न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मिस्र : 21 बंदूकों की सलामी के साथ सड़कों पर निकली ममी की भव्य परेड, राष्ट्रपति रहे मौजूद

शनिवार को भव्य द फैरो गोल्डन परेड के बीच तीन हजार साल बाद मिस्र के 18 राजाओं और चार रानियों के ममी को नए राष्ट्रीय संग्रहालय में स्थानांतरित किया गया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 05 Apr 2021 5:17:47

मिस्र : 21 बंदूकों की सलामी के साथ सड़कों पर निकली ममी की भव्य परेड, राष्ट्रपति रहे मौजूद

मिस्र में ममी को विरासत के रूप में रखा जाता हैं। शनिवार को भव्य द फैरो गोल्डन परेड के बीच तीन हजार साल बाद मिस्र के 18 राजाओं और चार रानियों के ममी को नए राष्ट्रीय संग्रहालय में स्थानांतरित किया गया। इन हस्तियों को करीब तीन हजार साल पहले देर-एल-बहरी स्थित वैली ऑफ किंग्स में दफन किया गया था। इजिप्ट के राष्ट्रपति अब्देल फताह एल सिसी ने नए म्यूजियम में सभी ममी का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह दृश्य लोगों की महानता का परिणाम है। इस विशेष सभ्यता की सुरक्षा हमारी नैतिक जिम्मेदारी है क्योंकि यही हमारा इतिहास है और खूबसूरती है। परेड में शामिल अधिकतर ममी प्राचीन न्यू किंग्डम की थीं जिन्होंने 1539 ईसा पूर्व से 1075 ईसापूर्व तक शासन किया था।

18 फैरो और चार अन्य राजशाही घराने की हस्तियों को वातानुकूलित बक्से में ट्रकों से म्यूजियम तक लाया गया। शाही परेड में किंग रामसेस-2, किंग सेकनेयर ताओ, किंग तुटमोज-3, किंग सेती-1 क्वीन हाट्सएपशुट, क्वीन मेरीटामेन और क्वीन आहमोज नेफ्रतारी समेत अन्य के ममी की परेड निकली।

राजशाही परिवार के इन ममी को नए म्यूजियम तक पहुंचाने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। शाही ममी के सम्मान में 21 बंदूकों की सलामी देने के साथ रंग बिरंगी लेजर रोशनी के साथ राजशाही धुन को भी बजाया गया। रथों पर उनका नाम भी आकर्षक ढंग से लिखा था। सुरक्षाबल घोड़ों पर मार्च कर रहे थे जबकि बड़ी-बड़ी हस्तियां ममी के पीछे वाहनों में चल रही थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

रांची में छात्र आंदोलन का 16वां दिन, 14वीं JPSC PT परीक्षा रद्द करने पर सरकार कर रही विचार

IIT दिल्ली में पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर ओवैसी नाराज, छात्रों के ‘सिर झुकाने’ के निर्देश पर उठाए सवाल

महाराष्ट्र की सियासत में हलचल, PM मोदी से मिलेंगे NCP शरद पवार गुट के सभी 8 सांसद

राहुल गांधी ने बताया फिटनेस का मंत्र, 56 की उम्र में भी रहते हैं एक्टिव; जानें किन चीजों से बनाई दूरी

बिहार: मोतिहारी में बेखौफ अपराधियों ने युवक को दौड़ाकर मारी गोली, कंधे के आर-पार हुई गोली; 3 आरोपी गिरफ्तार

बिहार के सहरसा में पूजा का प्रसाद खाने के बाद 100 से ज्यादा लोग बीमार, उल्टी-दस्त से मचा हड़कंप

बेडशीट से आती है सीलन और पसीने की बदबू? इन आसान तरीकों से करें दूर

MS Dhoni को BCCI से हर महीने कितनी मिलती है पेंशन? जानें पूरी डिटेल

गोविंदा के साथ एयरपोर्ट पर दिखीं कोमल रानी स्वर्णकार, मिस्ट्री गर्ल को लेकर फिर चर्चा में आया एक्टर का नाम

घायल होने की खबरों के बीच मोजतबा खामेनेई का नया वीडियो आया सामने, सेहत को लेकर क्या है अपडेट?

हर-हर महादेव से गूंजेगा सावन का दूसरा सोमवार, अपनों को भेजें ये 10 खास शायरी

सूर्य का सिंह राशि में गोचर, इन 2 राशियों की चमकेगी किस्मत; शिक्षा-करियर में मिलेंगे सफलता के नए मौके

महाराष्ट्र में दूध हुआ महंगा, 11 अगस्त से 2 रुपये बढ़ेंगे दाम; गाय का दूध ₹62 और भैंस का ₹78 प्रति लीटर

Toxic: पहली मुलाकात में ही यश की फैन हो गई थीं नयनतारा, बोलीं- साढ़े चार साल फिल्म को दे दिए