न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Twitter खरीदने के बाद ऐक्शन में Elon Musk, CEO पराग अग्रवाल समेत तीन टॉप अधिकारियों की छुट्टी

दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क (Elon Musk) ट्विटर (Twitter) के नए मालिक बन गए हैं। एलन मस्क के मालिक बनने के बाद ही एक्शन में आ गए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 28 Oct 2022 9:06:16

Twitter खरीदने के बाद ऐक्शन में Elon Musk, CEO पराग अग्रवाल समेत तीन टॉप अधिकारियों की छुट्टी

दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क (Elon Musk) ट्विटर (Twitter) के नए मालिक बन गए हैं। एलन मस्क के मालिक बनने के बाद ही एक्शन में आ गए हैं। उन्होंने कंपनी के भारतीय मूल के CEO पराग अग्रवाल (Parag Agrawal) और दो अन्य टॉप अधिकारियों की छुट्टी कर दी है। इनमें कंपनी की पॉलिसी हेड विजया गाड्डे (Vijaya Gadde) और CFO नेड सेगल (Ned Segal) के नाम शामिल हैं। इतना ही नहीं कंपनी हेडक्वार्टर से भी उन्हें बाहर निकलवा दिया गया।

समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने इस मामले से जुड़े लोगों के हवाले से बताया कि मस्क ने ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल, CFO नेड सेगल को और लीगल अफेयर-पॉलिसी हेड विजया गाड्डे को बाहर का रास्ता दिखा दिया। सूत्रों के मुताबिक, जब ट्विटर के साथ एलन मस्क की डील पूरी हुई, तब अग्रवाल और सेगल दफ्तर में ही मौजूद थे। इसके बाद उन्हें दफ्तर से बाहर कर दिया गया। हालांकि, इसे लेकर ट्विटर, एलन मस्क या किसी अधिकारी की ओर से कोई बयान नहीं आया। लेकिन मस्क के इस ऐक्शन से ट्विटर के कर्मचारियों में खलबली मची हुई है। दरअसल, पिछले दिनों खबर आई थी कि एलन मस्क की ट्विटर में एंट्री के बाद कंपनी के कर्मचारियों की नौकरी जा सकती है। वाशिंगटन पोस्ट ने इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट्स का हवाले से कहा था कि मस्क ट्विटर को खरीदने के बाद कंपनी के 75% यानी करीब 5600 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल सकते हैं।

elon musk,twitter,parag agrawal fired,elon musk news in hindi,twitter news in hindi

एलन मस्क ने इस साल 13 अप्रैल को ट्विटर खरीदने का ऐलान किया था। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को 54.2 डॉलर प्रति शेयर के रेट से 44 अरब डॉलर में खरीदने का ऑफर दिया था। लेकिन उन्होंने तब स्पैम और फेक अकाउंट्स के कारण उस डील को ही होल्ड पर रख दिया था। इसके बाद 8 जुलाई को मस्क ने डील तोड़ने का फैसला किया। इसके बाद ट्विटर ने उन्हें कोर्ट में घसीट लिया था। लेकिन फिर अक्टूबर महीने की शुरुआत में मस्क ने अपना रुख बदला और फिर से डील को पूरी करने के लिए तैयार हो गए। इसी बीच डेलावेयर कोर्ट ने 28 अक्टूबर शुक्रवार तक डील पूरी करने का आदेश दिया था। एलन मस्क ने एक दिन पहले ही ट्विटर के दफ्तर में पहुंचकर सभी को चौंका दिया था।

सिंक लेकर पहुंचे ट्विटर दफ्तर

एलन मस्क एक दिन पहले सैन फ्रांसिस्को में स्थित ट्विटर के हेडक्वार्टर पहुंचे थे। उन्होंने इसका वीडियो भी ट्विटर पर शेयर किया था। जिसका कैप्शन था 'Twitter HQ में प्रवेश करते हुए- ले दैट सिंक इन!' वीडियो में एलॉन मस्क के हाथ में एक सिंक भी नजर आ रहा था। हेडक्वार्टर पहुंचने के कुछ देर बाद उन्होंने अपने ट्विटर बायो को अपडेट कर दिया। उन्हें अपने बायो में 'Chief Twit' लिखा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर