न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वेतन मांगने पर फैक्ट्री की मालकिन ने दलित युवक की कराई पिटाई, चटवाई अपनी सैंडिल

जरात के मोरबी में दबंगों ने वेतन की माँग करने पर एक 21 वर्षीय दलित युवक को न सिर्फ बुरी तरह मारा, अपितु फैक्ट्री की मालकिन ने उससे अपनी सैंडिल मुँह में रखकर चटवाई।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 24 Nov 2023 7:39:23

वेतन मांगने पर फैक्ट्री की मालकिन ने दलित युवक की कराई पिटाई, चटवाई अपनी सैंडिल

मोरबी। गुजरात के मोरबी में दबंगों ने वेतन की माँग करने पर एक 21 वर्षीय दलित युवक को न सिर्फ बुरी तरह मारा, अपितु फैक्ट्री की मालकिन ने उससे अपनी सैंडिल मुँह में रखकर चटवाई। साथ ही उसकी बेल्ट से पिटाई करते हुए वीडियो बनाया जिसे उन्होंने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस बात की जानकारी होते ही पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष जिग्नेश मेवाणी ने सरकार पर निशाना साधा है।

राज्य में प्रभावशाली जातियों के लोगों को खुली छूट मिली है

गुजरात कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जिग्नेश मेवाणी ने कहा है कि देश में दलितों पर अत्याचार की सजा की दर 36 प्रतिशत है लेकिन गुजरात में एट्रोसिटी के मामलों में सजा की दर 5 फीसदी है इसलिए राज्य में प्रभावशाली जातियों के लोगों को खुली छूट मिल गई। गुजरात के एक नागरिक को अपना वेतन मांगने पर इस तरह अपमानित किया जाए यह मानवता के खिलाफ अपराध है। राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दलितों के प्रति रही नहीं है। उसकी नियत खराब नहीं हो तो 6 माह में ट्रायल पूरी कर आरोपितों को जल्द जेल के सलाखों के पीछे धकेलना चाहिए।

पहले मारा फिर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल

गौरतलब है कि मोरबी जिले के एक फैक्ट्री में नीलेश दलसानिया नाम का 21 वर्षीय युवक काम करता था। वह अपने 16 दिन के वेतन की मांग लेकर कारखाने पहुंचा तो वहां पर फैक्ट्री की मालकिन विभूति सीतापरा उर्फ राणीबा, उसका भाई ओम पटेल, राज पटेल, डीडी रबारी व अन्य 4 युवकों ने मिलकर उसकी बेल्ट से पिटाई की तथा राणीबा ने उसे अपने सेंडल चाटकर माफी मांगने पर मजबूर किया। आरोपितों ने इस घटना का वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर पीड़ित को अपमानित करने का प्रयास किया।

आरोपियों के खिलाफ SC/ST एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

वहीं, इस पूरे मामले पर पुलिस उपाधीक्षक (एससी/एसटी सेल) प्रतिपालसिंह जाला ने बताया कि बुधवार को एक युवक के द्वारा वेतन मांगने पर उसके साथ ज्यादती की गई। पहले उसके साथ मारपीट की गई उसके बाद उसे जूता मुंह में दबाकर रखने के लिए कहा गया। शिकायत के आधार पर मोरबी शहर की 'ए' डिवीजन पुलिस ने गुरुवार को विभूति पटेल उर्फ रानीबा और उसके भाई ओम पटेल और प्रबंधक सहित अन्य लोगों के खिलाफ पहली सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज की। विभूति पटेल रानीबा इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड के मालिक हैं, जिसका रावापार चौराहे पर एक व्यावसायिक परिसर में कार्यालय है। एफआईआर में कहा गया है कि अक्टूबर की शुरुआत में उसने टाइल्स मार्केटिंग करने वाले दलसानिया को 12,000 रुपये के मासिक वेतन पर काम पर रखा था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती