध्वस्त
IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी का तूफान—15 गेंदों में फिफ्टी ठोककर सुरेश रैना, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन का रिकॉर्ड किया ध्वस्त