न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भूकंप से फिर काँपी उत्तर भारत की धरती, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.6, जान-माल की कोई हानि नहीं

दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। दिल्ली-एनसीआर के अलावा उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब जैसे राज्यों में इसे महसूस किया गया। तीन दिन में दूसरी बार भूकंप के झटके लगने से लोग सहम गए

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 06 Nov 2023 5:16:15

भूकंप से फिर काँपी उत्तर भारत की धरती, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.6, जान-माल की कोई हानि नहीं

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। दिल्ली-एनसीआर के अलावा उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब जैसे राज्यों में इसे महसूस किया गया। तीन दिन में दूसरी बार भूकंप के झटके लगने से लोग सहम गए और घरों से बार निकल आए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, इस भूकंप का केंद्र नेपाल था और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.6 मापी गई। यह चार दिन में दूसरा मौका है जब राजधानी नई दिल्ली और आसपास रहने वाले लोगों को भूकंप के झटकों का सामना करना पड़ा है। शुक्रवार रात को आए भूकंप का केंद्र भी नेपाल था, जबकि इसकी रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.4 थी।

4.16 मिनट पर नेपाल में 5.6 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप का केंद्र उत्तर प्रदेश के अयोध्या से 233 किलोमीटर उत्तर में नेपाल में बताया जा रहा है। जमीन से नीचे 10 किलोमीटर इसका केंद्र था। आमतौर पर कहीं भूकंप आने के बाद कई बार झटके आते हैं, जिन्हें आफ्टरशॉक कहा जाता है। लेकिन ये आमतौर पर हल्के दर्जे के होते हैं। हालांकि, 5.6 तीव्रता का भूकंप मध्यम दर्जे का माना जाता है। भूकंप से किसी तरह के नुकसान की जानकारी फिलहाल नहीं है।

दिल्ली-एनसीआर की ऊंची इमारतों में झटके को अधिक महसूस किया गया। लोग झटका लगते ही सीढ़ियों की सहारे नीचे की ओर भागे। दोपहर का समय होने की की वजह से कामकाजी लोग दफ्तरों में थे। कई दफ्तरों के बाहर कर्मचारियों की भीड़ लग गई। महज चार दिनों में 2 बार भूकंप आ जाने से लोग डरे गए हैं। सोशल मीडिया पर भी भूकंप को लेकर लोग अपने अनुभव साझा कर रहे हैं। कई लोगों ने घर में पंखे, झूमर को हिलते हुए कैमरे में कैद किया।

तीन दिनों में दूसरी बार है जब भूकंप के झटके लगे हैं। शुक्रवार की रात को करीब साढ़े 11 बजे 6.4 तीव्रता का भूकंप आया था, इसका केंद्र नेपाल था और इसके झटके दिल्ली तक महसूस हुए थे।

शुक्रवार को आए इस भूकंप में 157 लोगों की जान चली गई थी और सैकड़ों घर क्षतिग्रस्त हो गए। नेपाल में 2015 में 7.8 तीव्रता के भूकंप आया था। उसके बाद आए झटकों के कारण लगभग 9,000 लोगों की मौत हो गई थी और 22 हजार से अधिक लोग घायल हो गए थे।

भूकंप आने पर क्या करें?

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण भूकंप को लेकर अलर्ट जारी करता रहा है। इसके मुताबिक, झटके लगने पर घबराएं नहीं, शांत रहें और टेबल के नीचे जाएं। एक हाथ से सिर को ढकें और झटके समाप्त होने तक टेबल को पकड़े रहें।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति
सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति
20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च को नहीं मिली अनुमति, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई; दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च को नहीं मिली अनुमति, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई; दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
'जन नायकन' का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में हाउसफुल हुए शो; कहीं ₹2500 तो कहीं सिर्फ ₹54 में बिक रही टिकटें
'जन नायकन' का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में हाउसफुल हुए शो; कहीं ₹2500 तो कहीं सिर्फ ₹54 में बिक रही टिकटें
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
राम मंदिर चढ़ावा विवाद:  खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स