न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Electoral Bonds Case: राजनीतिक पार्टियों को चंदा देने वालों में महेन्द्र सिंह धोनी की CSK भी शामिल

इस मामले में एमएस धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स का नाम भी प्रकाश में आया है, जिसने इलेक्टोरल बॉन्ड के जरिए राजनीतिक दलों को दान दिया है। दरअसल, चेन्नई सुपर किंग्स का संचालन चेन्नई सुपर किंग्स क्रिकेट लिमिटेड कंपनी करती है, जिसकी पैरेंट ओर्गेनाइजेशन इंडिया सीमेंट है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 18 Mar 2024 12:06:14

Electoral Bonds Case: राजनीतिक पार्टियों को चंदा देने वालों में महेन्द्र सिंह धोनी की  CSK भी शामिल

नई दिल्ली। इलेक्टोरल बॉन्ड का खुलासा होने के बाद अब इस मामले में रोजाना नई जानकारियां सामने आ रही हैं। बॉन्ड की डिटेल्स से ये भी पता चल रहा है कि कौन-कौन सी कंपनियों की ओर से इलेक्टोरल बॉन्ड के नाम पर कब-कब किस सियासी पार्टी को फंडिंग की गई। अब इस मामले में एमएस धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स का नाम भी प्रकाश में आया है, जिसने इलेक्टोरल बॉन्ड के जरिए राजनीतिक दलों को दान दिया है। दरअसल, चेन्नई सुपर किंग्स का संचालन चेन्नई सुपर किंग्स क्रिकेट लिमिटेड कंपनी करती है, जिसकी पैरेंट ओर्गेनाइजेशन इंडिया सीमेंट है।

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान हैं। एमएस धोनी की टीम का स्वामित्व रखने वाली इस कंपनी ने तमिलनाडु की एआईडीएमके (अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम) को इलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से मोटा पैसा दिया है। द हिंदू की एक रिपोर्ट के अनुसार, एआईडीएमके को इलेक्टोरल बॉन्ड के नाम पर 6.05 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं, जिसमें से अधिकतर पैसा चेन्नई सुपर किंग्स क्रिकेट लिमिटेड (इंडिया सीमेंट ) से आया है।

CSK ने AIDMK को दिया पैसा

चेन्नई सुपर किंग्स क्रिकेट लिमिटेड ने दो दिन में एआईडीएमके को 5 करोड़ रुपये का डोनेशन दिया। ये राशि 2 से 4 अप्रैल 2019 के बीच दी गई। हालांकि, उसके बाद पार्टी को सीएसके क्रिकेट लिमिटेड से कोई पैसा प्राप्त नहीं हुआ। निर्वाचन आयोग के इलेक्शन एक्सपेंडिचर डिवीजन सचिव के साथ साझा की गई जानकारी के अनुसार पार्टी को कोयंबटूर स्थित लक्ष्मी मशीन वर्क्स लि. से 1 करोड़ दान में मिले। साथ ही चेन्नई के गोपाल श्रीनिवासन से 5 लाख रुपये बतौर चंदे में मिले। संयोग से पार्टी ने इसकी जानकारी 2019 और 2023 में दी थी।

डीएमके को मिले 656.6 करोड़

तमिलनाडु में सत्तासीन डीएमके को लेकर भी कुछ महत्वपूर्ण जानकारी सामने आ रही है। इलेक्टोरल बॉन्ड के जरिए डीएमके को 656.6 करोड़ रुपये मिले। डीएमके का कहना है कि उसे इलेक्टोरल बॉन्ड जरिए मिले 656.6 करोड़ में से 509 करोड़ फ्यूचर गेमिंग एंड होटल सर्विसेज के माध्यम से मिले। इस तरह डीएमके को मिले कुल सियासी चंदे में ये हिस्सेदारी 77% से अधिक है। इस कंपनी के मालिक सैंटियागो मार्टिन ईडी की जांच के दायरे में हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

लखनऊ अग्निकांड: कैसे सुरक्षा खामियों ने इमारत को बना दिया मौत का जाल? सामने आईं हादसे की 5 बड़ी वजहें
लखनऊ अग्निकांड: कैसे सुरक्षा खामियों ने इमारत को बना दिया मौत का जाल? सामने आईं हादसे की 5 बड़ी वजहें
अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए पुलिस की विशेष एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने की अपील; मार्ग में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए पुलिस की विशेष एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने की अपील; मार्ग में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
राममंदिर चढ़ावा जांच ने पकड़ी रफ्तार, SIT ने सौंपी शुरुआती रिपोर्ट; नए लोगों से पूछताछ के संकेत
राममंदिर चढ़ावा जांच ने पकड़ी रफ्तार, SIT ने सौंपी शुरुआती रिपोर्ट; नए लोगों से पूछताछ के संकेत
बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा राजनीतिक दांव, दो सप्ताह में दूसरी बार TMC की नई कार्यसमिति गठित, चुनाव आयोग को भेजी सूची
बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा राजनीतिक दांव, दो सप्ताह में दूसरी बार TMC की नई कार्यसमिति गठित, चुनाव आयोग को भेजी सूची
मंगेतर सिया और प्रेमी चेतन ने कैसे रची केतन की मौत की साजिश? पुलिस जांच में सामने आई चौंकाने वाली कहानी
मंगेतर सिया और प्रेमी चेतन ने कैसे रची केतन की मौत की साजिश? पुलिस जांच में सामने आई चौंकाने वाली कहानी
चीन का अनोखा रोबोट बना चर्चा का विषय, बिजली बिल चुकाने  के लिए मांग रहा था पैसे, वायरल वीडियो देख लोग बोले- अब भिखारियों की नौकरी भी खतरे में
चीन का अनोखा रोबोट बना चर्चा का विषय, बिजली बिल चुकाने के लिए मांग रहा था पैसे, वायरल वीडियो देख लोग बोले- अब भिखारियों की नौकरी भी खतरे में
CUET UG 2026 परिणाम घोषित, एक क्लिक में चेक करें स्कोर और रैंक
CUET UG 2026 परिणाम घोषित, एक क्लिक में चेक करें स्कोर और रैंक
दिल्ली में वाहन प्रदूषण जांच के नियमों में बड़ा बदलाव संभव, BS-VI वाहनों को मिल सकती है राहत
दिल्ली में वाहन प्रदूषण जांच के नियमों में बड़ा बदलाव संभव, BS-VI वाहनों को मिल सकती है राहत
मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित होंगे सतीश शाह, भाई बोले- काश यह सम्मान उनके रहते मिलता
मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित होंगे सतीश शाह, भाई बोले- काश यह सम्मान उनके रहते मिलता
दामों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1600 से ज्यादा टूटा तो चांदी ₹6800 से अधिक लुढ़की
दामों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1600 से ज्यादा टूटा तो चांदी ₹6800 से अधिक लुढ़की
श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का टीजर रिलीज होते ही बढ़ी धड़कनें, तूफान को नाचते देख थम जाएंगी नजरें
श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का टीजर रिलीज होते ही बढ़ी धड़कनें, तूफान को नाचते देख थम जाएंगी नजरें
असिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता बनने तक, अतुल अग्निहोत्री ने मेहनत और विजन से बनाई बॉलीवुड में खास पहचान
असिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता बनने तक, अतुल अग्निहोत्री ने मेहनत और विजन से बनाई बॉलीवुड में खास पहचान
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
कंगना रनौत नहीं होंगी 'लॉक अप' के नए सीजन का हिस्सा, एकता कपूर ने फॉर्मेट में बड़े बदलाव का किया खुलासा
कंगना रनौत नहीं होंगी 'लॉक अप' के नए सीजन का हिस्सा, एकता कपूर ने फॉर्मेट में बड़े बदलाव का किया खुलासा