न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हाड़ौती संभाग में पर्यटन को बढ़ाने पर जोर, पर्यटकों के लिए चलाई जाएगी ओपन डबल डेकर बस

हाड़ौती संभाग में पर्यटन बढ़ाने के लिए जद्दोजहद की जा रही है। इसी के तहत कोटा के एक बस ऑपरेटर ने ओपन बस तैयार करवाई है। यह 39 सीटों की डबल डेकर ओपन बस है, जिसमें नीचे 20 और ऊपर 19 यात्री बैठ सकेंगे

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 28 Jan 2025 12:48:24

हाड़ौती संभाग में पर्यटन को बढ़ाने पर जोर, पर्यटकों के लिए चलाई जाएगी ओपन डबल डेकर बस

कोटा। हाड़ौती संभाग में पर्यटन बढ़ाने के लिए जद्दोजहद की जा रही है। इसी के तहत कोटा के एक बस ऑपरेटर ने ओपन बस तैयार करवाई है। यह 39 सीटों की डबल डेकर ओपन बस है, जिसमें नीचे 20 और ऊपर 19 यात्री बैठ सकेंगे। इस बस को परिवहन विभाग से शहर में पर्यटन के लिए चलाने की अनुमति मांगी गई है। यह अनुमति मिलने के बाद फरवरी से यह बस सड़क पर उतर जाएगी।

बस ऑपरेटर सत्यनारायण साहू का कहना है कि मंगलवार को कोटा दर्शन के रूट को तय करने के लिए परिवहन विभाग, जिला प्रशासन, कोटा इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड व कोटा डेवलपमेंट अथॉरिटी के साथ अन्य विभागों के अधिकारी जायजा लेंगे। इसके बाद रूट तय कर दिया जाएगा। यह अधिकारी बस का उद्घाटन भी करेंगे। शुरुआती पर्यटन स्थल चिन्हित किए हैं। इसके बाद अगर अधिकारी इसमें बदलाव करवाएंगे तो वह भी किया जाएगा। यह बस जयपुर के टूरिस्ट टूर ऑपरेटर के जरिए कोटा में मंगवाई गई है।

2 दिन का बनाया जा रहा है रूट

सत्यनारायण साहू ने यह भी बताया कि वह 2 दिन का रूट इसमें बनाने जा रहे हैं, जिसमें प्रत्येक दिन के 500 रुपए लिए जाएंगे। वहीं, दोनों दिन का टिकट लेने पर 100 रुपए की रियायत मिलेगी। यह टिकट 900 रुपए का पड़ेगा। दोनों दिन के टूर की शुरुआत सुबह 9:30 बजे से होगी। जिस तरह से बड़े शहरों में सिटी दर्शन की व्यवस्था की जाती है। वैसे ही यह व्यवस्था कोटा में की जा रही है। इसमें वे दर्शनीय स्थल तय किए हैं, जहां पर वर्तमान में पर्यटक जाना पसंद करते हैं।

कोटा के इन दर्शनीय स्थानों को दिखाएगी

पर्यटन और शहर को दर्शन करने के लिए डबल डेकर बस चलेगी। पहले दिन यह बस गणेश उद्यान में घटोत्कच सर्किल, सिटी पार्क ऑक्सीजोन, शिवपुरी धाम, सेवन वंडर, सीवी गार्डन किशोर सागर तालाब का नौका विहार की सैर कराएगी। इसमें रिवर फ्रंट, रिवर फ्रंट ईस्ट साइड शामिल हैं। वहीं, दूसरे दिन यात्रा त्रिकुटा मंदिर से शुरू होगी, जिसमें नांता अभेड़ा महल, अभेड़ा बायोलॉजिकल पार्क, रिवरफ्रंट वेस्ट साइड दिखाया जाएगा। यह पर्यटन के हिसाब से तैयार करवाई गई बस 2 दिन में करीब भी 40 किलोमीटर के आसपास घूमेगी।

किराए में टूरिस्ट पैलेस की एंट्री फीस भी शामिल

बस ऑपरेटर सत्यनारायण साहू का कहना है कि दोनों दिन के लिए जाने वाले किराए में दिखाए जाने वाले टूरिस्ट पैलेस की एंट्री फीस भी शामिल है। उन्होंने कहा कि सिटी पार्क, रिवरफ्रंट ईस्ट व वेस्ट, त्रिकुटा, अभेड़ा महल, अभेड़ा बायोलॉजिकल पार्क में एंट्री फीस प्रति टूरिस्ट लगती है। यह करीब 500 रुपए के आसपास हो रही है। ऐसे टूरिस्ट से केवल किराया हमें 400 रुपए ही मिलना है। टूरिस्ट को यह सुविधा मिलेगी कि उसे सीधा टूरिस्ट पैलेस पर जाना होगा और हर टूरिस्ट पैलेस का अलग-अलग समय हम निश्चित कर देंगे। जिसके अनुसार ही उसे वापस आना होगा। कोटा को पर्यटन बढ़ाने में भी यह बस काफी मददगार रह सकती है क्योंकि फिलहाल इस तरह की सुविधा कोटा में उपलब्ध नहीं है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी