सोशल मीडिया के इस जमाने में आए दिन कई वीडियो वायरल होते हैं। ऐसे में एक वीडियो बहुत पसंद किया जा रहा हैं जिसमें एक बुजुर्ग सड़क किनारे बैठकर बांसुरी बजाता नजर आ रहा हैं। वीडियो राजधानी दिल्ली का हैं। यह वीडियो हर किसी को अपनी ओर आकर्षित कर रहा हैं। आपको बता दें कि इस वीडियो को दिल्ली के कनाट प्लेस इलाके में शूट किया गया है। इसमें देखा जा सकता है कि बुजुर्ग के साइड में रखे बोर्ड में लिखा है, 'मैं सिर्फ संगीत की मदद से आपकी आत्मा को छूना चाहता हूं।' इस समय इस वीडियो पर लोग तेजी से अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।














