न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गोरखपुर : फिर सामने आया तीन तलाक का मामला, महिला के साथ हुआ अप्राकृतिक तरीके से उत्पीड़न

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के चिलुआताल इलाके में तीन तलाक का मामला सामने आया हैं जहां महिला के साथ अप्राकृतिक तरीके से उत्पीड़न भी किया गया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 18 May 2021 5:16:54

गोरखपुर : फिर सामने आया तीन तलाक का मामला, महिला के साथ हुआ अप्राकृतिक तरीके से उत्पीड़न

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के चिलुआताल इलाके में तीन तलाक का मामला सामने आया हैं जहां महिला के साथ अप्राकृतिक तरीके से उत्पीड़न भी किया गया। मामले में आरोपी इश्तेयाक अली हैं जिसने डेढ़ साल पहले घरवालों को बताए बिना कुशीनगर की युवती से निकाह कर लिया था। वह मेडिकल कॉलेज के पास किराए पर कमरा लेकर दो साल तक उसके साथ रहा। युवती ने घर ले जाने का दबाव बनाया तो तीन तलाक बोलकर भगा दिया। विरोध करने पर उसकी पिटाई भी की। एसएसपी के आदेश पर चिलुआताल पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, कुशीनगर की रहने वाली युवती ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि वर्तमान समय वह सहारा इस्टेट में रहती है। 16 दिसंबर 2019 को युवती ने महराजगंज जिले के कोतवाली क्षेत्र स्थित चुनवटिया गांव निवासी इश्तेयाक अली से निकाह किया था। वह मेडिकल कॉलेज के सामने डायग्नोस्टिक सेंटर में काम करता है। निकाह की जानकारी उसने अपने घरवालों को नहीं दी। मेडिकल कॉलेज के सामने किराए पर कमरा लेकर उसके साथ रहता था। कुछ दिन बाद जब उसने घर ले चलने का दबाव बनाया तो प्रताड़ित करने लगा और कहने लगा शादी थोड़े हुई है। रिश्तेदार और गांव के लोगों को क्या बताएगा कि दहेज में क्या मिला है, पांच लाख रुपये घरवालों से मांगो तो शादी करुंगा। रुपये देने में अमसर्थता जताने पर पिटाई करके भगा दिया। शिकायत करने पर आरोपी के प्रभाव में आकर पुलिस समझौता करा देती थी।

आरोप है कि दोस्तों के दबाव में इश्तेयाक एक फरवरी 2021 को उसे अपने साथ कमरे पर दोबारा ले गया, जहां शारीरिक उत्पीड़न किया। विरोध करने पर मारपीट करता था और 11 फरवरी की रात में कमरे से भगा दिया। थाना पुलिस के सुनवाई न करने पर युवती एक हफ्ते पहले एसएसपी के पास पहुंची। जिसके बाद एसएसपी के आदेश पर चिलुआताल पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल