न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

धनबाद में पटरी से उतरा शक्तिपुंज एक्सप्रेस का इंजन, टला बड़ा हादसा

मौके पर रेलवे की एआरटी समेत कई टीमें आनन-फानन में पहुंची और राहत कार्य में जुट गईं। वहीं, धनबाद रेल मंडल के कई बड़े अधिकारी भी घटनास्थल पर कैंप किए पाए गए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 05 Aug 2021 9:32:44

धनबाद में पटरी से उतरा शक्तिपुंज एक्सप्रेस का इंजन, टला बड़ा हादसा

हावड़ा से चोपन-जबलपुर जाने वाली शक्तिपुंज एक्सप्रेस बुधवार की शाम धनबाद में डायमंड क्रॉसिंग के पास पटरी से उतर गई। ट्रेन प्लेटफॉर्म पर रुकने ही वाली थी, इसलिए ट्रेन की गति धीमी थी। जिसके चलते बड़ा हादसा टल गया। इस दुर्घटना से किसी जानमाल की क्षति नहीं हुई। इस दुर्घटना की सूचना मिलते ही रेलवे में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। मौके पर रेलवे की एआरटी समेत कई टीमें आनन-फानन में पहुंची और राहत कार्य में जुट गईं। वहीं, धनबाद रेल मंडल के कई बड़े अधिकारी भी घटनास्थल पर कैंप किए पाए गए।

बताया जाता कि शक्तिपुंज एक्सप्रेस हावड़ा से चलकर धनबाद पहुंची और धनबाद से खुलने के बाद सीआईसी रेलखंड पर डायमंड क्रोसिंग के पास उसका इंजन बेपटरी हो गया। रेलवे के सूत्रों का कहना है कि धनबाद से ट्रेन के खुलने के बाद डायमंड क्रासिंग के पास काफी धीमी गति से ट्रेन गुजर रही थी, इसी दौरान इंजन बेपटरी हुआ। दुर्घटना के बाद स्टेशन पर हड़कंप मच गया। आनन-फानन में रेलवे का हूटर बजा। फौरन दुर्घटना राहत टीम मौके पर पहुंची। दूसरा इंजन लगाकर ट्रेन की बोगियों को दुर्घटनाग्रस्त इंजन से अलग कर पीछे यार्ड में ले जाया गया। फिर प्लेटफॉर्म नंबर छह पर लाकर ट्रेन को शाम 6:40 बजे धनबाद से रवाना किया गया। सवा घंटे तक ट्रेन धनबाद स्टेशन पर रही।

इस मामले में पीआरओ पीके मिश्रा ने बताया कि रेल और चेक रेल के बीच लोहे का टुकड़ा फंसे होने के कारण ट्रेन का इंजन प्वाइंट पर रुक गया। रेल प्रशासन ट्रेन के बेपटरी होने की पुष्टि नहीं कर रहा है। हालांकि तस्वीर में साफ दिख रहा है कि ट्रेन को पटरी पर लाने के लिए इंजन के आगे बड़ा सा हाइड्रोलिक जैक लगाया गया था। अब जांच में ही पूरे मामले का सच सामने आएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत