न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ई-मित्र के भरोसे बिगड़ा काम, सैंकड़ों अभ्यर्थी परीक्षा से हुए वंचित, जारी नहीं हुए रीट प्रवेश-पत्र

प्रवेश-पत्र नहीं मिल पाने के कारण प्रदेशभर के विभिन्न जिलों से सैकड़ों अभ्यर्थी सोमवार को रीट कार्यालय पहुंचे। लेकिन वहां उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 25 Feb 2025 1:43:21

ई-मित्र के भरोसे बिगड़ा काम, सैंकड़ों अभ्यर्थी परीक्षा से हुए वंचित, जारी नहीं हुए रीट प्रवेश-पत्र

अजमेर। राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) 2024 के लिए प्रवेश-पत्र जारी नहीं होने के कारण सैकड़ों अभ्यर्थी परीक्षा से वंचित हो गए। प्रवेश-पत्र नहीं मिल पाने के कारण प्रदेशभर के विभिन्न जिलों से सैकड़ों अभ्यर्थी सोमवार को रीट कार्यालय पहुंचे। लेकिन वहां उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। बाद में अभ्यर्थी राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कार्यालय पहुंचे और बोर्ड सचिव से मिले। सचिव ने उनके द्वारा परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी नहीं किए जाने के कारण परीक्षा में शामिल किए जाने से साफ इनकार कर दिया।

कोटा, भीलवाड़ा, नागौर, दौसा व अन्य जिलों से आए अभ्यर्थियों ने बताया कि रीट के लिए उनके द्वारा आवेदन किया गया था। जिसके तहत उनके द्वारा बैंक से चालान कटवाकर ई-मित्र के माध्यम से आॅनलाइन आवेदन किया गया था। आवेदन करने की पर्ची भी ई-मित्र द्वारा उन्हें दी गई थी। लेकिन जब बोर्ड द्वारा परीक्षा के प्रवेश-पत्र जारी किए गए तो उनके प्रवेश-पत्र नहीं मिले। अभ्यर्थियों ने बताया कि बोर्ड का तर्क है कि उनके द्वारा फाइनल सबमिट नहीं किया गया है, जिसके कारण प्रवेश-पत्र जारी नहीं हो पा रहे हैं। प्रवेश-पत्र जारी नहीं होने से अभ्यर्थियों को मायूस लौटना पड़ा।

ई-मित्र के भरोसे बिगड़ा काम

बोर्ड सूत्रों की मानें तो रीट परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने में अभ्यर्थी पूरी तरह ई-मित्र के भरोसे रहे। अभ्यर्थियों को आवेदन के समय फाइनल सबमिट करना था। लेकिन अभ्यर्थी ई-मित्र के भरोसे रहे और उनका आवेदन फाइनल सबमिट नहीं हो सका। जिससे उनका आवेदन पूर्ण नहीं हो सका और उनके प्रवेश-पत्र जारी नहीं हो सके।

प्रवेश-पत्र में त्रुटि में होगा संशोधन

बोर्ड सचिव कैलाशचंद शर्मा ने बताया कि ऐसे अभ्यर्थी जिनका रीट परीक्षा के लिए प्रवेश-पत्र जारी हो चुका है और उसमें किसी प्रकार की त्रुटि है और उसमें संशोधन किया जाना है। ऐसे अभ्यर्थियों को त्रुटि सुधार का मौका दिया जाएगा। इसके लिए अभ्यर्थी को परीक्षा से पूर्व बोर्ड को ऑनलाइन संशोधन के लिए आवेदन करना होगा। जिसके आधार पर संशोधन कराने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल कराने की व्यवस्था की जाएगी।

केन्द्राधीक्षकों को ब्रीफिंग

जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक अनिल कुमार जोशी ने बताया कि जिला परीक्षा संचालन समिति द्वारा प्रदत्त निर्देशानुसार सोमवार को बोर्ड सभागार में 57 रीट केन्द्राध्यक्षकों का आमुखीकरण (ब्रीफिंग) की गई। जिसके तहत केन्द्राधीक्षकों को रीट परीक्षा के दौरान केन्द्र पर बरती जाने वाले गोपनीयता, डमी अभ्यर्थी, निर्धारित समय पर अभ्यर्थियों का प्रवेश सहित अन्य सावधानियों पर विस्तार से चर्चा की गई। इससे पूर्व बोर्ड परीक्षा के 158 केन्द्राधीक्षकों के आमुखीकरण का आयोजन किया गया। मालूम हो कि मंगलवार को रीट परीक्षा के लिए निर्धारित केन्द्रों पर वीक्षकों व कार्मिकों की ब्रीफिंग होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी