न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भोपाल में देखने को मिली अच्छी पहल, बच्चे के जन्म पर किन्नर समाज के सम्मान में आयोजित किया कार्यक्रम

मध्यप्रदेश के भोपाल में एक अच्छी पहल देखने को मिली जिसके तहत बच्चे के जन्म पर एक दंपत्ति ने किन्नर समाज के सम्मान में एक कार्यक्रम आयोजित किया और किन्नरों की पसंद के पकवान बनवाए और किन्नर गुरुओं का शॉल-श्रीफल से सम्मानित किया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 18 Oct 2021 2:14:15

भोपाल में देखने को मिली अच्छी पहल, बच्चे के जन्म पर किन्नर समाज के सम्मान में आयोजित किया कार्यक्रम

जब भी कभी घर पर कोई बच्चा पैदा होता हैं तो किन्नर आते हैं और आशीर्वाद देकर जाते हैं। लेकिन समाज में आज भी किन्नरों को वह सम्मान नहीं मिल पाया हैं जिसकी वह हकदार हैं। ऐसे में मध्यप्रदेश के भोपाल में एक अच्छी पहल देखने को मिली जिसके तहत बच्चे के जन्म पर एक दंपत्ति ने किन्नर समाज के सम्मान में एक कार्यक्रम आयोजित किया और किन्नरों की पसंद के पकवान बनवाए और किन्नर गुरुओं का शॉल-श्रीफल से सम्मानित किया। किन्नरों ने कार्यक्रम में ढोलक बजाकर गीत-भजन गाए गए। कार्यक्रम में आए कलाकारों ने कव्वाली की प्रस्तुति दी। गाना-बजाना करके दपंती के सवा महीने के बेटे खुशांक को आशीर्वाद व दुआएं दीं।

अन्नापूर्णा कॉम्प्लेक्स निवासी दीपक सिंह ठाकुर ने बेटे होने की खुशी में शहर के अलग-अलग इलाकों में रहने वाले 200 किन्नरों को भोज पर आमंत्रित किया। आयोजक दीपक सिंह ठाकुर और उनकी पत्नी आशा ने बताया, जैसे ब्राह्मणों, कन्याओं आदि का भोज होता है ऐसे ही एक प्रथा शुरू करनी चाहिए जिसमें किन्नर समाज का भोज हो और उनको सम्मान मिले।

किन्नर हाजी सुरैया नायक गुरु मंगलवारा और बुधवारा से पूजा नायक सहित अन्य किन्नर खुशी में नृत्य करते हुए दिखे। बेटे को गोद में उठाकर भजनों व गानों पर नृत्य किया। उसे दुलार करके आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम शाम छह बजे शुरू हुआ। रात आठ बजे किन्नर गुरुओं का सम्मान किया गया। इसके बाद भोज हुआ। कार्यक्रम में दंपती के परिवार के सदस्य, रिश्तेदार व आसपास के लोग शामिल हुए।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?