न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एक ही दिन में दो देशों में कांपी धरती, अफगानिस्तान और चीन में महसूस किए गए भूकंप के झटके

दक्षिण और मध्य एशिया के कई हिस्सों में शुक्रवार को धरती हिली, जब अफगानिस्तान और चीन में कुछ घंटों के अंतराल पर भूकंप के झटके दर्ज किए गए। हालांकि इन भूकंपों की तीव्रता मध्यम रही और जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है, लेकिन लोगों के बीच दहशत का माहौल जरूर देखा गया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 16 May 2025 2:58:18

एक ही दिन में दो देशों में कांपी धरती, अफगानिस्तान और चीन में महसूस किए गए भूकंप के झटके

दक्षिण और मध्य एशिया के कई हिस्सों में शुक्रवार को धरती हिली, जब अफगानिस्तान और चीन में कुछ घंटों के अंतराल पर भूकंप के झटके दर्ज किए गए। हालांकि इन भूकंपों की तीव्रता मध्यम रही और जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है, लेकिन लोगों के बीच दहशत का माहौल जरूर देखा गया।

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल से कुछ दूरी पर शुक्रवार देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.0 मापी गई। रात का समय होने के कारण कई लोग घबरा गए और घरों से बाहर निकल आए। राहत की बात यह रही कि अब तक किसी बड़ी क्षति की सूचना सामने नहीं आई है।

इससे कुछ ही घंटे पहले शुक्रवार सुबह चीन के म्यांमार सीमा से सटे इलाके में भी भूकंप आया। भारतीय समयानुसार सुबह 6:29 बजे आए इस भूकंप की तीव्रता 4.5 रही, और इसकी गहराई 10 किलोमीटर थी। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने इन भूकंपों की पुष्टि की है।

पड़ोसी देश पाकिस्तान भी हाल ही में भूकंप से प्रभावित हुआ था। 12 मई को बलूचिस्तान क्षेत्र में 4.6 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था, जिसका केंद्र ज़मीन से 10 किलोमीटर नीचे था। नेशनल सेंटर के अनुसार इसका समय दोपहर 1:26 बजे दर्ज किया गया।

भूकंप की श्रृंखला: एक हफ्ते में कई देशों में हिली ज़मीन

गौर करने वाली बात यह है कि बीते कुछ दिनों में कई देशों में भूकंप की घटनाएं देखने को मिली हैं। गुरुवार को तुर्की के कोन्या प्रांत में 5.2 तीव्रता का भूकंप आया था, जो देश के मध्यवर्ती क्षेत्र में स्थित है। तुर्की की आपदा और आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी के अनुसार, यह झटका दोपहर के बाद महसूस किया गया।

इस तरह, पिछले एक सप्ताह में अफगानिस्तान, चीन, पाकिस्तान और तुर्की जैसे देशों में भूकंप की घटनाओं ने एक बार फिर भूकंपीय सक्रियता को लेकर चिंता बढ़ा दी है। हालांकि राहत की बात यह रही कि इन झटकों में अब तक किसी प्रकार के बड़े नुकसान या हताहत की पुष्टि नहीं हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान

'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग

सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता

पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा

अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा

10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन

आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी

सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?

'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल

डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी

पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे

फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल

स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी