Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

केरल में बढ़ता कोरोना संक्रमण, सरकार ने लगाया वीकेंड लॉकडाउन; केंद्र ने भी भेजी 6 सदस्यीय टीम

राज्य में कोरोना के बिगड़ते हालात के बीच केंद्र ने बुधवार को वहां एक 6 सदस्यीय टीम भेजने का फैसला किया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 29 Jul 2021 1:21:27

केरल में बढ़ता कोरोना संक्रमण, सरकार ने लगाया वीकेंड लॉकडाउन; केंद्र ने भी भेजी 6 सदस्यीय टीम

केरल में कोरोना के मामले एक बार फिर बढ़ने लगे है। फिर बढ़ता संक्रमण राज्य में कोरोना की तीसरी लहर की और संकेत कर रहे है। केरल में बीते दिन कोरोना के 22,056 नए मरीज सामने आए। जिससे संक्रमण के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 33,27,301 हो गई, जबकि 131 और लोगों की मौत होने के साथ वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 16,457 हो गई। पिछले 24 घंटों में, 1,96,902 सैंपल की जांच की गई और संक्रमण दर 11.2% दर्ज की गई। राज्यभर में अब तक, 2,67,33,694 नमूनों की जांच हो चुकी है। राज्य में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सरकार ने वीकेंड लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है। राज्य में कोरोना के बिगड़ते हालात के बीच केंद्र ने बुधवार को वहां एक 6 सदस्यीय टीम भेजने का फैसला किया है।

राज्य में सबसे अधिक प्रभावित जिलों में मलप्पुरम में 3931, त्रिशूर में 3005, कोझिकोड में 2400, एर्नाकुलम में 2397, पलक्कड़ में 1649, कोल्लम में 1462, अलाप्पुझा में 1461, कन्नूर में 1179, तिरुवनंतपुरम में 1101 और कोट्टायम में 1067 मामले आए हैं।
केरल में सबसे कम 44% एंटीबॉडी मिली

ICMR द्वारा देश के 21 राज्यों में किए गए सीरो सर्वे में सामने आया है कि यहां की दो-तिहाई आबादी में कोरोना वायरस एंटीबॉडी डेवलप हुई हैं। 79% एंटीबॉडी के साथ मध्य प्रदेश सबसे आगे है। केरल 44.4% एंटीबॉडी के साथ सबसे पीछे है।

राज्य - सीरो रिपोर्ट %

मध्य प्रदेश - 79
राजस्थान - 76.2
बिहार - 75.9
गुजरात - 75.3
छत्तीसगढ़ - 74.6
उतराखंड - 73.1
उत्तर प्रदेश - 71.0
आंध्र प्रदेश - 70.2
कर्नाटक - 69.8
तमिलनाडु - 69.2
ओड़िसा - 68.1
पंजाब - 66.5
तेलंगाना - 63.1
जम्मू-कश्मीर - 63.0
हिमाचल प्रदेश - 62.0
झारखंड - 61.2
पश्चिम बंगाल - 60.9
हरियाणा - 60.1
महाराष्ट्र - 58.0
असम - 50.3
केरल - 44.4

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

बिहार में शुरू हुआ विकास परियोजनाओं का बड़ा अध्याय, पीएम मोदी ने 4,280 करोड़ के ‘नीतीश सेतु’ का किया उद्घाटन
बिहार में शुरू हुआ विकास परियोजनाओं का बड़ा अध्याय, पीएम मोदी ने 4,280 करोड़ के ‘नीतीश सेतु’ का किया उद्घाटन
आठ साल बाद लद्दाख में पंचायत और नगर निकाय चुनाव, दोपहर तक पंचायत क्षेत्रों में 48.21% मतदान
आठ साल बाद लद्दाख में पंचायत और नगर निकाय चुनाव, दोपहर तक पंचायत क्षेत्रों में 48.21% मतदान
सर्वाइकल कैंसर से बचाव की मुहिम को बड़ी सफलता, भारत में HPV वैक्सीन की एक करोड़ डोज पूरी
सर्वाइकल कैंसर से बचाव की मुहिम को बड़ी सफलता, भारत में HPV वैक्सीन की एक करोड़ डोज पूरी
सियांग मेगा डैम विवाद पर अमित शाह का आश्वासन, बोले- स्थानीय लोगों की चिंताओं को बातचीत से सुलझाएंगे
सियांग मेगा डैम विवाद पर अमित शाह का आश्वासन, बोले- स्थानीय लोगों की चिंताओं को बातचीत से सुलझाएंगे
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, जयपुर से बंगाल जा रही एंबुलेंस पिकअप से टकराई; पांच लोगों की मौत
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, जयपुर से बंगाल जा रही एंबुलेंस पिकअप से टकराई; पांच लोगों की मौत
रेलवे में 1,265 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 25 नवंबर तक करें आवेदन
रेलवे में 1,265 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 25 नवंबर तक करें आवेदन
मणिपुर में कथित जहरीली शराब से हड़कंप, तीन दिनों में 15 लोगों की मौत; 150 मरीजों का इलाज जारी
मणिपुर में कथित जहरीली शराब से हड़कंप, तीन दिनों में 15 लोगों की मौत; 150 मरीजों का इलाज जारी
2026 में बदल रहा है मेकअप का अंदाज, अब परफेक्ट लुक से ज्यादा पसंद आ रहा है नेचुरल स्टाइल
2026 में बदल रहा है मेकअप का अंदाज, अब परफेक्ट लुक से ज्यादा पसंद आ रहा है नेचुरल स्टाइल
अच्छी सेहत के लिए संतुलित आहार क्यों है जरूरी? जानें रोजाना क्या खाएं
अच्छी सेहत के लिए संतुलित आहार क्यों है जरूरी? जानें रोजाना क्या खाएं
बार-बार होती है कब्ज की समस्या? पाचन सुधारने के लिए अपनाएं ये आदतें
बार-बार होती है कब्ज की समस्या? पाचन सुधारने के लिए अपनाएं ये आदतें
आज का राशिफल 21 नवंबर 2026: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल, जानें करियर, धन और प्रेम जीवन का हाल
आज का राशिफल 21 नवंबर 2026: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल, जानें करियर, धन और प्रेम जीवन का हाल
भारत में स्मार्टफोन बाजार को बड़ा झटका, तीसरी तिमाही में शिपमेंट 23% तक गिरा
भारत में स्मार्टफोन बाजार को बड़ा झटका, तीसरी तिमाही में शिपमेंट 23% तक गिरा
Make in India: कंप्यूटर, लैपटॉप और सर्वर निर्माण को बढ़ावा देने के लिए सरकार का नया कदम
Make in India: कंप्यूटर, लैपटॉप और सर्वर निर्माण को बढ़ावा देने के लिए सरकार का नया कदम
कुर्ते से इंडो-वेस्टर्न तक, पुरुषों के लिए एथनिक फैशन के शानदार आइडियाज
कुर्ते से इंडो-वेस्टर्न तक, पुरुषों के लिए एथनिक फैशन के शानदार आइडियाज
astrology