न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दाहोद से गोधरा जा रही मेमू ट्रेन में लगी आग, कोई हताहत नहीं

गुजरात के दाहोद से गोधरा जा रही एक पैसेंजर ट्रेन में भीषण आग लग गई। आग की लपटें देख यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। यात्री दूसरी बोगियों की तरफ भागने लगे।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 15 Sep 2023 6:34:55

दाहोद से गोधरा जा रही मेमू ट्रेन में लगी आग, कोई हताहत नहीं

दाहोद। गुजरात के दाहोद से गोधरा जा रही एक पैसेंजर ट्रेन में भीषण आग लग गई। आग की लपटें देख यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। यात्री दूसरी बोगियों की तरफ भागने लगे। ड्राइवर ने आनन-फानन में ट्रेन रोक पास के जेकोट रेलवे स्टेशन को सूचना दी। सूचना मिलने पर जीआरपी, आरपीएफ और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाना शुरू किया। गनीमत रही कि फायर ब्रिगेड की टीम ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। बताया जा रहा है कि आग ट्रेन की इंजन में लगी, फिर दो बोगियों को अपनी चपेट में ले लिया। ट्रेन में आग फैलने से पहले ही यात्री दूसरी बोगियों में जा चुके थे, जिससे उनकी जान बच गई।

बता दें कि हादसा जेकोट रेलवे स्टेशन के पास हुआ। आज दोपहर में दाहोद से गोधरा जाने वाली दाहोद-आणंद 9350 मेमू ट्रेन अपने समय से रवाना हुई। जैसे ही ट्रेन जेकोट रेलवे स्टेशन के पास पहुंची, ट्रेन के इंजन से आग की लपटें उठने लगीं। आग देख यात्री चीख-पुकार मचाने लगे और इंजन के पास की बोगी छोड़कर दूसरी बोगियों में भाग गए।

जब ट्रेन यात्रियों को उतारने के लिए जेकोट रेलवे स्टेशन पहुंची तभी ट्रेन के इंजन में आग लगी और तेजी से इसकी लपटें दो बोगियों तक फैल गई। अचानक लगी आग जो देख घटनास्थल पर चीख-पुकार और भगदड़ जैसा माहौल हो गया। लोग इधर-उधर भागने लगे। इस घटना में किसी की जान जाने कि खबर नहीं है। अच्छी बात ये रही की आग सबसे पहले आखिरी डिब्बे में लगी इस वजह से बाकी के डिब्बे बच गए और ट्रेन में सवार सभी यात्री सुरक्षित वहां से निकल पाए। मौके पर फायर विभाग की टीम पहुंच गई है और आग पर काबू पा लिया गया है। यह लोकल ट्रेन दाहोद से गोधरा की तरफ जा रही थी।

यात्रियों को उतारते वक्त लगी आग

आज शुक्रवार को हर दिन की भांति मेमू ट्रेन संख्या 09350 दाहोद से यात्रियों को लेकर 10 किमी दूर जेकोट पहुंची। जेकोट रेलवे स्टेशन पर जब यात्री यहां उतर रहे थे तभी अचानक इंजन से सटे पिछले डिब्बे से चीखने चिल्लाने की आवाज आई। फिर देखने पर पता चला की आग लग गई है। फिर इस आग लगने की सूचना उच्च अधिकारियों को दी गई। सूचना मिलते ही अधिकारी तुरंत घटना स्थल पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद इस आग पर काबू पाया गया। अब जांच के बाद आग लगने के कारण का पता चल पाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत