न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अहमदाबाद में ऊंची इमारत में लगी आग, लोगों ने लगाई छलांग, जान बचाने के लिए हवा में झूलता रहा बच्चा, वीडियो वायरल

अहमदाबाद और सूरत में ऊंची इमारतों में लगी भीषण आग ने मचाई अफरा-तफरी। अहमदाबाद में लोगों को जान बचाने के लिए इमारत से कूदते देखा गया, वहीं दमकल विभाग ने समय रहते 18 लोगों को बचाया। जानें पूरी खबर।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 11 Apr 2025 9:17:27

अहमदाबाद में ऊंची इमारत में लगी आग, लोगों ने लगाई छलांग, जान बचाने के लिए हवा में झूलता रहा बच्चा, वीडियो वायरल

अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद में एक ऊंची इमारत में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि दूर-दूर से धुएं का गुबार उठता दिखाई दिया। इसके अलावा, घटनास्थल से मिली तस्वीरों में लोग जान बचाने के लिए इमारत से नीचे कूदते हुए दिखाई दे रहे हैं।

इस बीच, एक वीडियो में महिलाएं बच्चों को हवा में लटकाए हुए ऊंचाई पर खड़ी दिखाई दे रही हैं और बचाव के लिए इंतजार कर रही हैं। आग लगने के तुरंत बाद, दमकल विभाग हरकत में आ गया। मौके पर नौ दमकल गाड़ियां भेजी गईं और आग बुझाने का काम शुरू किया गया।

जानकारी के अनुसार, आग इमारत की चौथी मंजिल पर लगी थी और यह बहुत बड़ी थी, लेकिन समय रहते कार्रवाई से बड़ी घटना होने से बच गई। दमकल विभाग ने 18 लोगों को बचा लिया है।

सूरत में लगी आग

इससे पहले आज सूरत में भी एक बहुमंजिला इमारत में आग लग गई थी। भीषण आग के कारण कुछ लोग ऊपरी मंजिलों पर फंस गए थे, जिसके बाद दमकलकर्मियों ने छत पर फंसे 18 लोगों को बचाया।

सूरत के मेयर दक्षेश मवानी ने बताया कि शहर के वेसू इलाके में स्थित बहुमंजिला हैप्पी एक्सेलेंसिया इमारत की सातवीं मंजिल पर सुबह करीब 8 बजे आग लग गई और देखते ही देखते इसने दो और ऊपरी मंजिलों को अपनी चपेट में ले लिया। अचानक लगी आग से अफरातफरी मच गई। आग से बचने के लिए कुछ लोग ऊपरी मंजिलों की ओर भागे।

मवानी ने बताया कि दमकलकर्मियों ने इमारत से लोगों को नीचे उतरने में मदद की। आग पर काबू पा लिया गया है। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। इमारत के सामने रहने वाले गुजरात के गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान की निगरानी की।

बचाए गए एक निवासी ने बताया कि बहुत से लोग धुएँ और लपटों से बचने के लिए छत पर चले गए, क्योंकि घने धुएँ के कारण सीढ़ियों से नीचे उतरना असंभव था। अग्निशमन कर्मियों ने पहले आग बुझाई और फिर उनके चेहरे पर गीले तौलिये लपेटकर उन्हें नीचे उतारा।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत